गुजरात में देखने लायक स्थान

गुजरात की यात्रा
भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात को “पश्चिम का जेवर“ भी कहते हैं। यह भारत का सबसे अधिक औद्योगिक और समृद्ध राज्य है। यहां आपको आधुनिक परिवेश और सदियों पुरानी परंपराओं का सुखद मेल देखने को मिल जाएगा।

इस राज्य को अपना नाम ‘गुज्जरत्ता’ शब्द से मिला है, जिसका मतलब होता है गुज्जरों की भूमि। गुज्जर एक जनजाति है जो कि 5वीं शताब्दी में भारत आई थी। इस इलाके की पुरातात्विक खोजें - जैसे लोथल, धोलावीरा, रंगपुर सिंधु घाटी सभ्यता काल की हैं। तब से ही इस राज्य में ब्रिटिशों के आने तक कई शक्तिशाली साम्राज्यों जैसे मौर्य, खिलजी और अन्य मुस्लिम शासकों और मराठों ने राज किया।

गुजरात के लोग राज्य की जीवंत संस्कृति को दर्शाते हैं। यहां के लोग रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं और औरतें कई गहने पहनना पसंद करती हैं। ज्यादातर लोग यहां गुजराती बोलते हैं। गुजरात में हिंदी, उर्दू, सिंधी और अंग्रेजी भी बोली जाती है।

गुजरात में साल भर मौसम सामान्य रहता है। हालांकि राज्य में कच्छ जैसे कुछ भाग ऐसे हैं जो बहुत सूखे और कठोर जलवायु वाले हैं। इस राज्य में घूमने आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का है।

जनसांख्यिकीय
स्थानः भारत का पश्चिमी तट, पाकिस्तान और राजस्थान उत्तर और पूर्वोत्तर में, अरब सागर पश्चिम में, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र।
अक्षांशः 20 डिग्री 6 और 24 डिग्री 42 उत्तर में
देशांतरः 68 डिग्री 10 और 74 डिग्री 28 पूर्व में
क्षेत्रफलः 196,024 वर्ग किलोमीटर
मौसमः गर्मियां - गर्म, सर्दियां - सुहावनी ठंडी
अधिकतम तापमानः 42 डिग्री
न्यूनतम तापमानः 14 डिग्री
औसत सालाना बरसातः 200 सेंटीमीटर
राजधानीः गांधीनगर
आबादीः 50.6 मिलियन
भाषाएंः गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी
धर्मः हिंदू, मुस्लिम, जैन, पारसी और अन्य
यात्रा का सबसे अच्छा समयः अक्टूबर से मार्च
पहनावाः गर्मियां - सूती, सर्दियां - हल्के उनी
गुजरात में देखने लायक शहर
  • अहमदाबाद
  • गांधीनगर
  • जामनगर
  • वडोदरा
  • पावागढ़
  • चंपानेर
  • पोरबंदर
  • आणंद
  • भावनगर
  • मांडवी
  • पाटन
  • राजकोट
  • सासन गिर
  • सूरत

गुजरात कैसे पहुंचें

हवाई जहाज से
अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा गुजरात में 10 घरेलू हवाई अड्डे हैं। ज्यादातर घरेलू एयरलाईन इस राज्य को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ती हैं।

रेल से
गुजरात का रेलवे नेटवर्क बहुत अच्छा है। रेल से यह सिर्फ राज्य में ही नहीं राज्य के बाहर भारत के बाकी हिस्सों भी अच्छी तरह जुड़ा है।

सड़क से
गुजरात का सड़क नेटवर्क भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत अच्छा है। राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 68,900 किलोमीटर है जिसमंे से 1572 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग है। इससे गुजरात पहुंचना बहुत सुलभ है। ज्यादातर बड़े शहरों से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक गुजरात राज्य परिवहन निगम की और निजी बसें नियमित तौर पर चलती हैं।

गुजरात में शाॅपिंग
आपकी गुजरात यात्रा अधूरी है अगर आप गुजरात आकर खरीददारी ना करें। गुजरात आने वाले सैलानी दरअसल यहां खरीददारी करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

इस राज्य में हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा है जो कि दुनिया भर में मशहूर है। गुजरात के सबसे मशहूर हस्तशिल्प टेक्सटाइल से संबंधित हैं। यहां कढ़ाई का सदियों पुराना इतिहास है और आज भी यहां विस्तृत रेंज में डिजाइन, रंग और सिलाई के सामान हैं।

गुजरात में साडि़यों में ज़री, बीड़ के काम, दर्पण लगी, सिक्वेंस और शैल वाली और बंधेज और ब्लाॅक प्रिंट की कई वैरायटी हैं।

गुजरात में शाॅपिंग करते समय आप देख सकते हैंः
  • पटोला सिल्क साड़ी
  • बांधनी और पांरपरिक घाघरा चोली
  • विवाह के कपड़े
  • वाॅल हैंगिंग
  • कशीदाकारी, रजाई
  • क्रेडल क्लाॅथ
  • कपड़े के खिलौने
  • कढ़ाई के जूते
  • लौह फर्नीचर
  • सजावटी सामान

राज्य में हर जगह सरकारी एंपोरियम और निजी दुकानें हैं जहां आप गुजरात में शाॅपिंग का मज़ा ले सकते हैं। अहमदाबाद में कई प्रमुख दुकानें इन इलाकों में हैंः सी जी रोड, आश्रम रोड, लाॅ गार्डन और रिलीफ रोड। पूरे राज्य में प्लास्टिक और पेपर करंसी स्वीकार होती है।

गुजरात में देखने लायक जगहें
गुजरात नाम का लुभावना राज्य भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और यह देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व, हस्तशिल्प और असंख्य पर्यटन आकर्षणों के लिए जाना जाता है। भारत का सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्र होने के अलावा यह देश का बड़ा टूरिस्ट हब भी है। रोमांच, करिश्मे, रहस्य, जीवंत रंगों और अनंत सुंदरता से भरा गुजरात यहां आने वालों को लुभाने में कभी असफल नहीं रहता।

नीचे गुजरात के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सूची है

गुजरात में समुद्र तट
गुजरात में देश की सबसे लंबी तट रेखा है। मन को लुभाते बीच रिसाॅर्ट, किनारे बने मंदिर और ब्लू लगून के साथ गुजरात में देश के कुछ सबसे उम्दा बीच हैं। प्रकृति, इतिहास और धार्मिक स्मारकों के अनूठे संगम के साथ गुजरात भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।

गुजरात में धार्मिक स्थल

गुजरात में कई धार्मिक स्थान हैं जो कि हिंदू और इस्लाम धर्म से संबंधित हैं। कुछ धार्मिक स्थल हैंः
  • द्वारकानाथ मंदिर
  • सोमनाथ मंदिर
  • तख्तेश्वर मंदिर
  • अक्षरधाम मंदिर
  • पालिताना मंदिर
  • कालिका मंदिर
  • जामा मस्जिद
  • राज बाबरी मस्जिद
  • रानी रुपमति मस्जिद
  • नारायण मंदिर
  • सिदी सैयद मस्जिद

गुजरात में
  • गुजरात में राष्ट्रीय पार्क और वन्यजीव अभयारण्य
  • गिर फाॅरेस्ट नेशनल पार्क
  • ब्लेककब नेशनल पार्क
  • मरीन नेशनल पार्क
  • वंसदा नेशनल पार्क
  • कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य
  • जंगली गधा अभयारण्य
  • नील सरोवर पक्षी अभयारण्य
  • कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी
  • शूलपानेश्वर वन्यजीव अभयारण्य

अहमदाबाद
महात्मा गांधी से अपने जुड़ाव के कारण अहमदाबाद का बहुत ऐतिहासिक महत्व है और यह गुजराज के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यहां देश भर से सैलानी बड़ी संख्या में आते हैं और गुजरात देश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल इसलिए भी है क्योंकि यहां की वास्तुकला में इस्लामी और हिंदू शैली का अनूठा मेल है।

अहमदाबाद के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • साबरमति आश्रम/महात्मा गांधी का घर
  • टेक्सटाइल का केलिको संग्रहालय
  • अदलज बावड़ी
  • हाथी सिंह जैन मंदिर
  • कांकरिया झील, भद्र किला
  • हिलती मीनारें

गांधीनगर
अहमदाबाद से उत्तर में 25 किलोमीटर की दूरी पर गांधीनगर स्थित है जो कि गुजरात की राजधानी है और यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जैसे अक्षरधाम और शामलजी।

गांधीनगर के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • बच्चों का पार्क
  • सरिता उद्यान
  • हिरण पार्क
  • अक्षरधाम मंदिर
  • बाॅटनिकल गार्डन और खरीददारी के बाजार

जामनगर
अहमदाबाद से 302 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जामनगर अपने आप में गुजरात के ताज का एक रत्न है। यहां आपको वास्तुकला के कुछ उत्कृष्ट नमूने किलों, महलों और धार्मिक स्मारकों के रुप में मिलेंगे जो यहां आने वाले को अपने आकर्षण में बांध लेते हैं।

जामनगर के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • कोठा गढ़
  • विलिंगटन क्रीसेंट
  • लखोटा किला
  • धूपघड़ी
  • जामसाहब महल
  • बोहरा हजीरा
  • लखोटा संग्रहालय
  • रनमल झील
  • आदिनाथ मंदिर
  • बाल हनुमान मंदिर
  • भीड़ भंजन मंदिर
  • शांतिनाथ मंदिर
  • बेट द्वारका बीच रोजी

वडोदरा
वडोदरा को गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है और यह गुजरात की संस्कृति और परंपरा के बारे में काफी कुछ बताता है। अपने शानदार बागीचों, अद्भुत ललित कला और लोक नृत्यों के कारण वडोदरा गुजरात के पर्यटक आकर्षणों में टाॅप पर है।

वडोदरा के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • स्वामीनारायण मंदिर
  • ईएमई मंदिर वडोदरा
  • वडोदरा संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • सयाजी बाग वडोदरा
  • खजुराहो बाजार
  • महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय

पावागढ़
पावागढ़ एक छोटा हिल स्टेशन है जिसे शानदार लैंडस्केप और शांति के लिए जाना जाता है। पावागढ़ को विश्व विरासत स्थल का सम्मान मिला है और इसे गुजरात के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में जाना जाता है।

पावागढ़ के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क
  • पावागढ़ हिल
  • कालिका माता मंदिर
  • पावागढ़ मंदिर
  • माची हवेली
  • सदनशाह पीर दरगाह

चंपानेर
गुजरात में पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी में बसा चंपानेर भारत का सबसे प्राचीन राॅक फाॅरमेशन है। यहां कई ऐतिहासिक मंदिर हैं जो कि सच्ची नागर शैली में बने हैं। चंपानेर पुरातत्वविदों के लिए सबसे रुचिपूर्ण जगह है। इस शहर में एक और सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह जामा मस्जिद है जो कि वास्तुकला की इंडो इस्लामिक शैली में बनी है।

पोरबंदर
पोरबंदर में साल भर तीर्थयात्रियों का आना जाना लगा रहता है। यहां प्राचीन भारत के कुछ सबसे बेहतरीन पवित्र मंदिर हैं। गुजरात की आधुनिकता के साथ साथ पोरबंदर के ग्रामीण स्वरुप का अनूठा मेल इसे सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाता है।

पोरबंदर के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • कीर्ति मंदिर
  • आर्य कन्या
  • गुरुकला
  • सुदामा मंदिर
  • भरत मंदिर और तारामंडल

आणंद
गुजरात का आणंद शहर ‘भारत के मिल्क कैपिटल’ के तौर पर जाना जाता है। आणंद शहर ‘अमूल डेयरी’ और ‘दूध क्रांति’ के लिए जाना जाता है। गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और आणंद कृषि विश्वविद्यालय हैं।

आणंद के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • स्वामीनारायण मंदिर
  • रणछोड़ डाकोर मंदिर
  • अमूल डेयरी संग्रहालय
  • फ्लो आर्ट गैलरी
  • सरदार वल्लभभाई पटेल और वीर विट्ठल पटेल मेमोरियल

भावनगर
भावनगर गुजरात में पैदा होने वाली कपास सामग्री के लिए मुख्य व्यापारिक बंदरगाह है। इस पोर्ट को 1743 में बनाया गया था। भावनगर लाॅक गेट लो टाइड में भी जहाजों को बंदरगाह में बचाए रखता है। इस जगह को पर्यटक आकर्षण नहीं माना जा सकता।

भावनगर के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • तख्तेश्वर मंदिर
  • गांधी स्मृति संग्रहालय या गांधी मेमोरियल
  • गंगाजलिया
  • टाउन हाॅल
  • गौरीशंकर झील
  • सामलदास काॅलेज
  • बार्टन लाइब्रेरी
  • वाॅटर लाॅक गेट

जूनागढ़
जूनागढ़ गुजरात में खूबसूरत गिरनार हिल के आधार पर स्थित है। यह सैलानियों के गिरनार हिल जाने का पाॅइंट है। गिरनार हिल में बड़ी संख्या में मंदिर हैं। जूनागढ़ एक आकर्षक शहर है जिसमें कई पुराने भवन हैं। हालांकि बहुत कम सैलानी यहां आते हैं। इसके पीछे एक प्रमुख कारण प्रचार की कमी है। लोग शायद जूनागढ़ की शांति और सुंदरता से वाकिफ नहीं हैं।

जूनागढ़ के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • अक्षर मंदिर
  • भावनाथ मंदिर
  • दातार हिल
  • दरबार हाॅल संग्रहालय
  • सम्राट अशोक के चट्टान शिलालेख
  • गिरनार पर्वत जूनागढ़
  • हड़प्पा युग के अवशेष
  • सक्का बाग चिडि़याघर

मांडवी
गुजरात में भारत का सबसे शानदार समुद्र तट है जिसे अहमदपुर-मांडवी बीच के नाम से जाना जाता है। इस तट पर रोमांचक वाॅटर स्पोर्टस मौजूद हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। यह अहमदाबाद से 298 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र का साफ पानी इसे तैराकी के लिए सबसे सही जगह बनाता है।

मांडवी के कुछ पर्यटन स्थल हैंः

  • विजय विलास पैलेस
  • श्यामजी कृष्णा वर्मा स्मारक
  • रुकमावती ब्रिज
  • काशी विश्वनाथ बीच
  • मांडवी बीच
  • तोपनसर झील

पाटन
पाटन का इतिहास सोलंकी शासन में अपने चरम पर था। यह दौर गुजरात का स्वर्ण युग था। उस समय यह शहर व्यापार और शिक्षा के लिए एक महान जगह माना जाता था। जैन लेखों के अनुसार गुजरात में ‘कुमारपाला रस’ पाटन एक समृद्ध शहर था।

पाटन के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • कालका के पास पुराना किला
  • रानी-की-वाव और त्रिकम बरोट नी वाव
  • सहस्त्रलिंग सरोवर
  • आनंद सरोवर
  • कालका मंदिर
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • हिंगराज मंदिर

राजकोट
गुजरात में राजकोट को एक समय में सौराष्ट्र की राजधानी होने का गौरव प्राप्त था। यह पहले ब्रिटिश सरकार का मुख्यालय भी था। गुजरात में राजकोट ही वो जगह है जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के शुरुआती साल बिताए। यहां आप गांधी परिवार के घर, काबा गांधी नो डेलो को भी देख सकते हैं। अब इस घर में गांधी जी के सामानों की स्थायी प्रदर्शनी लगी रहती है।

राजकोट के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • वाटसन संग्रहालय
  • काबा गांधी नो डेलो
  • राजकुमार काॅलेज
  • मोहनदास गांधी विद्यालय
  • राष्ट्रीय शाला
  • आजी बांध

सासन गिरी
सासन गिरी पश्चिमी राज्य गुजरात में सौराष्ट्र प्रायद्वीप में स्थित विश्व प्रसिद्ध शेर अभयारण्य है। यह गिर पहाडि़यों के उत्तर और पश्चिम में है। यह जंगल शुष्क पर्णपाती प्रकार का है जिसमें सागौन प्रमुख प्रजाति है। सासन गिरी शेर अभयारण्य परियोजना 1972 में शुरु हुई थी। आजादी के पहले गिर में मलधारी और शेरों की कमी की वजह से स्थिति तेजी से बिगड़ी। तब सरकार ने इस मामले पर विचार करना शुरु किया।

सूरत
सूरत गुजरात में ताप्ती नदी के किनारे बसा है। पहले यह पश्चिमी भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक था। इस बात के भी प्रमाण हैं कि यह बंदरगाह उस समय के गुजरात राज्य के गेटवे के तौर पर काम करता था। 12वीं सदी में पारसी गुजरात में आए और सूरत में बस गए। 1573 में सूरत सम्राट अकबर के शासन में आया। उन्होंने इस क्षेत्र में इस बंदरगाह की अपार संभावनाओं की पहचान की। उस समय यह शहर एक प्रमुख मुगल व्यापारिक बंदरगाह बन गया।

सूरत के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैंः
  • चिंतामणि जैन मंदिर
  • डच गार्डन
  • सरदार पटेल संग्रहालय
  • जवाहर लाल नेहरु गार्डन