X

दिल्ली के डरावने स्थान जिनकी आपको चांदनी रात में यात्रा करनी चाहिए

Rate this post

आपको दिल्ली के चमकदार मॉलों में खरीदारी करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों  में हिस्सा लेने के बाद, इस शहर के डरावने स्थानों की खोज करनी चाहिए। यदि आप अंधेरे से नहीं डरते हैं और थोड़े साहसी है, तो इन जगहों पर अगली चाँदनी रात को अपने डर की जाँच करने के लिए अवश्य जाएं।

दिल्ली छावनी

दिल्ली छावनी शहर के पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसे दिल्ली के सबसे डरावने स्थानों में से एक माना जाता है। यहाँ पर सार्वजनिक रूप से एक बात प्रचलित है कि यहाँ से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने रात में 12 बजे के बाद सफेद साड़ी में एक मध्यम आयु वर्ग की महिला को देखा है, जो वहाँ से निकलने वाले लोगों से लिफ्ट मांगती है। अक्सर लोग ये सब देखकर डर जाते हैं और अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ाने लगते है – लोगों को अत्याधिक भयभीत करने लिए – वह उनकी गाड़ी की रफ्तार के साथ बिना रूके हुए दौड़ती है। इस तरह छावनी जैसे क्षेत्र में जहाँ हमेशा अंधेरा रहता है – खासकर रात के उसी समय (12 बजे के बाद) – यह अनुभव काफी डरावना हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह आत्मा उस औरत की है, जिसकी पिछले साल हत्या कर दी गई थी, जिसने छावनी की यात्रा के दौरान लोगों से लिफ्ट मांगने की कोशिश की थी।

द्वारका सेक्टर 9, मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 9 स्टेशन भी दिल्ली के सबसे अधिक डरावने स्थानों में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह समस्याएं सामान्य रूप से रात में आखिरी मेट्रो की यात्रा के दौरान होती हैं। द्वारका एक शांतिपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन ऐसे कई अनुभवों ने बहुत से लोगों को परेशान करने में अपनी भूमिका निभाई है। अक्सर यात्रियों पर शक्तियों का अचानक से प्रवेश होता है, जिसकी कोई तर्क संगत व्याख्या नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी देखा है कि एक महिला धुएं के साथ आती है और फिर कुछ समय में गायब हो जाती है।

हाउस नंबर डब्ल्यू -3, ग्रेटर कैलाश

ग्रेटर कैलाश में हाउस नंबर डब्लू – 3 एक सुनसान घर है, जहाँ एक वृद्ध दंपति का निवास स्थान हुआ करता था, जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। ऐसा कहा जाता है कि उनकी मृत्यु के बाद, मरे हुए दंपति अपने घर को पुनः प्राप्त करने के लिए वापस आकर वही रहने लगे है। स्थानीय लोगों ने अक्सर वहाँ से किसी के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी है, इसलिए लोग इसे भूतिया स्थान कहते हैं, जो अब एकदम निर्जन हो चुका है। कभी कभी वहाँ से धीमी-धीमी हंसी की आवाजें भी आती है। यह भी कहा जाता है कि घर के चारों ओर की हवा बहुत भारी है, यह एक तथ्य है, जो असामान्य गतिविधि की तरफ इशारा करता है।

जमाली कमाली मस्जिद और मकबरा 

ये संरचनाएं नई दिल्ली के महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में स्थित हैं। ये मूल रूप से कमाली और जमाली के मकबरे हैं, जो सोलहवीं शताब्दी से सूफी संत थे। यह उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है जो अपने इतिहास से प्रेम करते हैं। हालांकि, लोगों की कहानियों को सुनकर यह काफी डरावना स्थान लगता है, लोगों ने मकबरे के अंदर स्थित मजार से आवाजें सुनी है। लोगों ने यह भी कहा है कि वे हमेशा ऐसा महसूस करते हैं, जैसे कि कुछ अदृश्य आत्मा उनका पीछा कर रही है और उन आत्माओं के कदमों के निशान बने हुए देखे गए है।

संजय वन

संजय वन महरौली और वसंत कुंज के आसपास स्थित है, यह घना जंगल 10 किलोमीटर की दूरी तक फैला है और दिल्ली के मध्य भाग में स्थित है। इसे शहर के मुख्य बिंदु के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, जो लोग इसके आस-पास रहते हैं, वे इसे शहर के सबसे डरावने स्थानों में से एक मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जंगल से गुजरने वाले लोगों ने कई प्रकार की आवाजें सुनी हैं, यह माना जाता है कि जंगल में सूफी संत के कई मकबरे हैं, जिनमें से ये आवाजें निकलती है।

खूनी नदी

यह नदी रोहिणी में स्थित है। इसे एक जल निकाय कहा जाता है, जिसमें लोगों को आकर्षित करने की क्षमता है। माना जाता है कि यह एक ऐसी नदी है, जहाँ लोग जाने की कोशिश करते है और यह उनका खून चूस लेती है।

मालचा महल

यह दिल्ली स्टेशन के आसपास सरदार पटेल मार्ग के पास बिस्तदारी रोड पर स्थित है और लोगों के बीच अलौकिक शक्ति वाले मालचा महल के रूप में प्रसिद्ध है, जिन्हें इस जगह पर महसूस किया जाता है। तुगलक वंश के दौरान शिकार करने के लिए मालचा महल का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब यह बहुत खराब स्थिति में है और इसे भूतिया स्थान भी कहा जाता है। मालचा महल घने जंगलों के बीच स्थित है। जिन लोगों ने इस जगह पर जाने का प्रयास किया है, वे कहते हैं कि हर बार जब वे जंगल के आसपास जाने का प्रयास करते हैं, तो कोई अदृश्य शक्ति एक ढाल के रूप में रुकावट डालती है और एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में महसूस होती है।

फिरोज शाह कोटला किला

यह किला बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि अक्सर यहाँ पर जिन्न दिखाई देते है। यह किला चौदहवीं सदी के मध्य में फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। इस स्मारक को अकेले में देखने पर यह आपको प्रभावी रूप से अपनी तरफ अकर्षित करेगा। किले में आने वाले आगंतुक हर गुरुवार को स्थानीय लोगों से अगरबत्ती और अन्य सामान खरीद सकते हैं और जिन्न के प्रति इनकी पेशकश कर सकते है, यह सब जिन्न के विकल और नाराजगी से बचने के लिए किया जाता है, ताकि वो शान्त हो सकें।

यदि आप ऊपर दिए गए स्थानों से नहीं डरते हैं, तो आप दिल्ली के अन्य डरावने स्थानों पर जाकर अपार आन्नद के अनुभवों को पूरा कर सकते हैं, जिनमें से कुछ डरावने स्थान निम्नलिखित हैं:

  • लोथियन कब्रिस्तान
  • विद्रोह सभा, कश्मीरी गेट
  • खूनी दरवाजा
  • चोर मीनार, हौज खास
  • भूली भटियारी का महल, झंडेवालान
  • कड़कड़डूमा, दिल्ली कोर्ट
  • द रिज

इन जगहों पर जाकर अपनी यात्रा का आनंद लें!

Categories: India
Related Post