My India

कौशल भारत कार्यक्रम (स्किल इंडिया) – उद्देश्य, सुविधाएं और लाभ

Rate this post

कौशल भारत कार्यक्रम (स्किल इंडिया)

‘डिजिटल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ के बाद, नमो सरकार एक अन्य कार्यक्रम शुरू करने वाली है। यह कौशल विकास नीति के तहत पहले शुरू किए गए कार्यक्रमों का एक संशोधित संस्करण है। इस नए कार्यक्रम को, ‘कौशल भारत’ के नाम से पुकारा गया है। जिसे एक बहु-कौशल कार्यक्रम माना जा रहा है। अन्य सभी कार्यक्रमों की तरह, ‘कौशल भारत’ भी नरेंद्र मोदी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है|

‘कौशल भारत’ (स्किल इंडिया) का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं की प्रतिभाओं में विकास, विस्तार और कार्य क्षेत्र में अवसर पैदा करना और उन क्षेत्रों को अधिक विकसित करना है, जो पिछले कई वर्षों से कौशल विकास के अन्तर्गत रखे गए है। साथ ही साथ कौशल विकास के लिए नए क्षेत्रों की पहचान करना भी हैं। नए कार्यक्रम का उद्देश्य 2020 तक हमारे देश के 500 मिलियन युवाओं का कौशल विकास करना और उनका प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

‘कौशल भारत’ (स्किल इंडिया) की विशेषताएँ

यह पिछली कौशल विकास नीतियों से कितनी अलग है?

ऐसा नहीं है कि हमारे पास पहले से कोई कौशल विकास कार्यक्रम नहीं है। भारत सरकार ने हमेशा राष्ट्रीय विकास के लिए कौशल विकास पर जोर दिया है। यह मानना ठीक है कि मंत्रालय नया है और कौशल विकास के लिए उठाए गए दृष्टिकोण भी नए है। लेकिन इससे पहले, पारंपरिक नौकरियों पर जोर दिया गया था। लेकिन इस बार सभी प्रकार की नौकरियों को समान महत्व दिया जाएगा। इससे पहले यह जिम्मेदारी विभिन्न मंत्रालयों के बीच विभाजित की गई थी लेकिन इस बार इन्हें एक साथ जोड़ा जा रहा है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, प्रधान मंत्रालय होगा जो अन्य मंत्रालयों और संगठनों के साथ समायोजन करेगा।

नमो सरकार के अनुसार, कौशल भारत सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि एक आंदोलन होगा। जहाँ बेरोजगार युवा, कॉलेज और स्कूल छोड़ने वाले छात्र / छात्राएँ, शिक्षित लोगों के साथ, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, सभी को समान महत्व दिया जाएगा। नया मंत्रालय, प्रमाणित संस्था के द्वारा प्रमाण पत्र उन लोगों को दिए जाएंगे जो इस विशेष कौशल या कार्यक्रम को पूरा करते हैं। यह प्रमाणपत्र सभी सार्वजनिक, निजी एजेंसियों और संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त होगा, जिसमें विदेशी संघ भी शामिल हैं। कौशल भारत संपूर्ण देश का कार्यक्रम है।

‘कौशल भारत’ के लाभ

यह विचार समुचित कौशल विकास के माध्यम से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी उत्पादकता में सुधार करने और उनको उचित दिशा देने का है। कौशल विकास से युवा वर्ग श्रम कार्य प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कौशल का विकास, युवा लोगों में उनकी पढाई के समय, उचित रोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक है। सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास होना चाहिए और सभी नौकरियों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। एक बढ़िया और सभ्य जीवन का नेतृत्व करने के लिए हर नौकरी के उम्मीदवार को बेहतर कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। धीरे-धीरे कौशल विकास ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी पहुँच जाएगा। युवाओं के कौशल विकास में निगमित शैक्षिक संस्थान, गैर-सरकारी संगठन, सरकार, अकादमिक संस्थान और समाज सहायता करेंगे ताकि कम से कम समय में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सके।

सारांश :

‘कौशल भारत’ क्या आकार लेगा और यह क्या कर सकता है यह केवल समय बता सकता है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक अच्छी पहल है – विशेष रूप से लोगों को कौशल प्रदान करना क्योंकि दुनिया भर में भारत कुछ ऐसे देशों में से एक है, जिनके कामकाजी आयु की आबादी बहुत अधिक होगी,  विश्व बैंक के अनुसार, कुछ साल बाद जनसंख्या की  वृद्धि का विकास समाप्त हो जायेगा।

यह भी उच्च समय है कि अब देश के युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार के लिए बहुत ही बेहतर कदम उठाए गए हैं। जिससे की कोई भी बेरोजगार न रहे और देश में बेरोजगारी की समस्या भी कम हो जाए। यह समय युवाओं के उन रास्तों को खोलने का है जिसके द्वारा युवा अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करता है और कोई भी बेरोजगार शेष नहीं रहता क्योंकि एक बेरोजगार युवा अर्थव्यवस्था के लिए बोझ है। अर्थव्यवस्था को रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। कौशल विकास के प्रति इस नए दृष्टिकोण के साथ, भारत निश्चित रूप से अपने लक्षित परिणामों के साथ उस दिशा में आगे बढ़ सकता है।

कौशल भारत कार्यक्रम के मानकीकृत पाठ्यक्रमों की सूची

उद्यमशीलता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) की सूची

उद्यमशीलता सह कौशल विकास कार्यक्रम और प्रशिक्षक के कार्यक्रमों का प्रशिक्षण (ईएसडीपी)

प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण

प्रबंधन विकास कार्यक्रम

अन्य कौशल भारत पाठ्यक्रम

कौशल भारत पाठयक्रम सूची का लिंक  www.dcmsme.gov.in

Exit mobile version