जामा मस्जिद, दिल्ली

जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। जामा या जामी मस्जिद का निर्माण 1644 और 1658 के बीच हुआ था। उस समय दिल्ली पर शाहजहां का शासन था। शुरुआत में जामा मस्जिद को मस्जिद-ए-जहांनुमा कहा जाता था, जिसके पारसी भाषा में मायने होते हैं दुनिया की छवि वाली मस्जिद।

चांदनी चौक में स्थित यह मस्जिद कई एकड़ क्षेत्रफल में फैली है। यहां एक साथ 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु नमाज पढ़ सकते हैं। ताज महल बनवाने वाले शाहजहां ने जामा मस्जिद की वास्तु कला को भी काफी महत्व दिया। करीब 5000 मजदूरों ने छह साल तक इस मस्जिद को बनाया, जो आज दिल्ली के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। जामा मस्जिद के निर्माण में बलुआ पत्थर और सफेद पत्थर का इस्तेमाल किया गया। मस्जिद के तीन दरवाजे, दो 40 मीटर ऊंची मीनारें और चार टावर हैं।

जामा मस्जिद के पूर्व में लाल किला है। जामा मस्जिद को आप दूर से ही एक चमकीले ढांचे के तौर पर देख सकते हैं। चौड़ी सीढ़ियों से होकर इस खूबसूरत और चमत्कृत कर देने वाली मस्जिद में जाना पड़ता है। मुख्य पूर्वी दरवाजा शाही परिवार के सदस्यों के प्रवेश के लिए बना था।

यह दरवाजा हफ्ते के ज्यादातर दिन बंद ही रहता है। मुख्य प्रार्थना कक्ष पश्चिमी हिस्से में है। इसमें कई सारे आर्क और सिरे खूबसूरती से उकेरे गए हैं। यह हॉल शुक्रवार और अन्य मुस्लिम छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर सभी लोगों के लिए खुला रहता है। खास दिनों में प्रांगण में श्रद्धालु रहते हैं, तो वहीं पर वे अपनी नमाज पढ़ते हैं।

यहां कोई एंट्रेंस फी नहीं लगती लेकिन फोटोग्राफी के लिए यह एक महंगी जगह है। मस्जिद के अंदर फोटोग्राफी के लिए अथॉरिटी आपसे 200 रुपए तक वसूल लेगी। मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब मुझे उन्होंने टिकट दिखाया तो यकीन हुआ। आपको जूते-चप्पल मस्जिद के बाहर उतारने होंगे। यहां आपको जो भी देना हो दे सकते हैं। लेकिन यदि आप वहां कुछ सिक्के देने की कोशिश करें तो वो 100 रुपए का नोट मांगने की कोशिश करते हैं। सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां कैसे पहुंचेः चांदनी चौक स्टेशन यहां से निकटतम मेट्रो स्टेशन है। स्टेशन तक जाने के लिए पैडल रिक्शा वाले को 25 रुपए देने पड़ते हैं। आप यहां से पैदल भी जा सकते हैं।

जामा मस्जिद वीडियो

एक अलमारी वहां रखी है, जो जामा मस्जिद के उत्तरी दरवाजे के पास है। वहां कई सदियों पुराने धर्मग्रंथ संजोए गए हैं। यहां रखे ग्रंथों में सबसे लोकप्रिय हैं डीयरस्किन का लिखा पवित्र कुरान।

पताः मीना बाजार, दरियागंज, चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली 110006

टेलीफोन नंबर – 011 23320005
खुलने का वक्तः सोमवार से शनिवार- सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
जामा मस्जिद की स्थिति, दिल्ली
जामा मस्जिद- एंट्री फी, टाइमिंग, पता, औपचारिक वेबसाइट
पता ऑफिसः नेताजी सुभाष मार्ग, लाल किले से पश्चिम में, चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली - 110006
एंट्री फीः कोई फीस नहीं
टाइमिंगः
Timings : सुबह 7 बजे से 12 बजे तक
दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

फोन नंबर (ऑफिशियल): +91-11-23365358
ऑफिशिल वेबसाइट
फोटोग्राफी की अनुमति है या नहीं : अनुमति है
कैमेरा फीः 200 रुपए
निकटतम रेलवे स्टेशन: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018