भारत में पान के पत्ते लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं और इनको शुभ भी माना जाता है। लेकिन इसका सबसे अधिक उपयोग हिंदू धर्म में अनुष्ठान और पूजा में होता है। भारत में अधिकतर लोग भोजन के बाद अपने मुँह के स्वाद को अच्छा बनाने के लिए गुलकंद, कत्था, सौंफ आदि का प्रयोग करते हैं, इसलिए पूरे भारत में कई कोने पर पान की दुकानें पाई जाती है। भारतीय होने के नाते, ज्यादातर लोगों के पास किसी भी समय पान खाने की इच्छा होती है, तो क्यों न एक मॉकटेल बनाने के लिए पान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का उपयोग करें? निश्चित तौर पर यह एक प्रामाणिक पेय पदार्थ है, इसको भारत के बाहर खोजना असंभव होगा, यहाँ तक कि भारत में भी यह बहुत कम जगहों पर मिलता है। गुलकदं और पान कूलर का जूस बनाना बहुत आसान होता हैं और इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री किसी भी पान की दुकान पर आसानी से मिल सकती है। अगली बार जब आपके घर पर मेहमान आए तो आप निश्चित रूप से इसे बनाने की कोशिश करें, मुझे यकीन है कि सभी के द्वारा पसंद किया जाएगा। यहाँ पर गुलकंद और पान कूलर बनाने की रेसिपी दी गई हैं। आप इसे बनाकर किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं। इसका आनंद लें।
आवश्यक सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए)
- पान के पत्ते – 6
- गुलकंद – 4 बड़ा चम्मच
- वनीला आइसक्रीम – 1 कप
- सोडा पानी – 400 मिलीलीटर
बनाने की विधि
बनाने का समय – 10 मिनट
- चिकना पेस्ट बनाने के लिए पान के पत्ते, गुलकंद और आइसक्रीम को ब्लेंडर (मिक्सर) में डालकर बढ़िया सा मिश्रण बना लें।
- सोडा पानी डालें और बहुत कम समय के लिए मिक्सर को फिर से चलाए।
- इस मिश्रण के ऊपर आए बड़े- बड़े टुकड़े को हटा दें।
- फिर गिलास में डालकर तुरंत परोसें।
सारांश | |
रेसिपी का नाम | गुलकंद और पान कूलर |
प्रकाशित | 13-08-2014 |
बनाने का समय | 10 मिनट |
कुल समय | 10 मिनट |
औसत रेटिंग | ***** |