कौन क्या है ।

सानिया मिर्जा की जीवनी

Rate this post

भारत की तेज-तर्रार किशोरी सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। प्रारंभ में उनके पिता इमरान मिर्जा और सी जी कृष्ण भूपति (एक प्रसिद्ध भारतीय टेनिस स्टार,महेश भूपति के पिता) ने उन्हे टेनिस का प्रशिक्षण दिया था। वर्ष 2003 से उन्होंने अपने खेल की शुरुआत की थी। भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने एकल और युगल दोनों में सर्वोच्च श्रेणी वाली महिला टेनिस खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

व्यावसायिक जीवन

सानिया वर्ष 2005 में होने वाले अमेरिकी ओपन के ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में चौथे दौर तक पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं और अब उनके पास अव्वल आने के कई क्रेडिट हैं। उसी वर्ष, वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में भी पहुँचने में कामयाब रही थीं। वर्ष 2003 में उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ आया, जब भारत की तरफ से सानिया ने ‘विंबलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल्स’ का खिताब जीता था।

दोहा एशियनगेम्स वर्ष 2006 में, सानिया ने महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीता था और मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई थीं।  विशेष रूप से वह भारत के युवाओं और मीडिया के साथ बड़ी उत्सुकता से पेश आती हैं, इसलिए वह सभी की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। ‘स्लामिक कपड़े न पहनने’ के कारण कुछ इस्लामी मौलवियों ने आपत्ति जताई थी, जिसके कारण वह कुछ दिन सुर्खियों में भी बनी रहीथीं।

मिश्रित युगल वर्ग में उन्होंने अपने भारतीय साथी महेश भूपति के साथ मिलकर वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलिया ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। सानिया ने वर्ष 2014 में, ब्राजील के टेनिस खिलाड़ी ब्रूनो सोरेस के साथ भागीदारी करके अमेरिका का मिश्रित युगल ओपन जीतने में कामयाब हुई थीं।

वर्ष 2015 में उन्होंने डब्ल्यूटीए के युगल वर्ग में, दुनिया की नंबर एक श्रेणी हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला का इतिहास बनाया था। उसी वर्ष, सानिया ने स्विटजरलैंड की साथी मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर वुहान ओपन महिला डबल्स ट्रॉफी जीती थी। इस ट्रॉफी को मिलाकर वह एक साथ सात खिताब अपने नाम करने में सफल हुई थी।

व्यक्तिगत जीवन-

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उन्होंने विवाह किया। उनकी शादी हैदराबाद के ताज कृष्ण होटल में हुई थी।

रिकार्ड और उपलब्धियाँ-

वर्ष 2015 में सानिया मिर्जा अपनी टेनिस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर महिला डबल्स वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल करने में सफल हुई थीं। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) नेइन दोनों टेनिस स्टारों को काफी मान्यता दी है और इस खिताब ने दो महिला टेनिस खिलाड़ियों को एक दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सानिया मिर्जा आईटीएफ द्वारा प्राप्त पुरुस्कारों से काफी संतुष्ट हैं और वह भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनना चाहती हैं। सानिया और मार्टिना दोनों पिछले 22 जीतने वाले मैचों में एक-साथ खेली हैं। इन दोनों का मैच जीतने का सिलसिला एशिया में होने वालेयूएस ओपन से शुरू हुआ था और वुहान, गुआंगजौ, बीजिंग और अंत में डब्ल्यूटीए फाइनल में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था।

पुरस्कार और मान्यता-

 

 

संबंधित लोग
भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी
जयदीपमुखर्जी विजय अमृतराज रामानाथन कृष्णन
रमेश कृष्णन लियंडर पेस सानिया मिर्जा
रोहन बोपन्ना महेश भूपति

 

 

Exit mobile version