भारत के विमान उद्योग पिछले कुछ वर्षों में एक अद्भुत विकास कर रहे हैं। यह वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक यात्रियों के आवागमन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागरिक उड्डयन बन गया है। भारतीय हवाई अड्डों के उन्नतीकरण और विस्तार के लिए कई उपाय किए गए हैं। वर्तमान में, भारत के 50 सबसे व्यस्त भारतीय हवाई अड्डों में से 25 से अधिक अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, गोवा और चेन्नई जैसे कुछ अन्य हवाई अड्डे 2018 के अंत तक अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच जाएंगे। इससे विमानन उद्योग में 18-20% का अप्रत्याशित विकास होगा। इन नवीनतम रुझानों के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि 2026 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा जिससे यात्रियों की संख्या 2034 तक सालाना 720 करोड़ तक बढ़ जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान कुल यात्री यातायात, विमान और कार्गो टर्मिनल के मामले में भारत में शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। यह सूची वार्षिक डेटा पर आधारित है जो भारतीय हवाईअड्डे प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित की गई थी।
1. इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वित्तीय वर्ष 2017-18 में यात्री यातायात और कार्गो टर्मिनल के दौरान भारत के व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में सबसे ऊपर है। 2017 में, इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में 16 वें स्थान पर था। यात्री यातायात के मामले में एशिया में सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में 7 वें स्थान पर था। यह दुनिया में एयरबस ए 320 विमान के लिए सबसे व्यस्त हवाई अड्डा भी है। 2030 तक 10 करोड़ यात्रियों का प्रबंधन करने के लिए हवाईअड्डा की क्षमता बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
यात्री आवागमन: 65,691,662
विमान आवागमन: 441,299
कार्गो आवागमन: 963,032 टन
2. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारत में यात्री और कार्गो टर्मिनल के मामले में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। 2017 में, छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एशिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में 14वें स्थान पर था और यात्री आवागमन के लिए दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में 29 वें स्थान पर था।
यात्री आवागमन: 48,496,430
विमान आवागमन: 320,68 9
कार्गो आवागमन: 906,321 टन
3. केम्पेगोडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
वित्तीय वर्ष 2017-18 में, केम्पेगोडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री आवागमन में देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे की सूची में तीसरे स्थान पर है। यह 2017 में एशिया का 34 वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा भी था। हवाई अड्डे ने 2017 में 25,040,000 (25.04 मिलियन) से अधिक यात्रियों को एक दिन में 600 से अधिक विमान आवागमन के साथ सेवा प्रदान की थी। यह हवाई अड्डा क्लीनमैक्स सौर द्वारा विकसित कर्नाटक राज्य में पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा है।
यात्री आवागमन: 26, 910,431
विमान आवागमन: 196,560
कार्गो आवागमन: 348,403 टन
4. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चेन्नई
चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई शहर से 21 कि.मी. दूर तिरुसूलम में स्थित है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारत में यात्री, विमान और कार्गो आवागमन के मामले में यह भारत का चौथा व्यस्ततम हवाई अड्डा है। 2017 में, इसे एशिया के 50 वें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में भी नामित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान इस हवाई अड्डे से 2 लाख (मिलियन) से अधिक यात्रियों का प्रबंध किया गया था।
यात्री आवागमन: 20,361,482
विमान आवागमन: 155,123
कार्गो आवागमन: 417,787 टन
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता
कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वित्तीय वर्ष 2017-18 में यात्री आवागमन के मामले में भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में पांचवें स्थान पर है। हवाई अड्डे ने इस अवधि के दौरान लगभग 2 करोड़ यात्रियों को प्रबंधित किया। यह हवाई अड्डा देश के पूर्वी हिस्से में प्रमुख हवाई यातायात को आकर्षित करता है।
हालांकि यात्री और कार्गो टर्मिनल के मामले में सबसे व्यस्त भारतीय हवाई अड्डों में यह हवाई अड्डा पांचवें स्थान पर है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान आवागमन में मामूली गिरावट आई है।
यात्री आवागमन: 19, 89, 5424
विमान आवागमन: 148,802
कार्गो आवागमन: 163,323 टन
6. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद शहर से 22 किलोमीटर दूर शमशाबाद में स्थित है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में यात्री आवागमन और कार्गो टर्मिनल के द्वारा सबसे व्यस्त भारतीय हवाई अड्डों की सूची में यह हवाई अड्डा छठे स्थान पर है। हवाई अड्डे ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान लगभग 1.82 करोड़ यात्रियों को अपनी विमानन सेवाएं प्रदान की है।
यात्री आवागमन: 18,156,789
विमान आवागमन: 1,49,581
कार्गो आवागमन: 134,141 टन
7. कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल
केरल राज्य के नेदुम्बस्सेरी में स्थित कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा केरल का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान, इसने लगभग 1.02 करोड़ यात्रियों को विमानन सेवाएं प्रदान की और भारत के समग्र हवाई यातायात में सातवें स्थान पर है। 2017 में, केरल में कुल हवाई यात्री आवागमन का 63.86% इस हवाई अड्डे पर था।
यात्री आवागमन: 10,172,839
विमान आवागमन: 68,772
कार्गो आवागमन: 90,446 टन
8. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर के शहरों में प्रमुख रूप से सेवा प्रदान करता है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान, हवाई अड्डे द्वारा 90 लाख (9.2 मिलियन) यात्रियों के आवागमन का प्रबंधन करता है। भारत में यात्री, विमान आवागमन और कार्गो हैंडलिंग के मामले में, यह आठवां सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है।
यात्री आवागमन: 9,174,425
विमान आवागमन: 63,129
कार्गो आवागमन: 76,274 टन
9. पुणे हवाई अड्डा, पुणे
पुणे हवाई अड्डा वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में 9 वें स्थान पर है। 2017 में, इस हवाई अड्डे पर 80 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन हुआ था। इस हवाई अड्डे का एक हिस्सा भारतीय वायुसेना के अंतर्गत आता है। इसमें दो रनवे हैं लेकिन उड़ानों के उद्देश्य के लिए केवल एक का उपयोग किया जाता है, दूसरा सैन्य विमान की गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है।
यात्री आवागमन: 8,164,840
विमान आवागमन: 56,021
कार्गो आवागमन: 41,566 टन
10. दाबोलिम हवाई अड्डा या गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
दाबोलिम हवाई अड्डा या गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 2017 में 50000 से अधिक उड़ानों के साथ भारत के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से 10 वें स्थान पर है। इन उड़ानों में निर्धारित, चार्टर्ड और मौसमी शामिल हैं। हवाई अड्डे ने 2017-18 के वित्तीय वर्ष के दौरान 76 लाख से अधिक यात्रियों को विमानन सेवाएं प्रदान की। 2013 में अपने नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद, इस हवाई अड्डे ने हर साल लगभग 76 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान की।
यात्री आवागमन: 7,607,24 9
विमान आवागमन: 50,567
कार्गो आवागमन: 4,372 टन