My India

वजन घटाने के लिए 10 स्वादिष्ट शाकाहारी सूप व्यंजन

Rate this post

वजन घटाने के लिए 10 स्वादिष्ट शाकाहारी सूप व्यंजन

यदि आप वजन कम करने वाले आहार का सेवन कर रहे हैं लेकिन अपने शरीर को फिट रखने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं तो आप निश्चित रूप से अपने आहार में सूप को शामिल कर सकते हैं। सूप न केवल वसा और कैलोरी में कम होते हैं बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। सब्जियों से बने सूप विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं जो हर कुछ घंटों में कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं। इसके लिए सूप सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि यह पानी और फाइबर से समृद्ध होता है और अधिक खाना खाने से रोकने में मदद करता है।

यहाँ पर कम कैलोरी वाले सूप की एक सूची दी गई है जो निश्चित रूप से वजन घटाने में मदद करेगी-

सूचनाः कप 250 मिलीलीटर का हो।

लहसुन और सब्जी का सूप

लहसुन, बीमारी से निपटने, कोलेस्ट्रॉल स्तर में सुधार करने और साथ ही साथ यह भी माना जाता है कि यह हृदय रोग के खतरे को कम करने वाले पोषक तत्वों का एक बेहतर स्त्रोत है। लहसुन के साथ सब्जियों का मिश्रण इस सूप को असाधारण रूप से फायदेमंद बनाता है। यह सूप आपको भोजन से पहले लेने पर संतुष्टि प्रदान करेगा ताकि आपको किसी अन्य कैलोरी से भरपूर पकवान पर आश्रित ना होना पड़े।

तैयारी का समयः 15 मिनट

पकाने का समयः 10 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि

 

गाजर और मूंग दाल का सूप

यह स्वादिष्ट सूप निश्चित रूप से आपकी भूख को और अधिक बढ़ा देगा। मूंग के साथ गाजर का अद्भुत मिश्रण सूप को बहुत ही अधिक पौष्टिक बनाता है।

तैयारी का समयः 20 मिनट

पकाने का समयः 10 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि

 

टमाटर का सूप

टमाटर का सूप सबसे पसंदीदा सूपों में से एक है, इसे न केवल इसके पौष्टिकता बल्कि इसके तीखे स्वाद के लिए भी पसंद किया जाता है। जब धनिया पत्तियों और ब्रेड के तले हुए टुकड़ों का स्वाद इसमें मिल जाता है, तो यह सूप और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है।

तैयारी का समयः 20 मिनट

पकाने का समयः 10 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

 

मशरूम का सूप

मशरूम प्याज और दूध के साथ पकाए जाने पर और अधिक स्वादिष्ट हो जाता है। इस सूप की सुगंध काफी मन मोहक और रंग आकर्षक होता है।

तैयारी का समयः 5 मिनट

पकाने का समयः 15 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

 

मक्के और गोभी का सूप

मक्के और गोभी का सूप एक तरह से चाइनीज सूप है। यदि आपको स्वीट कार्न पसंद है तो इस सूप को बनाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। इस सूप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है और यह भूख से संतुष्टि प्रदान करने में भी मदद करता है।

तैयारी का समयः 10 मिनट

पकाने का समयः 20 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

विधि-

 

पालक का सूप

पालक, जो एक हरी पत्तेदार सब्जी है, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। पालक सूप ऐसा पोषक तत्व है जो गाढ़ा होता है तथा बनाने में भी आसान है। दूध के साथ मिलाने पर यह एक मलाईदार स्वाद प्रदान करता है।

तैयारी का समयः  20 मिनट

पकाने का समयः 20 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

 

मिक्स वेज सूप

अनेक प्रकार की सब्जियों, काली मिर्च और अजवायन की पत्ती के स्वाद वाला यह सूप आपकी शाम को काफी आनंदित कर देता है। बहुत-सी सब्जियोँ के मिश्रण के डालने से यह सूप न केवल पोषण की मात्रा बढ़ाता है बल्कि यह देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।

तैयारी का समयः 20 मिनट

पकाने का समयः 10 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

 

ब्रोकली और सेम का सूप

ब्रोकली एक बेहद गुणकारी सब्जी है। सेम की सजावट के साथ इस सब्जी का सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।

तैयारी का समयः 10 मिनट

पकाने का समयः 15 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

 

ओट्स एंड वेजिटेबल सूप

यह सूप शाम को स्नैक स्विंग को संतुष्ट करने में असाधारण रूप से प्रभावी होता है। विभिन्न सब्जियों के साथ जई का मिश्रण काफी स्वादिष्ट होगा क्योंकि जई बेहद फायदेमंद होता है और यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

तैयारी का समयः 20 मिनट

पकाने का समयः 15 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री–

 

बनाने की विधि-

 

कद्दू का सूप

हर किसी को कद्दू का स्वाद पसंद नहीं होता लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदे मंद साबित होता है। टोंड वाले दूध की बेहतरीन मलाई के साथ मिश्रित करने पर कद्दू का स्वाद काफी स्वादिष्ट और अनूठा है। इस सूप के स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए, आप इसमें सुगंधित हर्ब्स डाल सकते हैं।

तैयारी का समय: 15 मिनट

पकाने का समय: 15 मिनट

पोषक तत्व: (प्रति व्यक्ति)

 

सामग्री-

 

बनाने की विधि-

उपरोक्त उल्लिखित सूप आपके शाम के अस्वास्थ्यवर्धक नाश्ते को स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते में बदल देगें। चूंकि ये सूप सब्जियों से परिपूर्ण, वसा में कम तथा मिनरल्स और विटामिनों से भरपूर होते हैं इसलिए निश्चित रूप से वजन कम करने में भी मददगार होते हैं। आप रात के खाने के स्थान पर इन सूपों को ले सकते हैं। बारी-बारी से कई व्यंजनों को बनाने से आपबोर भी नहीं होगें।

 

Summary
Article Name
वजन कम करने वाले 10 शाकाहारी सूप व्यंजन
Description
स्वादिष्ट शाकाहारी सूप व्यंजन न सिर्फ आपके पेट को भरेगाबल्कि कम समय में आपका वजन को भी घटाने में मदद करेगा।
Author
Exit mobile version