सभी वाहन प्रदर्शनियों का जनक ऑटो एक्सपो वापस आ गया है। 2018 ऑटो एक्सपो का 14वें संस्करण का आयोजन इस साल होने जा रहा है, जो 9 फरवरी से 14 फरवरी, 2018 तक आयोजित किया जाएगा। 2018 के ऑटो एक्स्पो ने इस बार वादा किया है, कि वह इसे नए मॉडलों, कॉम्पैक्ट वाहनों और प्रौद्योगिकियों के साथ भव्य और रोमांचक बनाकर प्रदर्शित करेगा। इसलिए, अपने सीट बेल्ट को अच्छे से बांध ले, क्योंकि हम आपको एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ऑटो एक्सपो शो की झलक दिखाने वाले हैं।
वेन्यू (स्थल)
2018 ऑटो एक्स्पो शो ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। यह ग्रेटर नोएडा में होने वाला तीसरा एक्सपो शो होगा। 2012 और पहले के एक्सपो शो नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किए जाते थे। 2018 के ऑटो एक्सपो शो का आयोजन कंफेडेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा किया जाएगा और इसे मोटर पार्ट्स और कंपोनेंट दो भागो में विभाजित किया जाएगा।
2018 ऑटो एक्सपो में नया क्या है
2018 के ऑटो एक्सपो में आपको सर्वश्रेष्ठ से लगाकर से महंगी से महंगी लक्सरी कार देखने को मिलेगी। इसके आलावा आपको यहाँ कॉम्पैक्ट वाहन, इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड वाहन भी देखने को मिलेंगे।
इस आयोजन के 14 वें संस्करण में आप एक अलग क्षेत्र को देखेगें, जो मुख्य रूप से विद्युत वाहनों में नई तकनीकी शुरूआत को प्रदर्शित करेगा। एक्सपो में अनुभव प्राप्त करने वाले क्षेत्र भी होंगे। जिसमें से एक जयपुर एनजीओ कार्टिस्ट को प्रदर्शित करेगा, वही दूसरा फ्यूचर डिकोडेड (वीआर जोन) को प्रदर्शित करेगा। एक और नई बात यह है कि इस बार आप ऑटो एक्सपो में यात्री वाहन खंड (पैसेंजर वाइकल सेगमेंट) में 13 प्रतिभागी कम्पनियों को देखेंगे। लेकिन फिर भी 2018 के ऑटो एक्सपों में ऑटो जगत की कुछ मशहूर कंपनियाँ आपको देखने को नहीं मिलेंगी। क्योंकि कुछ कंपनियां, जिन्होंने इस साल ऑटो एक्सपो में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है, वे कम्पनियां फोर्ड, वोक्सवैगन, निशान और फिएट क्रिसलर आदि हैं। वहीं दूसरी तरफ आप एक्सपो के दोपहिया गाड़ियों के सेगमेंट में 23 से अधिक कंपनियों की भागीदारी को देखेगें, जिसमें 15 कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियाँ शामिल होंगी।
ऐसा लगता है कि विद्युत वाहन इस एक्सपो का मुख्य आकर्षण होंगे। भारत की प्रीमियम ऑटो मैनुफैक्चर कंपनी सुजुकी भी ई-सर्वाइवर, जो एक नई सोंच और भविष्य की तकनीकी पर आधारित है, को प्रदर्शित करेगी। इसके अलावा कंपनी अगली पीढ़ी (नेक्स्ट जेनरेशन)की हाइब्रिड तकनीक का प्रदर्शन करेगी। हुंडई मोटर्स, जो 2019 में भारतीय बाजार में विद्युत वाहनों का अनावरण करेगी और वाहनों की एक आइकॉनिक रेंज का प्रदर्शन करेगी। एक अन्य श्रेष्ठतम ऑटो निर्माता कंपनी, टोयोटा जो एक प्लग-इन हाइब्रिड और टू हाईब्रिड के साथ एक विद्युत वाहन का प्रदर्शन करेगी। इस बार के ऑटो एक्सपो में भारतीय ऑटो बाजार के महारथियों टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित दुनिया की श्रेष्ठतम ऑटो निर्माता कंपनियाँ जैसे रेनॉल्ट, बीएमडब्लू और मर्सिडीज अपने-अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन करेंगी।
हालांकि, विद्युत वाहन केवल कारों तक ही सीमित नहीं हैं, इस एक्सपो में कई आश्चर्य चकित करने वाले दो पहिया वाहन भी प्रदर्शित किए जाएगें जिनको देखकर आप दांतो तले अंगुली दबा लेंगे। दो पहीया वाहन सेगमेंट के कुछ मॉडल, जो शो की चमक को बढ़ाएगें, उनमें हीरो एक्सएचएलई- 20, जो हीरो कंपनी का एकइलेक्ट्रिक स्कूटर है, टी.वी.एस प्रोटो, जो टीवीएस का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, टवेंटी टू मोटर्स फ्लो (बीस दो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड) यूएम रीनेगाड थॉर, इम्फ्लुक्स वन और कई अन्य दुपहिया वाहन होगें।
समय
दिन और तारीख * व्यावसायिक घंटे सामान्य सार्वजनिक | ||
शुक्रवार, 9 फरवरी, 2018 | 1000 घंटे – 1300 घंटे | 1300 घंटे – 1800 घंटे |
शनिवार, 10 फरवरी, 2018 | – | 1000 घंटे – 1900 घंटे |
रविवार, 11 फरवरी, 2018 | – | 1000 घंटे – 1900 घंटे |
सोमवार, 12 फरवरी, 2018 | 1000 घंटे – 1300 घंटे | 1300 घंटे – 1800 घंटे |
मंगलवार, 13 फरवरी, 2018 | 1000 घंटे – 1300 घंटे | 1300 घंटे – 1800 घंटे |
बुधवार, 14 फरवरी, 2018 | – | 1000 घंटे – 1700 घंटे |
कैसे पहुँचा जाए
दिल्ली मेट्रो इंडिया एक्सपो मार्ट तक पहुँचने का एक सबसे सुविधाजनक साधन है। वेव सिटी सेंटर नोएडा मेट्रो स्टेशन लाइनएक्सपो वेन्यु (आयोजन स्थल) से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर से यूपी ट्रांसपोर्ट का बोर्ड है वही से एसी बस आपको सीधे आयोजन स्थल तक ले जाएगी। इसके अलावा, आप मेट्रो स्टेशन से ओला या यूबर कैब या एक ऑटो किराए पर बुक कर सकते हैं।