दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार है। वर्ष 1969 में दादासाहेब फाल्के के सम्मान में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। दादासाहेब भारतीय फिल्मों के निर्माता थे और इन्हें “भारतीय सिनेमा के पितामह” के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार वर्ष भर में एक बार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म निदेशालय द्वारा प्रदान किया जाता है। दादासाहेब ने राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था, जो भारत की पहली पूर्ण अवधि (2.30 घंटे से अधिक) वाली फिल्म थी और यह फिल्म वर्ष 1913 में रिलीज हुई थी। फिल्म हस्तियों को “भारतीय सिनेमा के विकास और विकास में उत्कृष्ट योगदान” के लिए शॉल, एक स्वर्ण कमल पदक और नकदी के रूप में 1,000,000 रुपए प्रदान करके सम्मानित किया जाता है।
देविका रानी: देविका रानी दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की प्रथम प्राप्तकर्ता थीं। वर्ष 1969 में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली देविका रानी ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपना अत्यधिक योगदान दिया है और उन्हें भारतीय सिनेमा की प्रथम अभिनेत्री माना जाता है। तब से प्रतिभाशाली फिल्म हस्तियों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 48 पुरस्कारों को प्रस्तुत किया गया है। देविका रानी के अलावा, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अन्य प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियाँ निम्न हैं:
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय थियेटर के प्रथम अग्रणी, पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1971 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1931 में ‘आलम आरा’ फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था, जो भारत की पहली ध्वनि फिल्म थी। पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर, आनंद मठ, मुग़ल-ए-आज़म इत्यादि जैसी कुछ प्रशंसित फिल्मों में भी अभिनय किया था, जिसके कारण उन्हे वर्ष 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थियेटर की स्थापना की थी। इस थियेटर ने हिंदी मंच की प्रस्तुतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सोहराब मोदी: भारतीय पारसी मंच और फिल्म अभिनेता, सोहराब मोदी को वर्ष 1979 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला था। मोदी ने हैमलेट, सिकंदर, पुकार, मिर्ज़ा ग़ालिब आदि जैसी कई अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है और वह हिंदी दर्शकों में शेक्सपियर के प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में अभिनय करने के लिए विख्यात हैं।
नौशाद: प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक नौशाद ने वर्ष 1981 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। नौशाद ने वर्ष 1940 में फिल्म ‘प्रेम नगर’ के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
सत्यजीत रे: सत्यजीत रे 20 वीं शताब्दी के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक थे। सत्यजीत रे ने वर्ष 1984 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। रे ने अपनी बहुप्रशंसित फिल्मों के माध्यम से, भारतीय सिनेमा को विश्व में मान्यता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वर्ष 1955 में पथेर पांचाली के साथ फिल्म निर्देशक की शुरुआत की थी। रे वर्ष 1992 में अकादमी मानद पुरस्कार (ऑस्कर) और वर्ष 1992 में ही भारत रत्न से भी सम्मानित हुए थे।
राज कपूर: राज कपूर ने वर्ष 1987 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता था। उन्होंने कई पुरस्कार विजेता फिल्मों में भी अभिनय किया। वर्ष 2010 में टाइम मैगजीन ने वर्ष 1951 की शीर्ष 10 अभिनेताओं की सूची में उनके द्वारा फिल्म आवारा में किए गए शानदार अभिनय को शीर्ष में शुमार किया था।
अशोक कुमार: दादामुनि के नाम से मशहूर होने वाले अशोक कुमार को वर्ष 1988 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला था। बंधन, किस्मत और अछूत कन्या जैसे हिट फिल्मों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट अभिनय को आज भी याद किया जाता है।
लता मंगेशकर: भारत की स्वर कोकिला, लता मंगेशकर ने अपने सात दशकों से अधिक के कैरियर में 36 से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं। वर्ष 1942 में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली लता मंगेशकर ने वर्ष 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था।
दिलीप कुमार: प्रतिभाशाली दिलीप कुमार को “ट्रैजडी किंग” के नाम से भी जाना जाता है। दिलीप कुमार को वर्ष 1994 में दीदार, ज्वार भाटा, नया दौर, मधुमती आदि जैसी फिल्मों में शानदार भूमिकाओं के लिए, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बी. आर. चोपड़ा: बलदेव राज चोपड़ा ने वर्ष 1998 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। उन्होंने पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों जैसे नया दौर व हमराज और प्रशंसित टीवी सीरियल महाभारत का निर्देशन किया है।
देव आनंद (देवानंद): हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को वर्ष 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह एक अभिनेता व फिल्म निर्माता थे और उन्होंने अपनी देखरेख में 35 फिल्मों का निर्माण भी किया है।
प्राण: प्राण ने 50 वर्षों से अधिक समय तक अभिनय किया था और उन्हें वर्ष 2012 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उल्लेखनीय फिल्मों जैसे उपकार, शहीद, मधुमती, जंजीर आदि में अभिनय किया है।
मनोज कुमार: देशभक्ति विषय पर आधारित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मनोज कुमार को वर्ष 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
विनोद खन्नाः विनोद खन्ना को 2017 में उनकी मृत्यु के बाद दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विनोद खन्ना प्रमुख रूप से 1970 के दशक के दौरान बॉलीवुड प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। विनोद खन्ना ने फिल्मों से पांच साल का एक छोटा सा ब्रेक लिया और वर्ष 1997 में राजनीति में शामिल हो गए।
वर्ष 1969 से वर्ष 2017 तक दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की एक सूची नीचे प्रस्तुत है-
वर्ष | पुरस्कार विजेताओं के नाम | क्षेत्र |
1969 | देविका रानी | अभिनेत्री |
1970 | बीरेंद्र नाथ सरकार | निर्माता |
1971 | पृथ्वीराज कपूर (मरणोपरांत) | अभिनेता |
1972 | पंकज मलिक | संगीत निर्देशक |
1973 | सुलोचना (रुबी मायर्स) | अभिनेत्री |
1974 | बी. एन.रेड्डी | निर्देशक |
1975 | धीरेन्द्र गांगुली | अभिनेता, निर्देशक |
1976 | कानन देवी | अभिनेत्री |
1977 | नितिन बोस | चलचित्रकार, निर्देशक, पटकथालेखक |
1978 | रे चंद्रा (आर.सी.) बोराल | संगीत निर्देशक, निर्देशक |
1979 | सोहराब मोदी | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता |
1980 | पी. जयराज | अभिनेता, निर्देशक |
1981 | नौशाद अली | संगीत निर्देशक |
1982 | एल. वी.प्रसाद | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता |
1983 | दुर्गा खोटे | अभिनेत्री |
1984 | सत्यजीत रे | निर्देशक |
1985 | वी. शांताराम | निर्देशक, निर्माता, अभिनेता |
1986 | बी. नेगी रेड्डी | निर्माता |
1987 | राजकपूर | अभिनेता, निर्देशक |
1988 | अशोक कुमार | अभिनेता |
1989 | लता मंगेशकर | पार्श्व गायिका |
1990 | अक्किनेनी नागेश्वर राव | अभिनेता |
1991 | भालचंद्र गोविंद पेंढकर | निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक |
1992 | डॉ. भूपेन हजारिका | निर्देशक |
1993 | मजरूह सुल्तानपुरी | गीतकार |
1994 | दिलीप कुमार (यूसुफ खान) | अभिनेता |
1995 | डॉ. राजकुमार | अभिनेता |
1996 | शिवाजी गणेशन | अभिनेता |
1997 | कवि प्रदीप | गीतकार |
1998 | रवि चोपड़ा | निर्देशक, निर्माता |
1999 | ऋषिकेश मुखर्जी | निर्देशक |
2000 | आशा भोंसले | पार्श्व गायिका |
2001 | यश चोपड़ा | निर्देशक, निर्माता |
2002 | देव आनंद (देवानंद) | निर्देशक, निर्माता, अभिनेता |
2003 | मृणाल सेन | निर्देशक |
2004 | अदूर गोपालकृष्णन | निर्देशक |
2005 | ब्रज भूषण चतुर्वेदी | निर्देशक |
2006 | श्याम बेनेगल | निर्देशक |
2007 | मन्ना डे | पार्श्व गायक |
2008 | वी.के. मूर्ति | चलचित्रकार |
2009 | डी. रामानायडू | निर्माता |
2010 | के. बालाचंदर | निर्देशक |
2011 | सौमित्र चटर्जी | अभिनेता |
2012 | प्राण कृष्ण सिकंद | अभिनेता |
2013 | गुलजार | कवि, फिल्म निर्माता |
2014 | शशि कपूर | अभिनेता |
2015 | मनोज कुमार | अभिनेता |
2016 | कसीनथुनी विश्वनाथ | निर्देशक |
2017 | विनोद खन्ना | अभिनेता |
सारांश |
लेख का नाम- दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार विजोताओं की सूची(1969-2017)
लेखक का नाम- पी. बख्शी विवरण- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इस पुरस्कार को वर्ष 1969 में दादासाहेब फाल्के, एक भारतीय फिल्म निर्माता जिसे “भारतीय सिनेमा का “जनक” माना जाता है, के सम्मान में स्थापित किया गया था। |