पिछले कुछ दशकों से, भारत ने बहुत उन्नति कर ली है और व्यापारिक अर्थव्यवस्था की स्वीकृति से भौतिक चीजों को देश से बाहर आने और जाने का अवसर प्रदान किया है। भोजन और व्यंजनों के बारे में बात करें, तो अब हमारे पास कई अंतर्राष्ट्रीय जायके वाले व्यंजन उपलब्ध है, जो कि एक शेफ (रसोइया) के लिए बहुत खुशी की बात है। सड़क किनारे के सुपर बजारों में अब इन जायकेदार खाद्ध सामग्रियों को अधिक प्रधानता दी जाती है, आज मैंने “ब्लू कुराकाओ” नामक मॉकटेल, सन्तरे के स्वाद और नीले रंग के मीठे शरबत के साथ मिलाकर एक अलग तरीके से बनाया है। आज मैंने इस शरबत का इस्तेमाल एक अद्भुत दिखने वाली मॉकटेल बनाने के लिए किया है, जिसे मैंने ब्लू कुराकाओ मॉकटेल आइसक्रीम का नाम दिया है। यह शरबत देखने में समुद्रीय नीले रंग का होने के कारण काफी आकर्षक लगता है, जबकि यह वनीला आइसक्रीम और सन्तरे के स्वाद के साथ एक बेहतरीन स्वाद की अनुभूति कराता है। यह मॉकटेल शेफ (रसोइया) और मेहमान दोनों को खुशी प्रदान करता है। यह शरबत छोटे परिवारिक समारोहों या जन्मदिन की पार्टियों के लिए बहुत अच्छा है। यह शुद्ध शाकाहारी और अल्कोहल से मुक्त है, इसलिए भारतीय संदर्भ में बच्चे और वयस्क अच्छी तरह से इसका सेवन कर सकते है। आप अपने लिए इस सरल पेय को तैयार करें और इस ब्लू कुराकाओ आइसक्रीम मॉकटेल के साथ आप अपने घर पर बैठकर समुद्रीय किनारे पर बैठने जैसा अहसास करें।
आवश्यक सामग्री
- वनीला आइसक्रीम – 1 स्कूप (आइसक्रीम निकालने वाला चम्मच)
- ब्लू कुराकाओ – 10 मिलीलीटर
- चाशनी – 2 बड़े चम्मच
- सोडा – 100 मिलीलीटर
बनाने की विधि
- वनीला आइसक्रीम और ब्लू कुराकाओ का एक साथ मिश्रण करें।
- इसे काँच के गिलास में डालें।
- चाशनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- ऊपर से सोडा डालें।
- तुरन्त परोसें।