कौन-सा राज्य जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है?

जूट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
भारत का पश्चिम-बंगाल सबसे बड़ा जूट का उत्पादक है।

भारत दुनियाभर में सबसे अधिक जूट का उत्पादन करने वाला देश है। पूरी दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जूट का उत्पादन भारत में होता है। भारत में जूट का वार्षिक अनुमानित उत्पादन 11,494 हजार बंडल है। जूट मुख्य रूप से गंगा के डेल्टा में पैदा की जाने वाली बायो-डिग्रेडेबल फसल है। जूट एक ऐसी फसल है, जिसे जलोढ़ मिट्टी और भारी वर्षा की आवश्यकता होती है। जूट की फसल के लिए 20 से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान और गर्म व उच्च आर्द्र जलवायु वाला मानसूनी मौसम उपयुक्त माना जाता है।

वर्ष 2014-15 में 8969 हजार जूट के बंडलों के उत्पादन के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। देश में पैदा किए जाने वाले कुल जूट का 75 प्रतिशत उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है। गंगा के निचले मैदानों के मुख्य हिस्सों में विशेष रूप से मिदनापुर, बर्धमान, 24 परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद आदि जिलों में जूट का भारी तादात में उत्पादन किया जाता है।

वर्ष 2014-15 में 1500 हजार जूट के बडंलों के उत्पादन के साथ बिहार दूसरे स्थान पर है। इस राज्य के पूर्णिया, दरभंगा, सहरसा और कटिहार जैसे जिले प्रमुख जूट उत्पादक हैं।

वर्ष 2014-15 में 795 हजार जूट के बडंलों के उत्पादन के साथ असम राज्य तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है। असम राज्य के तेजपुर, गोवालपारा, दारांग और शिवसागर आदि जैसे जिले प्रमुख जूट उत्पादक हैं।

वर्ष 2014-15 में 67.8 हजार जूट के बडंलों के उत्पादन के साथ ओडिशा, जूट उत्पादक राज्यों की सूची में अगले नंबर पर है और वर्ष 2014-15 में 50 हजार जूट के बडंलों के उत्पादन के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा से एक पायदान नीचे है। बाकी राज्यों में काफी कम मात्रा में जूट का उत्पादन होता है।

 

Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *