पिछली बार जब मैंने चॉकलेट केक बनाया, तो कई लोगों ने मुझे अंडे के बिना केक बनाने के लिए कहा था। सभी लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए आज मैंने अंडे का प्रयोग किये बिना माइक्रोवेव में एक केक बनाया। मुझे यकीन है कि आप भी इस साधारण रेसिपी का इंतजार कर रहे होगें। इस एगलेस चॉकलेट केक को कुछ मिनटों में बनाया जा सकता है और आप इस केक को मिठाई के तौर पर परोस सकते हैं। चूँकि यह कम समय में तैयार किया जा सकता है, जब कभी आप घर पर मेहमानों को बुलाते है, तो आपके पास मिठाई बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है, उस समय यह चॉकलेट केक मिठाई के तौर पर परोसा जा सकता है। मैंने इस केक को क्रीम और अन्य सामग्रियों से सजाया है, वैसे आप इसके बिना (क्रीम और अन्य साम्रगी) भी केक बना सकते है, तो आप भी इस एगलेस चॉकलेट केक की रेसिपी को बनाए और स्वादिष्ट केक का आनन्द उठाए।
आवश्यक सामग्री- (8 इंच का केक के लिए)
- दही – 1 कप
- तेल – 1/2 कप
- वेनिला रस – 1 चम्मच
- आटा (मैदा)- 1 कप
- चीनी – 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
- कोको पाउडर – 1/4 कप
सजावट के लिए
- फेटी हुई मलाई -1 कप
- सजाने के लिए अनेक प्रकार की साम्रगी
बनाने की विधि
तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
- एक कटोरी में दही, तेल और वेनिला रस मिलाएं।
- एक दूसरे कटोरे में आटा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिलाएं।
- दोनों कटोरे की सामग्री को मिलाकर चिकना पेस्ट बनाए।
- बेकिंग पैन (बर्तन) में कुछ तेल लगा कर माइक्रोवेव में सुरक्षित रख दें।
- बेकिंग पैन (बर्तन) में इस मिश्रण को डाल कर 7-8 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
- पैन को बाहर निकाल कर केक ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक कोन में फेटी हुई मलाई भर कर केक पर डिजाइन बनाए और केक को मनचाही साम्रगी से सजाएं।
- परोसें।
सुझाव:
यह जाँचने के लिए कि केक तैयार है या नहीं, आप एक टूथपिक (पतली छड़) को केक में लगाकर देख लें, अगर केक उस पर न लगें, तो समझो केक तैयार है।
सारांश | |
रेसिपी का नाम | एगलेस चॉकलेट केक |
प्रकाशित | 16-06-2014 |
तैयारी का समय | 10 मिनट |
बनाने का समय | 10 मिनट |
कुल समय | 20 मिनट |
औसत रेटिंग | *** 11 समीक्षाओं के आधार पर |