अंडमान और निकोबार में देखने लायक स्थान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर्यटन
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को स्नेह से “एमरल्ड आइलैंड्स” (पन्ने जैसे द्वीप) कहा जाता है। इसकी खासियत है इसकी अनुपम सुंदरता और चकित कर देने वाली वनस्पति और जीव-जंतु। इस तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का राज्य पर्यटन समृद्ध हुआ है और इसने अपना नेटवर्क बढ़ाया ही है। हकीकत तो यह है कि यहां कई आकर्षक स्थान, सूरज को चूमते समुद्री तट, मोहक पिकनिक स्पॉट्स और कई अन्य आश्चर्य हैं, जो राज्य के पर्यटन को एक नए ही मुकाम पर लेकर जा रहे हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के द्वीप राज्य के पर्यटन को मजबूती देते हैं। खूबसूरत द्वीपों में जॉली बॉय, हैवलॉक, क्लिन्क, चंथम, वाइपर, रोज, बारेन और रेड स्किन शामिल हैं। जहां प्राचीन काल में बनी जेलें, एक सक्रिय ज्वालामुखी, मध्ययुगीन आरा मिल, बहुरंगी मूंगे और कई अन्य पर्यटन स्थल हैं।

यहां के समुद्री तट अपने प्राचीन विस्तार और सुनहरी रेत की वजह से मनमोहक बन गए हैं। यह समुद्री तट सभी क्लेशों से आपके दिमाग को मुक्त और आत्मा को तरोताजा करने की ताकत रखते हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं- राधानगर, करमातंग, रामनगर, हरमिंदर बे और कार्बिन्ज कोव टूरिज्म कॉम्पलेक्स।

चिड़िया टापू, माउंट हैरियट और कॉर्बिन्ज कोव टूरिज्म कॉम्प्लेक्स जैसे पिकनिक स्पॉट्स हैं, जो आपको शांति देने के आनंददायक स्थान मुहैया कराते हैं। आपकी जिंदगी के खुशनुमा और मजेदार पल आपको देते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन में संग्रहालयों और स्मारकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। नामी संग्रहालयों में वन संग्रहालय, नौसेना का समुद्रीय संग्रहालय समुद्रिका, राष्ट्रीय संग्रहालय और एंथ्रपोलॉजिकल म्यूजियम शामिल है। दूसरी ओर, सेलुलर जेल और वाइपर आइलैंड के फांसी के तख्ते को देखने भी सैकड़ों पर्यटक वहां पहुंचते हैं।

पोर्ट ब्लेयर में मधुबन और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क और निकोबार में कार निकोबार और कटचल मिलकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन को विस्तार देते हैं।

आवास सुविधाएं भी बेहतरीन हैं। कई नामी-गिरामी, सितारा और डीलक्स होटल आपको इन दोनों द्वीपों में मिल जाएंगे। कई सरकारी लॉज और रिजॉर्ट्स हैं, जिनका उद्देश्य आपकी यात्रा को यादगार बनाना है।

वाटर स्पोर्ट्स की विविधताएं वास्तव में मोहक है और आप जरूर उन पर हाथ आजमाना चाहेंगे।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जाने का श्रेष्ठ समय
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा का सबसे अच्छा वक्त दिसंबर और अप्रैल के बीच के महीने हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कैसे पहुंचें
किसी भी पर्यटक के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कैसे पहुंचना है, यह चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक केंद्रशासित प्रदेश है, जो बंगाल की खाड़ी में भारत की मुख्य धरती के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। एकांत में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का यह केंद्रशासित प्रदेश इस तरह समुद्री और हवाई मार्ग से भारत की मुख्य भूमि से जुड़ा है।

हवाई मार्ग से
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचने के लिए राजधानी पोर्ट ब्लेयर का एयरपोर्ट सबसे अच्छा रास्ता साबित होगा। इस जगह से कोई भी पर्यटक भारत की मुख्य धरती पर चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहर पहुंच सकते हैं। चेन्नई, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर के बीच नियमित उड़ानें हैं। जेट एयरवेज, इंडियन एयरलाइंस और एयर डेक्कन की नियमित उड़ानें यहां पहुंचती हैं।

जहाज से
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इस वजह से कोई भी जहाज पर सवार होकर अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंच सकता है। भारत की मुख्य धरती के बड़े शहरों में से कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम ऐसे हैं जो समुद्री रास्ते से पोर्ट ब्लेयर को जोड़ते हैं। यह जहाज नियमित आधार पर उपलब्ध हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा में यह मददगार साबित होगा।

चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए हर महीने औसतन तीन से चार जहाज उपलब्ध रहते हैं। जबकि विशाखापट्टनम से हर महीने कम से कम एक जहाज पोर्ट ब्लेयर रवाना होता है।

जहाज से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में करीब तीन दिन लगते हैं। वापसी यात्रा शुरू करने से पहले जहाज एक बंदरगाह पर तकरीबन दो दिन रुकता है। इसका मतलब है पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खरीदारी
वैसे तो अंडमान खरीदारी के मुकाबले तैरने, साफ हवा में सांस लेने की जगह है, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खरीदारी भी एक बेहतरीन अनुभव है।

अंडमान और निकोबार में खरीदारी का मुख्य बाजार पोर्ट ब्लेयर में है। इन दुकानों में कई आकार के मूंगों और शंखों से बने स्मृति चिह्न खूब बिकते हैं। अंडमान और निकोबार में खरीदारी के दौरान लोकप्रिय इस तरह की कलाकृतियों को जरूर देखें-
  • शैल से बने ईयरिंग्स, ब्रेसलेट्स और कलाकृतियां
  • मोतियों से बने जेवर और कलाकृतियां
  • ताड़ से बनी चटाइयां
  • नारियल के छिलके से बने लैम्प-शेड
  • लाठी, कटोरियां, ट्रे, एश-ट्रे और फर्नीचर, खास तौर पर स्थानीय पादौक लकड़ी से बना
  • बांस बेंत के शिल्प
  • निकोबारी चटाइयां

पोर्ट ब्लेयर का मुख्य व्यवसायिक केंद्र है आबेरदीन बाजार। कुछ सरकारी एम्पोरियम के साथ ही यहां कई निजी दुकानें, फूड जॉइंट्स और पब भी हैं। अंडमान और निकोबार में खरीदारी के दौरान यह सब मिलकर आपको एक बेहतरीन अनुभव मुहैया कराते हैं।

सरकारी एम्पोरियम में कॉटेज इंडस्ट्रिज एम्पोरियम और ग्राम खादी आयोग शामिल है।

अन्य शॉपिंग सेंटर गोलघर, जंगलीघाट, प्रेम नगर और देलानिपुर में स्थित है, जो आबेरदीन बाजार से महज 3-4 किलोमीटर दूर है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहां ठहरें?
इस केंद्रशासित प्रदेश में सितारा और गैर-सितारा श्रेणी के कई होटल हैं। जो इस द्वीपों पर आने वाले पर्यटकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराते हैं। इसके अलावा यहां रिजॉर्ट्स, रेस्त्रां और कैफे हैं, जो सभी तरह के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोकप्रिय होटलों में अंडमान टील हाउस, हवाबिल नेस्ट, टर्टल रिजॉर्ट आदि शामिल है।

प्रमुख पर्यटन स्थल होने के नाते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लग्जरी से लेकर बजट तक सभी तरह के होटल हैं। ज्यादातर पोर्ट ब्लेयर में हैं। यह होटल आपकी यात्रा को आरामदेह बना देंगे।

डिनर के लिए प्रसिद्ध स्थान
चूंकि, अंडमान और निकोबार एक द्वीपीय इलाका है, केकड़ा, मछली, समुद्री झींगे और झींगों के लिए तो प्रसिद्ध है ही। इसके अलावा यहां भारत और चीन का शाकाहारी और मांसाहारी आहार भी यहां उपलब्ध है। इन द्वीपों के प्रसिद्ध रेस्त्रां मुंह में पानी ला देने वाली कॉन्टीनेंटल पकवान भी परोसते हैं। अंडमान और निकोबार में स्वाद तलाशने के लिए, कुछ लोकप्रिय रेस्त्रां में जाना होगा, जिनका जिक्र नीचे दिया गया हैः

  • मैंडलय रेस्त्रां और निको बारः भारतीय, चीनी और कॉन्टीनेंटल पकवान।
  • वाइल्ड ग्रास रेस्त्रां एंड बारः सी फूड
  • विश्रांतिः भारतीय, कॉन्टीनेंटल और चीनी पकवान
  • कॉर्बीन्ज डिलाइट रेस्त्रां एंड बारः उत्तर भारतीय, कॉन्टीनेंटल और चीनी पकवान।

अंडमान और निकोबार में देखने लायक पर्यटन स्थल
प्रकृति को प्रेम करने वालों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्वर्ग है। इस वजह से यह द्वीप हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह एक खूबसूरत जगह है, जो छुट्टियों को यादगार बनाती है। निकोबार अपने आप में एक छोटी लेकिन सभी सुविधाओं से सुसज्जित दुनिया है।

निकोबार द्वीप में मनोरम दृश्यों का अर्थ है सांस रोक देने वाले खूबसूरत समुद्री तट और मैनग्रोव जंगल। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो अपनी छुट्टियां पूरी तरह से शांत जगह पर बिताना चाहते हैं। समुद्री किनारों के आसपास का इलाका सबसे अच्छा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का निकोबार द्वीप समुद्री जीवन से समृद्ध है।

अंडमान में देखने लायक जगहें

लंबा द्वीप
श्रेणीः प्रकृति
अंडमान में मनोरम दृश्य देखने वालों के लिए लंबा द्वीप या लॉन्ग आइलैंड सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। पर्यटक इस जगह पर इस इलाके में पाई जाने वाली डॉल्फिन देखने जुटते हैं। लालाजी बे पर रेतीला समुद्री तट भी लॉन्ग आइलैंड पर एक महत्वपूर्ण जगह है।

सेलुलर जेल
श्रेणीः इतिहास और संस्कृति
अंडमान वह जगह है, जहां ब्रिटिश काल में दोषियों को सलाखों के पीछे रखा जाता था। इस वजह से सेलुलर जेल में महान इतिहास सिमटा हुआ है। इस वजह से पर्यटकों के साथ ही उत्साही लोग भी सेलुलर जेल देखने जाते हैं। ताकि उन प्रताड़नाओं का साक्षी बन सके, जिनका सामना हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किया था।

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क
श्रेणीः वन्य जीव
अंडमान के मनोरम दृश्यों में शामिल है- इंदिरा गांधी मरीन नेशनल पार्क। यह नेशनल पार्क वांडूर में है। यह खुले समुद्र और संकरी खाड़ी के साथ ही 15 द्वीपों से मिलकर बना है। पर्यटक इस जगह आते हैं दुर्लभ मूंगों की खूबसूरती देखने और अंडमान के समुद्री जीवों की आकर्षक जिंदगी देखने। स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग भी यहां की जा सकती है। इससे यह नेशनल पार्क अंडमान के मनोरम दृश्यों का स्थायी भाव बन चुका है।

एंथ्रोपोलॉजिकल म्युजियम
श्रेणीः इतिहास और संस्कृति
एंथ्रोपोलॉजिकल म्युजियम या मानवशास्त्रीय संग्रहालय में अंडमान की आदि युग के जीवन के अवशेष मिलते हैं। इस वजह से हम अंडमान की अलग-अलग आदिम जातियों की कलाकृतियां, बर्तन, कपड़े, मूर्तियां आदि मिलती है।

निकोबार में देखने लायक जगहें
इस द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में पक्षी और फूल प्रमुख आकर्षण है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। निकोबार के मनोरम दृश्यों में विविधता लिए समुद्री तट भी शामिल है। कोई भी व्यक्ति यहां आकर इस द्वीप की शांत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकता है।

प्रसिद्ध इंदिरा पॉइंट इस द्वीप का लाइटहाउस है। यह द्वीप के दक्षिणी सिरे पर मौजूद है। इस लाइटहाउस के विशाल ढांचे को देखना ही पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

निकोबार के मनोरम दृश्यों में सबसे आकर्षक कटचल द्वीप शामिल है। यह जगह अपने बेहतरीन द्वीपों के लिए लोकप्रिय है। कार निकोबार और ग्रेट निकोबार जैसे पर्यटन आकर्षण अपनी बेइंतहा प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से खासे लोकप्रिय हैं।

खूबसूरत और मन मोह लेने वाले जंगल, सफेद रेतीले समुद्री तट और समुद्र का क्रिस्टल क्लीयर पानी निकोबार द्वीप का प्रमुख आकर्षण है।

इंदिरा पॉइंट
श्रेणीः प्रकृति
निकोबार द्वीप भारत के सबसे ज्यादा पसंदीदा पर्यटन केंद्रों में से एक है। यह जगह मनोरम खूबसूरती और काव्यात्मक सुंदरता से भरी हुई है। यहां के कुछ पर्यटन केंद्र खासे लोकप्रिय हैं, जहां सालभर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। इन जगहों में इंदिरा पॉइंट भी शामिल है, जहां लोग बार-बार जाना पसंद करते हैं।

इंदिरा पॉइंट एक विशाल लाइटहाउस है। आसमान में छूती इसकी इमारत सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच समुद्री तट प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। इस समुद्र तटीय इलाके में आपको बिना प्रदूषण वाले वातावरण में कुछ वक्त बिताने का न्योता मिलता है।

इंदिरा पॉइंट लाइटहाउस 1972 में बना था। मलक्का से आने वाले जहाजों के लिए तब से यह एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। यह लाइट स्टेशन को पहले पार्संस पॉइंट और फिर पाइगमेलियन पॉइंट कहा जाता था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इस जगह आ चुकी हैं। इसी वजह से इसका नाम उन पर रखा गया।

निकोबार का इंदिरा पॉइंट पूर्वी हिंद महासागर के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है। यह निकोबार द्वीप समूहों के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। पानी के बीचों-बीच स्थित यह लाइटहाउस दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और बेहतर तरीके से रखरखाव वाले लाइटहाउस में से एक है।

इंदिरा पॉइंट का विशाल लाइटहाउस पर्यटकों को अपनी चमत्कारिक मौजूदगी से मंत्र-मुग्ध कर देता है। लाइटहाउस के बाहरी हिस्से में स्थित सीढ़ियां सफेद और लाल रंग के बैंड पेंट की गई हैं। 24 दिसंबर 2004 की विनाशकारी सुनामी ने पूरे भारतीय क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया था। पूरा पावर स्टेशन तबाह हो गया था, लेकिन लाइटहाउस पर बिल्कुल असर नहीं हुआ था।

निकोबार लाइटहाउस इंदिरा पॉइंट इस द्वीप का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है।

कार निकोबार
श्रेणीः प्रकृति
बंगाल की खाड़ी के दिल में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई छोटे-छोटे द्वीप आते हैं। हाल ही में यह जगह बड़े पर्यटन केंद्र के तौर पर उभरा है। बड़ी संख्या में दुनियाभर से पर्यटक हर साल यहां पहुंच रहे हैं। इस द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है कार निकोबार। मूल रूप से यह निकोबार द्वीप समूह का मुख्यालय है।

कोई भी व्यक्ति कार निकोबार द्वीप पर प्रकृति की गोद में अपनी छुट्टियां खुशी के साथ बिता सकता है। यह उर्वर जमीन नारियल पेड़ों से ढंका हुआ है। यहां तक कि दहाड़ता समुद्री पानी भी पर्यटकों के दिमाग पर हावी रहता है। प्रकृति की रहस्यमय सुंदरता को निकोबार जिले के कार निकोबार द्वीप पर ज्यादा करीब से अनुभव किया जा सकता है।

निकोबार के कार निकोबार द्वीप पर वन्यजीवों और वनस्पति की विविध प्रजातियां उपलब्ध है। इस जगह पर जंगल और समुद्री तटों का बेहतरीन नजारा देखा जा सकता है। खूबसूरत सफेद रेतीले समुद्री तट इस द्वीप को सबसे ज्यादा पसंदीदा पर्यटन केंद्र बनाया है।

पोर्ट ब्लेयर से इस द्वीप तक पहुंचने में समुद्र के रास्ते 16 घंटे का वक्त लगता है। निकोबारी झोपड़ियों के बारे में एक खास बात यह है कि इन्हें बांस के बेस पर बनाया जाता है। इसमें फर्श से दाखिल होते हैं। झोपड़ी लकड़ी से बनी होती है, जिसके लिए इसकी तारीफ की जानी चाहिए। यहां के लोगों की जिंदगी में नारियल का काफी महत्व है। व्यापारिक और खाद्य कार्यों में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।

यदि आप अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको प्रसिद्ध कार निकोबार जरूर जाना चाहिए।

कटचाल
श्रेणीः प्रकृति
निकोबार में ऐसे असंख्य स्थान है, जहां आपको उत्कृष्ट स्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। ज्यादातर पर्यटन केंद्र एक-से होते हैं। वहां खूबसूरत समुद्र तट होता है और समृद्ध वनस्पति व वन्यजीवों का बसेरा। लेकिन कटचाल द्वीप की खूबसूरती अतुलनीय है।

कटचाल को पहले तिहन्यू के तौर पर जाना जाता था। यह 174.4 वर्ग किलोमीटर में फैला है। निकोबार का कटचाल द्वीप केंद्रशासित प्रदेश के 572 द्वीपों में से एक है। बेमिसाल खूबसूरती की वजह से, यह द्वीप दुनियाभर के पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है।

कटचाल द्वीप खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। यह खासियत ही इसे दुनियाभर के पर्यटकों में लोकप्रिय बनाती है। समुद्र का पानी क्रिस्टल क्लीयर है। समुद्री तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा आपके दिमाग में अविस्मरणीय अनुभव दे जाएगा।

निकोबार के कटचाल द्वीप में वनस्पति और वन्यजीवों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। कटचाल का वन्यजीवन यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण की एक बड़ी वजह है। यहां पक्षियों और जानवरों की कुछ अनूठी प्रजातियों को देखा जा सकता है। यहां आने वाले पर्यटकों को समुद्री तटों के क्लस्टर पर जरूर जाना चाहिए। कटचाल का समुद्री तट आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता लिए है। कटचाल द्वीप का समुद्र कई तरह की मछलियों और मूंगो से भरा हुआ है। समुद्र का पानी सनबाथ और तैरारी के लिए सबसे अच्छा है।

इस द्वीप पर गर्मियों और सर्दियों में भी आ सकते हैं।

ग्रेट निकोबार द्वीप
श्रेणीः प्रकृति
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक केंद्रशासित प्रदेश है। इसमें कई खूबसूरत समुद्री तट हैं। इन्हें अलग-अलग द्वीपों के तौर पर जाना जाता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीप आते हैं। इनमें ही एक है- ग्रेट निकोबार द्वीप। पर्यटक बड़ी संख्या में इस जगह पर पहुंचते हैं। दुनिया के अलग-अलग कोनों से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। उनका उद्देश्य यही होता है कि ग्रेट निकोबार की अनदेखी प्राकृतिक सुंदरता को निहारना।

ग्रेट निकोबार द्वीप की गर्म और उष्णकटिबंधीय जलवायु बड़ी संख्या में अलग-अलग किस्मों के पेड़ों को उगने की अनुमति देती है। यहां तक कि व्यापक विविधता वाले ऑर्किड्स भी यहां दिख सकते हैं। जीव विज्ञानी और वनस्पति शास्त्र के विद्वान बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इस द्वीप की प्रकृति इको-फ्रेंडली है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप के समुद्री तटों की खूबसूरती का बखान शब्दों में नहीं हो सकता। ग्रेट निकोबार हर मौसम में पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने में कामयाब रहा है। विशाल लाइट हाउस इंदिरा पॉइंट इसी जगह पर है।

गलाथिया के पास स्थित समुद्री तट कछुओं के लिए एक खुशनुमा जगह है। इन कछुओं को गेंट लेदर बैक टर्टल कहा जाता है।



अंतिम संशोधन : जूलाई 24, 2018