यह वर्ष का वही समय फिर से वापस आ गया है। जब देश के कोने-कोने में और राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से गणतंत्र दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयारियाँ प्रारम्भ हो गई हैं। प्रत्येक वर्ष भारतीय, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सैन्य शक्ति के एक प्रभावशाली प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।
सामान्यतः मुख्य अतिथि किसी राज्य या सरकार के प्रमुख होते हैं। इन मुख्य अतिथियों का चयन भी भारत के कूटनीतिक और आर्थिक रुख के परिणाम के लिए और आने वाले वर्षों के लिए राग (टोन) को तैयार करने के लिए किया जाता है। भारत द्वारा आमंत्रित होने के नाते, आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उपस्थित होने के लिए, दो देशों के बीच आर्थिक और सैन्य सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए यह अतिथियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि का चयन करने में अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीति और रणनीतिक गठबंधन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सत्ता में आने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीओटीयूएस अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। वर्ष 2016 में फ्राँस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड और वर्ष 2017 में यूएई के (युवराज) क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर आकर उस अवसर की शोभा बढ़ाई।
भारतीय गणतंत्र दिवस परेड (1950 – 2017) पर मुख्य अतिथियों की सूची
वर्ष | अतिथियों के नाम | देश |
1950 | राष्ट्रपति सुकर्णो | इंडोनेशिया |
1951 | राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह | नेपाल |
1952 | कोई आमंत्रण नहीं | कोई आमंत्रण नहीं |
1953 | कोई आमंत्रण नहीं | कोई आमंत्रण नहीं |
1954 | जिग्मे दोरजी वांगचुक | भूटान |
1955 | गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद | पाकिस्तान |
1956 | राजकोष के कुलपति आर. ए. बटलर | यूनाइटेड किंगडम |
मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका | जापान | |
1957 | रक्षा मंत्री जॉर्जिया झुकोव | सोवियत संघ |
1958 | मार्शल ये जियानिंग | चीन |
1959 | एडिनबर्घ के ड्यूक प्रिंस फिलिप | यूनाइटेड किंगडम |
1960 | अध्यक्ष क्लीमेंट वोरोशिलोव | सोवियत संघ |
1961 | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय | यूनाइटेड किंगडम |
1962 | प्रधानमंत्री विग्गो कंम्पमन्न | डेनमार्क |
1963 | राजा नोरोडोम सिहानोक | कंबोडिया |
1964 | रक्षा स्टाफ के चीफ लॉर्ड लुईस माउंटबैटन | यूनाइटेड किंगडम |
1965 | खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद | पाकिस्तान |
1966 | कोई आमंत्रण नहीं | कोई आमंत्रण नहीं |
1967 | राजा मोहम्मद जहीर शाह | अफगानिस्तान |
1968 | अध्यक्ष अलेक्सी कोसिगिन | सोवियत संघ |
राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज टिटो | यूगोस्लाविया | |
1969 | प्रधानमंत्री टोडोर झिव्कोव | बल्गेरिया |
1970 | बेल्जियम के राजा बौदौइन | बेल्जियम |
1971 | राष्ट्रपति जूलियस न्येरे | तंजानिया |
1972 | प्रधानमंत्री सीईवोसगुर रामगुलाम | मॉरीशस |
1973 | राष्ट्रपति मोबूतु सेसे सेको | जैरे |
1974 | राष्ट्रपति जोसीप ब्रोज़ टिटो | यूगोस्लाविया |
प्रधानमंत्री सिरिमावो बंडरानाइक | श्रीलंका | |
1975 | राष्ट्रपति केनेथ कौंडा | जाम्बिया |
1976 | प्रधानमंत्री जाक शिराक | फ्रांस |
1977 | प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक | पोलैंड |
1978 | राष्ट्रपति पैट्रिक हिलेरी | आयरलैंड |
1979 | प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर | ऑस्ट्रेलिया |
1980 | राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कर्ड डी एस्टाइंग | फ्रांस |
1981 | राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिलो | मेक्सिको |
1982 | किंग जुआन कार्लोस आई | स्पेन |
1983 | राष्ट्रपति शेहू शागरी | नाइजीरिया |
1984 | किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक | भूटान |
1985 | राष्ट्रपति राउल अल्फोन्सिन | अर्जेंटीना |
1986 | प्रधानमंत्री एंड्रियास पैपांड्रेउ | ग्रीस |
1987 | राष्ट्रपति एलन गार्सिया | पेरू |
1988 | राष्ट्रपति जे. आर. जयवर्धने | श्रीलंका |
1989 | जनरल सचिव गुयेन वान लिन | वियतनाम |
1990 | प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जुग्नथ | मॉरीशस |
1991 | राष्ट्रपति ममून अब्दुल गयूम | मालदीव |
1992 | राष्ट्रपति मारियो सोरेस | पुर्तगाल |
1993 | प्रधानमंत्री जॉन मेजर | यूनाइटेड किंगडम |
1994 | प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग | सिंगापुर |
1995 | राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला | दक्षिण अफ्रीका |
1996 | राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरीक कार्डोसो | ब्राजील |
1997 | प्रधानमंत्री बासदेव पांडे | त्रिनिदाद एंड टोबैगो |
1998 | राष्ट्रपति जैक शिराक | फ्रांस |
1999 | राजा बिरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव | नेपाल |
2000 | राष्ट्रपति ओलेजगुन ओबासांजो | नाइजीरिया |
2001 | राष्ट्रपति अब्देलजीज बुटीफिला | अल्जीरिया |
2002 | राष्ट्रपति कसम उतेम | मॉरीशस |
2003 | राष्ट्रपति मोहम्मद खटामी | ईरान |
2004 | राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लुला दा सिल्वा | ब्राजील |
2005 | किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक | भूटान |
2006 | किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज अलसऊद | सऊदी अरब |
2007 | राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन | रूस |
2008 | राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी | फ्रांस |
2009 | राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव | कजाखस्तान |
2010 | राष्ट्रपति ली मयूंग बाक | दक्षिण कोरिया |
2011 | राष्ट्रपति सुसिलो बांम्बांग युधोयोनो | इंडोनेशिया |
2012 | प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा | थाईलैंड |
2013 | राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक | भूटान |
2014 | प्रधान मंत्री शिन्जो आबे | जापान |
2015 | राष्ट्रपति बराक ओबामा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
2016 | राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड | फ्रांस |
2017 | क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान | संयुक्त अरब अमीरात |
गणतंत्र दिवस 2018 के प्रमुख अतिथि
पिछले कुछ महीनों से हम यह सोच रहे हैं, कि वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि कौन हो सकता है। हालांकि, इस परेड के मुख्य अतिथियों की औपचारिक घोषणा वर्ष 2017 के आखिरी दिन हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में यह घोषणा की थी कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों (एएसइएएन) के सभी दस देशों के नेता भारत में वर्ष 2018 की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “यह भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। “दस (एएसइएएन) एशियन देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत इन मुख्य अतिथियों की अगुवई करेगा। यह अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत के एजेंडे पर जोर देता है और महाद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रों में से एक के रूप में उभरने का प्रयास करता है। एशियन देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट के लिए भारत अपने कथन को प्रबल बनाएगा।
2018 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथियों के आने की उम्मीद –
अतिथियों के नाम | देश |
सुल्तान हसन-अल बोलकिया | ब्रुनेई |
प्रधानमंत्री हुन सेन | कंबोडिया |
राष्ट्रपति जोको विडोडो | इंडोनेशिया |
प्रधानमंत्री थोंग्लौं सिसोलिथ | लाओस |
प्रधानमंत्री नजीब रजाक | मलेशिया |
राष्ट्रपति हतिन क्याव | म्यांमार |
राष्ट्रपति रॉड्रिगो डूटर्ट | फिलीपींस |
राष्ट्रपति हलीमा याकूब | सिंगापुर |
प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा | थाइलैंड |
ग्यूयेन तन जूंग | वियतनाम |