My India

अच्छी सीवी के लिए सुझाव

Rate this post

अच्छी सीवी के लिए सुझाव

हम सभी जानते हैं कि अपने सपने की नौकरी को हासिल कर पाना कोई आसान काम नहीं है। एक विशेष रोजगार के लिए बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा के साथ, सही व्यक्ति को खोजने की प्रक्रिया एक चुनौती बन गई है। उस पर फेक्ट जॉब को हासिल करने के लिए, जिसकी आप तमन्ना करते हैं, सबसे महत्वपूर्ण है कि आप एक ऐसी सीवी प्रस्तुत करें जिसमें कोई भी गलती ना हो। सम्मानित करना या झूठा गर्व करना इसका माध्यम नहीं है, बल्कि आपको इसमें सुधार करने की आवश्यकता है! कैसे? आपका सीवी आपके बारे में लिखा होना चाहिए जिसके माध्यम से नियुक्तिकर्ता आगे बढ़े और इस बात को आगे बढ़ाए कि आप उस नौकरी के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार क्यों हैं। जब नौकरी की बात आती है तो अच्छा सीवी बनाना एक आसान कार्य नहीं होता। जब नियुक्तिकर्ता के सामने संभावित समय में अवलोकन करने के लिए हजारों सीवी होती हैं और आप निश्चित रूप से अस्वीकृत होना नहीं चाहते, चूँकि आवश्यक आदर्श सीवी संकलित करने में आप विफल रहे हैं।

यदि आप वास्तव में किसी नौकरी के लिए चयनित होना चाहते हैं तो आपको अपनी महत्वपूर्ण योग्यताओं और अनुभव को विशिष्ट रूप से स्पष्ट करना बहुत ही आवश्यक है। आप जब भी किसी नियुक्तिकर्ता को सीवी दें तो सीवी के लेख में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए और ये स्पष्ट तथा प्रभावशाली होनी चाहिए।

यहाँ, हम आपकी सहायता आपको एक उत्तम सीवी लिखने और बनाने के लिए सुझाव देकर करेंगें।

  1. एक स्पष्ट सीवी प्राप्त करना

एक स्पष्ट सीवी को विशेष रूप से विस्तृत नहीं होना चाहिए- ए 4 आकार के पेज के पन्ने दो से अधिक नहीं होने चाहिए। नियुक्तकर्ता सीवी को जाँचने के लिए सिर्फ अपेक्षित योग्यताओं को देखता है इसलिए इसे जटिल बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे वास्तविक, छोटा तथा स्पष्ट बनाएं। यदि आप उल्लिखित विवरणों से प्रलोभन करने का प्रयास करते हैं, तो संघर्ष करें! अगर आपको साक्षात्कर के लिए चुना जाता है तो आपको अपने बारे में कुछ बात करने की आवश्यकता है। इसलिए, इसे प्रभावशाली बनाएं।

  1. आवश्यकतानुसार परिवर्तन करें

आपके सीवी को संशोधित करने और नियोक्ताओं को भेजने में कोई भी गलती न हो। नौकरी के लिए आवश्यक पहलुओं को ध्यान से देखें और ठीक उसी प्रकार समान योग्यता का उल्लेख करें। यदि वास्तव में आप नियुक्तिकर्ता के समय की बचत करेंगें तो आपके प्रयास की सराहना की जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि आपने विज्ञापन के माध्यम का अच्छी तरह से पालन किया है और आपके पास आवश्यक योग्यताएं हैं। सटीक शोध के बाद स्थापन के लिए क्या प्रदान किया जाना महत्वपूर्ण है? तो अपने सीवी को उपयुक्त बनाएं और भर्ती के माध्यम से अपनी उपयुक्तता को समझें।

  1. व्यक्तिगत विवरण और कवर लेटर

आप नियुक्तकर्ता को अपने स्वयं के शब्दों में चीजों को नहीं समझा सकते। आपको एक प्रभावशाली कवर लेटर और व्यक्तिगत विवरण बनाकर विशेष प्रयास करने चाहिए और भावपूर्ण कथन बोलने चाहिए, कि आप उस विशेष भूमिका के योग्य क्यों हैं। यह वास्तव में आपको सबसे अलग करके उस नौकरी में सहायता प्रदान करेगा।

  1. अधिक रिक्त स्थान (गैप) न रखें

आपके सीवी पररिक्त स्थान एक नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। रिक्त स्थान आपके कैरियर में नियुक्तकर्ता को और अलग तरीके से सोचने का मौका दे सकता है तथा आपकी जगह किसी अन्य सीवी को प्रधानता दे सकता है। यदि आपके कैरियर में अंतराल है, तो उस पाठ्यक्रम या कौशल को जोड़कर सकारात्मक बना सकते हैं, जो आपने उस विशेष अवधि में किया था। आपको किसी अतिरिक्त योग्यता का ज्ञान है, तो उसे गुप्त रखने की जरूरत नहीं है। उसे अपने सीवी पर स्पष्ट रूप से दर्शाएं।

  1. अपना सीवी अप-टू-डेट रखें

अपने सीवी को अपडेट रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है चाहे आप नई नौकरी की तलाश कर रहें हो या नहीं। जब भी आप कोई नई उपलब्धि हासिल करें, तो उसे अपने सीवी में जोड़ना ना भूलें। उसी पुराने सीवी का उपयोग करने की गलती ना करें जो आपने सालों पहले नौकरी बदलने के लिए किया था, एक अपडेट किया हुआ सीवी आपको एक प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में दर्शाने का कार्य करेगा।

  1. गलतियों से बचने के लिए सीवी को दोबारा जाँचें

यदि कोई नियुक्तकर्ता आपके सीवी पर गलतियों को खोजने में सफल होता है, तो यह एक बहुत बुरा प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। इसलिए, किसी भी वर्तनी की त्रुटियों और किसी भी अन्य गलतियों को सुधारने के लिए अपना सीवी दोबारा जाँचें। अपना सीवी नियुक्तिकर्ता को देने से पहले उसे किसी अन्य व्यक्ति को भी दिखा कर जाँच करवा सकते हैं। एक त्रुटिमुक्त सीवी सकारात्मक टिप्पणी और नियोक्ताओं द्वारा आपके स्कोर को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा।

  1. सच लिखना सबसे अच्छा है

आप जो भी अपने सीवी पर डालते हैं वह सच ही होना चाहिए। अपनी योग्यता और सफलता के बारे में झूठ बोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि नियुक्तिकर्ता आपके उल्लेख की जाँच कर ले तो यह आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसके अलावा, भले ही आप उस नौकरी को प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन आपके झूठ का पता चलने के बाद आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ेगी और आप अपनी नौकरी को तुरन्त खो भी सकते हैं। इसलिए झूठ से दूर ही रहे।

  1. अपनी भूमिका के बारे में बात करें

अपनी निपुणता का समर्थन करना अभिमान की बात नहीं है! वास्तव में, जब आप बताते हैं कि आपने अपने संगठन की बिक्री या लाभ को कैसे बढ़ाया है, तो इस कार्यक्रम का उल्लेख करना एक अच्छा विचार है। यदि आपने किसी कंपनी के मुनाफे में पाँच महीनों में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की मदद की है, तो इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और हाँ, सच बताइए!

  1. आकर्षक बनाएं

प्रौद्योगिकी की दुनिया में, हमारे पास सीवी को अधिक अच्छा बनाने के लिए कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं और हमें इनका उपयोग करना चाहिए। बुलेट अंक और अन्य ग्राफिक टूल्स जैसी सुविधाओं का उपयोग करके अपने सीवी को आकर्षित बनाने के लिए अतिरिक्त समय दें। वाक्यों को छोटा और अतिरिक्त प्रभावी बनाएं। आप चाहते हैं कि आपका सीवी दूसरों से अलग दिखे तो एक अच्छा लेआउट चुनें जो दिखने में अनुकूल हो।

आमतौर पर लोग जॉब पोर्टल पर कई नौकरियों के लिए अपना सीवी अपलोड करते रहते हैं। इस तरह के मामले में, कीबोर्ड बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहते हैं कि नियुक्तकर्ता आपके सीवी को आसानी से जाँचे, तो कीबोर्ड को आपके नौकरी के शीर्षक और आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। यदि आप निश्चित नहीं कर पा रहें हैं कि कौन से कीबोर्ड का उपयोग करना चाहिए, तो इंटरनेट से सहायता लें। एक कीबोर्ड के अनुकूल सीवी आपको सही नौकरी दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।

महत्वपूर्ण पहलू–क्या करें और क्या ना करें।

क्या करें                                                     

क्या ना करें

ये युक्तियाँ आपके सीवी को सुधारने में मदद करेंगी और आपको सही नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करेंगी। साक्षात्कार बहुत दूर नहीं हो सकता।

जीत लो दुनिया इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं!

Exit mobile version