ब्रेड के दही वड़े उत्तरी भारत के सबसे प्रसिद्ध चाट रेसिपी में से एक है। जिसे आम तौर पर उड़द की दाल से बनाया जाता है। क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि आप घर पर समान्य ब्रेड का उपयोग करके इसी तरह की अन्य रेसिपी भी तैयारी कर सकते हैं? जब तक मैंने ब्रेड के दही वड़े स्वयं नहीं बनाए थे तब तक मुझे ये नहीं मालूम था कि यह बहुत ही स्वादिष्ट हो सकते हैं। मैंने इनमें काजू, किशमिश और नारियल भर दिया, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ गया। ब्रेड के दही वड़े को बनाना बहुत ही आसान है। नाश्ते में या किसी भी समय जब भी आपको भूख लगी हो, तो आप इसे दही , इमली की चटनी और मसालों के साथ परोस सकते हैं। इस व्यंजन को वयस्क और बच्चें दोनों बहुत चाव से खाते हैं और आपसे हमेशा और अधिक की मांग करेंगे। आइए एक बेहतरीन स्वाद चखने के लिए ब्रेड के दही वड़े को बनाने की आसान रेसिपी देखें।
ब्रेड की दही वड़े के लिए आवश्यक सामग्री
(4 लोगों के लिए)
ब्रेड के टुकड़े – 8
किशमिश – 1 चम्मच (कटी हुई)
काजू – 1 चम्मच (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
नारियल – 1 चम्मच (कसा हुआ)
पिस्ता – 1 चम्मच (कुचला हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
इमली की चटनी- 4 चम्मच
दही – 1 कप
चीनी – 1 चम्मच
काला नमक – 1/4 चम्मच
सजाने के लिए ताजा धनिया
ब्रेड के दही वड़े कैसे बनाएं
तैयारी का समय: 15 मिनट
बनाने का समय: 5 मिनट
- कटोरे में भरावन के लिए किशमिश, काजू, नारियल और पिस्ता को मिलाएं। एक तरफ रख दे।
- ब्रेड के टुकड़ों के किनारों को काटें, उन्हें दोनों तरफ से थोड़ा गीला करें।
- प्रत्येक 2 टुकड़ें के बीच में भरावन को भरें।
- ब्रेड को एक साथ इकट्ठा करे और गोल करें, एक पैटी बनाने के लिए थोड़ा दबाएं।
- फेटे हुए दही में काला नमक और चीनी डालें।
- परोसने वाली प्लेट में ब्रेड पैटीज को व्यवस्थित करके रखें, सभी पर दही डाल दें।
- इमली की चटनी को समान रूप से डालें।
- लाल मिर्च पाउडर और भुने हुए जीरा पाउडर को छिड़के।
- ताजे धनिया की पत्तियों के साथ सजाएं।
- परोसें।