राठा गेहूँ के आटे से बनाई गई एक भारतीय समतल आकार की रोटी है और इसे एक तवे पर सेंक कर बनाया जाता है। इस पराठे को देशी घी, वनस्पति घी या तेल का उपयोग करके सेंका जा सकता है। मुख्य पारंपरिक पंजाबी भारतीय भोजन में, आलू के पराठे को सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन, रात के भोजन या फिर किसी भी समय खाया जा सकता है। मैं निश्चित तौर पर उन लोगों को यह रेसिपी बताना चाहती हूँ, जो इस स्वादिष्ट तरीके से बने आलू के पराठे को खाना पसंद नहीं करते हैं। मुझे आज भी याद है, जब हम अपनी कारों या बसों से पंजाब राज्य की यात्रा करते थे, तो सड़क के किनारे के ढाबों पर विभिन्न प्रकार के पराठे को खाने के लिए रूकते थे और यहाँ पर विशेष रूप से आलू के पराठे को देशी घी के साथ ऊपर से मक्खन लगाकर परोसा जाता था। इन पराठों को अपनी पसंद के अनुसार किसी भी करी या सब्जी के साथ, या फिर केवल अपनी पसंद के कुछ अचार या दही के साथ खा सकते हैं। जैसा कि आप पहले से ही सोच सकते हैं कि आप अपने दिन की शुरूआत करने जा रहे हैं और इन भरवां पराठों को खाने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। मैंने स्वादिष्ट आलू का पराठा बनाया है और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लेने के लिए सरल और आसान विधि आपके साथ साझा कर रही हूँ।
आवश्यक सामग्री
- गेहूँ का आटा – 2 कप
- मैदा – 1/2 कप
- आलू -4 (उबला और कसा हुआ)
- हरा धनिया – 3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 3-4 (बारीक कटी हुई)
- नमक – स्वादानुसार
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- आमचूर पाउडर – 1 चम्मच
- सेंकने के लिए घी
बनाने की विधि
- गेहूं का आटा और मैदा एक साथ मिलाएं।
- पानी का उपयोग करके, नरम आटा गूंथ लें।
- 30 मिनट के लिएआटा ढक कर रख दें।
- एक कटोरी में कसा हुआ आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर मिलाएं।
- भरावन को अच्छी तरह से मिलाएं।
- गूथे हुए आटे की नींबू के आकार की लोई बनाएं और थोड़ा सा बेल लें।
- 2 चम्मच भरावन को लोई के मध्य में भरें और कोनों को एक साथ अच्छी तरह से बंद करें।
- सूखे आटे का छिड़काव करके पराठे को 6 इंच तक बेले।
- एक तवे पर पराठे में दोनों तरफ से घी का उपयोग करते हुए भूरे रंग का होने तक सेंके।
- दही और अचार के साथ गर्म परोसें।