Home / India / गणतंत्र दिवस समारोह (1950 से 2018) में मुख्य अतिथियों की सूची

गणतंत्र दिवस समारोह (1950 से 2018) में मुख्य अतिथियों की सूची

January 24, 2018
by


गणतंत्र दिवस समारोह (1950 से 2018) में मुख्य अतिथियों की सूची

यह वर्ष का वही समय फिर से वापस आ गया है। जब देश के कोने-कोने में और राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से गणतंत्र दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयारियाँ प्रारम्भ हो गई हैं। प्रत्येक वर्ष भारतीय, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सैन्य शक्ति के एक प्रभावशाली प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

सामान्यतः मुख्य अतिथि किसी राज्य या सरकार के प्रमुख होते हैं। इन मुख्य अतिथियों का चयन भी भारत के कूटनीतिक और आर्थिक रुख के परिणाम के लिए और आने वाले वर्षों के लिए राग (टोन) को तैयार करने के लिए किया जाता है। भारत द्वारा आमंत्रित होने के नाते, आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उपस्थित होने के लिए, दो देशों के बीच आर्थिक और सैन्य सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए यह अतिथियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि का चयन करने में अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीति और रणनीतिक गठबंधन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सत्ता में आने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीओटीयूएस अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। वर्ष 2016 में फ्राँस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड और वर्ष 2017 में यूएई के (युवराज) क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर आकर उस अवसर की शोभा बढ़ाई।

भारतीय गणतंत्र दिवस परेड (1950 – 2017) पर मुख्य अतिथियों की सूची

 वर्ष           अतिथियों के नाम    देश
1950 राष्ट्रपति सुकर्णो इंडोनेशिया
1951 राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह नेपाल
1952 कोई आमंत्रण नहीं कोई आमंत्रण नहीं
1953 कोई आमंत्रण नहीं कोई आमंत्रण नहीं
1954 जिग्मे दोरजी वांगचुक भूटान
1955 गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद पाकिस्तान
1956 राजकोष के कुलपति आर. ए. बटलर यूनाइटेड किंगडम
मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका जापान
1957 रक्षा मंत्री जॉर्जिया झुकोव सोवियत संघ
1958 मार्शल ये जियानिंग चीन
1959 एडिनबर्घ के ड्यूक प्रिंस फिलिप यूनाइटेड किंगडम
1960 अध्यक्ष क्लीमेंट वोरोशिलोव सोवियत संघ
1961 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम
1962 प्रधानमंत्री विग्गो कंम्पमन्न डेनमार्क
1963 राजा नोरोडोम सिहानोक कंबोडिया
1964 रक्षा स्टाफ के चीफ लॉर्ड लुईस माउंटबैटन यूनाइटेड किंगडम
1965 खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद पाकिस्तान
1966 कोई आमंत्रण नहीं कोई आमंत्रण नहीं
1967 राजा मोहम्मद जहीर शाह अफगानिस्तान
1968 अध्यक्ष अलेक्सी कोसिगिन सोवियत संघ
राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज टिटो यूगोस्लाविया
1969 प्रधानमंत्री टोडोर झिव्कोव बल्गेरिया
1970 बेल्जियम के राजा बौदौइन बेल्जियम
1971 राष्ट्रपति जूलियस न्येरे तंजानिया
1972 प्रधानमंत्री सीईवोसगुर रामगुलाम मॉरीशस
1973 राष्ट्रपति मोबूतु सेसे सेको जैरे
1974 राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज़ टिटो यूगोस्लाविया
प्रधानमंत्री सिरिमावो बंडरानाइक श्रीलंका
1975 राष्ट्रपति केनेथ कौंडा जाम्बिया
1976 प्रधानमंत्री जाक शिराक फ्रांस
1977 प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक पोलैंड
1978 राष्ट्रपति पैट्रिक हिलेरी आयरलैंड
1979 प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर ऑस्ट्रेलिया
1980 राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कर्ड डी एस्टाइंग फ्रांस
1981 राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिलो मेक्सिको
1982 किंग जुआन कार्लोस आई स्पेन
1983 राष्ट्रपति शेहू शागरी नाइजीरिया
1984 किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भूटान
1985 राष्ट्रपति राउल अल्फोन्सिन अर्जेंटीना
1986 प्रधानमंत्री एंड्रियास पैपांड्रेउ ग्रीस
1987 राष्ट्रपति एलन गार्सिया पेरू
1988 राष्ट्रपति जे. आर. जयवर्धने श्रीलंका
1989 जनरल सचिव गुयेन वान लिन वियतनाम
1990 प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जुग्नथ मॉरीशस
1991 राष्ट्रपति ममून अब्दुल गयूम मालदीव
1992 राष्ट्रपति मारियो सोरेस पुर्तगाल
1993 प्रधानमंत्री जॉन मेजर यूनाइटेड किंगडम
1994 प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग सिंगापुर
1995 राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका
1996 राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरीक कार्डोसो ब्राजील
1997 प्रधानमंत्री बासदेव पांडे त्रिनिदाद एंड टोबैगो
1998 राष्ट्रपति जैक शिराक फ्रांस
1999 राजा बिरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव नेपाल
2000 राष्ट्रपति ओलेजगुन ओबासांजो नाइजीरिया
2001 राष्ट्रपति अब्देलजीज बुटीफिला अल्जीरिया
2002 राष्ट्रपति कसम उतेम मॉरीशस
2003 राष्ट्रपति मोहम्मद खटामी ईरान
2004 राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लुला दा सिल्वा ब्राजील
2005 किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भूटान
2006 किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज अलसऊद सऊदी अरब
2007 राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस
2008 राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी फ्रांस
2009 राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव कजाखस्तान
2010 राष्ट्रपति ली मयूंग बाक दक्षिण कोरिया
2011 राष्ट्रपति सुसिलो बांम्बांग युधोयोनो इंडोनेशिया
2012 प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा थाईलैंड
2013 राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान
2014 प्रधान मंत्री शिन्जो आबे जापान
2015 राष्ट्रपति बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका
2016 राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड फ्रांस
2017 क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात

 

गणतंत्र दिवस 2018 के प्रमुख अतिथि

पिछले कुछ महीनों से हम यह सोच रहे हैं, कि वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि कौन हो सकता है। हालांकि, इस परेड के मुख्य अतिथियों की औपचारिक घोषणा वर्ष 2017 के आखिरी दिन हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में यह घोषणा की थी कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों (एएसइएएन) के सभी दस देशों के नेता भारत में वर्ष 2018 की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “यह भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। “दस (एएसइएएन) एशियन देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत इन मुख्य अतिथियों की अगुवई करेगा। यह अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत के एजेंडे पर जोर देता है और महाद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रों में से एक के रूप में उभरने का प्रयास करता है। एशियन देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट के लिए भारत अपने कथन को प्रबल बनाएगा।

2018 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथियों के आने की उम्मीद –

अतिथियों के नाम देश
सुल्तान हसन-अल बोलकिया ब्रुनेई
प्रधानमंत्री हुन सेन कंबोडिया
राष्ट्रपति जोको विडोडो इंडोनेशिया
प्रधानमंत्री थोंग्लौं सिसोलिथ लाओस
प्रधानमंत्री नजीब रजाक मलेशिया
राष्ट्रपति हतिन क्याव म्यांमार
राष्ट्रपति रॉड्रिगो डूटर्ट फिलीपींस
राष्ट्रपति हलीमा याकूब सिंगापुर
प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा थाइलैंड
ग्यूयेन तन जूंग वियतनाम