My India

10 गज़ब की चाय – जो हैं पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक

Rate this post

अच्छे स्वास्थ्य के लिए चाय

सदियों से चाय एक पसंदीदा पेय रहा है। इतना ही नहीं, चाय की चाहत अब तो पूरे विश्व को ही हो गई है। कई लोग चाय की चुस्की लिए बिना अपनी सुबह को अधूरा मानते हैं। लोगों के बीच इस पेय को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में हुए शोधों ने इन कारणों पर प्रकाश डाला है कि इस पेय ने विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए इतनी लोकप्रियता क्यों हासिल की है।

आज-कल चाय की चाहत बढ़ती जा रही है, जैसाकि लोग विभिन्न प्रकार की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभों का पता लगा रहे हैं जो वजन घटाने, ऑस्टियोपोरोसिस और तनाव कम करने जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में सहायक हों। अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में नीचे दी गईं चाय को शामिल करके, आप न केवल अपने शरीर में स्वस्थ पोषक तत्वों और मिनरल्स को बढ़ावा देते हैं बल्कि स्वास्थ्य-संबंधी गंभीर बीमारियों के बढ़ रहे प्रभाव को भी अलविदा कह सकते हैं।

1. ग्रीन टी

ग्रीन टी का अविष्कार हजारों साल पहले चीन में हुआ था। तब से आज तक यह एक स्वास्थ्यवर्द्धक औषधि के रूप में लोगों को लाभ पहुंचा रही है। अन्य चाय के विपरीत, यह कम से कम संसाधित होती है, यही कारण है कि इसका रंग हरा होता है। ग्रीन टी में कैचिन और एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति इसे एक स्वस्थ पेय बनाती है। कैचिन यौगिक अपने एंटीमाइक्रोबायल गुणों के लिए जाना जाता है।

2. ब्लैक टी

विभिन्न प्रकार की चायों में से ब्लैक टी सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली चाय है। बिना दूध की बनी इस चाय का सेवन आप नियमित तौर पर कर सकते हैं। इस चाय की पत्तियां पूरी तरह ऑक्सीकृत होके इस चाय के स्वाद और रंग को काफी अच्छा बना देती हैं। कैफीन की उच्च मात्रा होने के कारण यह ब्लैक टी दोपहर की सुस्ती से निजात दिलाने में बेहद सहायक है। आइस टी, ऑफ्टरनून टी, मॉर्निंग टी और लेमन टी जैसे कई रूपों में इस चाय का आनंद आप ले सकते हैं। ब्लैक टी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभों में कारगर है-

3. ऊलोंग टी

ऊलोंग टी मुख्य रूप से चीन की प्रसिद्ध चाय है इसे अन्य चाय की अपेक्षा बनाना बहुत ही कठिन है इस चाय में फलों के स्वाद के साथ एक अद्भुत सुगंध होती है। ब्लैक टी और ग्रीन टी की तरह ऊलोंग टी के भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि, इसमें उच्च मात्रा में कैफीन होता है लेकिन फिर भी यह एक स्वास्थ्यवर्धक पेय है। इसके कुछ लाभ हैं-

4. व्हाइट टी

कम से कम संसाधित किए जाने की वजह से व्हाइट टी सबसे हल्की चाय होती है। व्हाइट टी ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से नहीं गुजरती है जिससे यह अपने औषधीय तत्वों को बरकरार रखती है। चाय में कैचिन होता है जो अपने एंटीमाइक्रोबायल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। जो लोग इस चाय को पीते हैं वे खुद को स्वस्थ और स्फूर्तिदायक महसूस करते हैं।

5. कैमोमाइल टी

इस चाय में एंटी-इन्‍फ्लामेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। वर्षों से, कैमोमाइल का उपयोग चाय और टिंचर के रूप में किया जा रहा है। कैमोमाइल के ताजे और सूखे फूल सदियों से चाय बनाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं और ऐसा माना जाता है कि कैमोमाइल टी से कई आम बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है, जैसे कि:

6. येलो टी

पूरे विश्व में चाय की चाहत रखने वालों के लिए येलो टी अपना एक विशेष और असाधारण महत्व स्थापित कर रही है। यह चाय फल की अद्भुत सुगंध, मीठे स्वाद और अनेक स्वास्थ्य लाभों से समृद्ध है। इसमें अन्य चाय की तरह कैचिन शामिल है लेकिन अलग-अलग मात्रा में। इसके लाभ नीचे दिए गए हैं-

7. कोम्बुचा किण्वित टी

कोम्बुचा एक तरह की ग्रीन या ब्लैक किण्वित टी है। यह प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है और पाचन तंत्र के लिए एक जादुई उपाय के रूप में जानी जाती है। इसके अन्य लाभ हैं-

प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है: कोम्बुचा चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और डिटॉक्सीफाई करने में सहायक होते हैं। इस चाय के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ नीचे दिए गए हैं-

8. पेपरमिंट टी

यह चाय पूरे विश्व में प्रयुक्त होने वाली सबसे आम हर्बल चाय है। हालांकि इसका ज्यादातर उपयोग पाचन से संबंधित लाभों के लिए किया जाता है लेकिन यह एंटीकैंसर, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी समृद्ध है। चाय पीने के लाभ यहां दिए गए हैं-

9. अदरक की चाय

एक कप गर्म अदरक वाली चाय की चुस्की लेने के अलावा कुछ भी ऐसा नहीं है जो ठंडक को दूर कर पाए। चाय विटामिन सी, मैग्नीशियम और अन्य खनिजों से भरपूर है जो इसे एक स्वस्थ पेय बनाते हैं। यह स्वाद में हल्की कड़वी होती है और स्वस्थ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

ठंडक से लड़ती है: अदरक की चाय एक प्रभावी पेय है जो ठंड की वजह से हुई छाती की जकड़न को ठीक करने में सहायक है। इसलिए मौसमी बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए एक कप अदरक की चाय पिएं।             

मतली का इलाज: लंबी यात्रा से पहले एक कप अदरक की चाय पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह धीमी गति के कारण होने वाली मतली और उल्टी को रोकती है।

पाचनक्रिया में सुधार करती है: अदरक की चाय उचित पाचन में सहायता करने और शरीर द्वारा भोजन के अवशोषण स्तर को बढ़ाने में सहायक है।

10. हिबिस्कस टी

यह गुलाबी-लाल रंग की चाय गुड़हर के फूल से बनी होती है और बिल्कुल क्रैनबेरी के रस की तरह अपने तरोताजा करने वाले, कड़वे स्वाद के लिए जानी जाती है। इस चाय को पसंद करने वाले लोग इसका सेवन गर्म करके या ठंडा करके दोनों तरीकों से कर सकते हैं। अन्य हर्बल चाय की तरह, यह चाय कैफीन से मुक्त और कैलोरी में कम है जो इसे एक स्वास्थ्यवर्द्धक पेय बनाती है। यह कई प्रकार के लाभों से भरपूर है जो नीचे दिए गए हैं-

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है: हिबिस्कस चाय एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। इसलिए, यह हार्ट स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों के खतरे को कम कर देती है।

आपको युवा रखती है: हिबिस्कस चाय के एंटीऑक्सिडेंट चेहरे पर झलकने वाले उम्र बढ़ने के संकेतों को हटाने में मदद करते हैं और त्वचा के लोच में सुधार करते हैं।                        

पाचनक्रिया के लिए अच्छी है: हिबिस्कस चाय का मूत्रवर्धक गुण पाचन के लिए अच्छा है और यह आंत की क्रियाओं में सुधार करता है। यह अपच और कब्ज का इलाज करता है और संपूर्ण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रणाली में सुधार करता है।

मासिक धर्म में ऐंठन को दूर करने लिए कारगर: गर्म हिबिस्कस चाय पीना मासिक धर्म की दर्दनाक ऐंठन को कम करता है और तुरन्त राहत प्रदान करता है। यह चाय मासिक धर्म के दौरान महिला के शरीर में हार्मोन को संतुलित करती है।

 

Summary
Article Name
10 गज़ब की चाय – जो हैं पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक
Description
सदियों से चाय एक पसंदीदा पेय रहा है। अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में नीचे दी गईं चाय को शामिल करके, आप न केवल अपने शरीर में स्वस्थ पोषक तत्वों और मिनरल्स को बढ़ावा देते हैं बल्कि स्वास्थ्य-संबंधी गंभीर बीमारियों के बढ़ रहे प्रभाव को भी अलविदा कह सकते हैं।
Author
Exit mobile version