हमेशा ऐसा भोजन करने के लिए तत्पर होता होगा, जिसमें आप अपनी ऊंगलियों से प्लेट को चाटने लगे (यहां तक कि तब भी जब आप डाइट पर हो)।
क्या आप मुंबई के कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूडों के बारे में जानना चाहते हैं? सांस्कृतिक रूप से विस्तारित यह शहर सिर्फ “बॉलीवुड” के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि पाक-कला में भी निपुण है। बॉम्बे (मुंबई) की मशहूर हस्तियों और आम लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले पसंदीदा स्नैक्स (नाश्ता) का सूचीबद्ध वर्णन किया गया है। जो आपकी भूख बढ़ा देगा।
वडा पाव
ऐसा प्रचलित है कि मुम्बईवासियों के बीच यह वडा पाव 1971 से पसंद किया जा रहा है और दादर स्टेशन के बाहर स्थित अशोक वैद्य के वडा पाव के ठेले के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। फूले हुए पाव में भूरे रंग के तले हुए मसालेदार आलू (या जैसे वे लोग कहते हैं, बटाटा) को भरकर बनाया जाता है और इसे इमली और धनिया चटनी के साथ परोसा जाता है। दिन के मध्य में सभी नाश्तों में से, मुंबई के लोग वडा पाव खाना पसंद करते हैं, इतना ही नहीं बाबा सहगल ने भी इसका गुणगान किया है।
सर्वश्रेष्ठ केन्द्र
- अशोक वडा पाव स्टाल, कीर्ति कॉलेज लेन, प्रभादेवी
- ग्रेजुएट वडा पाव, आउटसाइड बाइकुला (वेस्ट) स्टेशन
- सम्राट वडा पाव, विले पार्ले ईस्ट
- आनंद वडा पाव, मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले वेस्ट के सामने
बटाटा वड़ा
प्रसिद्ध आलू के छोटे-छोटे टुकड़ों को आलू बोंडा भी कहा जाता है। एक कुरकुरे मसालेदार स्वाद के साथ गहरे तले हुए इस बटाटा वड़ा को मुंबईवासी नाश्ते (स्नैक) के रूप में अधिक पसंद करते हैं। भरवां नाश्ते के रूप में बने इस बटाटा वड़ा को आप दिन में किसी भी समय चटनी के साथ ले सकते हैं। एकबार जब उच्च कैलोरी वाले बटाटा वड़ा का स्वाद लेने का फैसला लेते हैं तो इसके बाद कोई भी अपनी आहार योजनाओं पर ध्यान नहीं देता है।
सर्वश्रेष्ठ केन्द्र
- लड्डू सम्राट, लालबाग, पर्ल
- श्रीकृष्ण बटाटावड़ा, छविदास रोड, दादर
- बॉम्बे अड्डा, सांताक्रुज़ वेस्ट
- 4. मसाला लाइब्रेरी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स
रगड़ा पेटिस
रगड़ा पेटिस की एक प्लेट खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है जो आपको जीवंत कर देगी। रगड़ा को मटर की ग्रेवी से और पेटिस को आसान तरीके से मैश किए हुए आलू से बनाया जाता है, जिसे हरी चटनी, मीठे चटनी, प्याज और अनार रायता के साथ परोसा जाता है। आप इसका ड्रोल (रसा) बनाने के लिए, कभी-कभार अंत में थोड़े सेव डाल सकते हैं। रगड़ा पेटिस रेसिपी उन लोगों को खुश कर देता है जो अधिक स्वाद के साथ कम मसाले वाले नाश्ते को खाना पसंद करते हैं।
सर्वश्रेष्ठ केन्द्र
- गुरुकृपा, सियान
- कैलाश प्रभात, अंधेरी
- शर्मा चाट भंडार, विले पार्ले वेस्ट
- राम और श्याम, सांताक्रुज वेस्ट
बॉम्बे सैंडविच
बॉम्बे सैंडविच विभिन्न शैलियों में बनती है, जो टोस्ट, ग्रील्ड या सादे में उपलब्ध, मुंबई के स्ट्रीट फूड व्यंजनों में से एक है, जिसे आलू और अन्य सब्जियों से बनाया जाता है। पहले, केवल सड़क विक्रेताओं द्वारा ही इसकी पेशकश की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे, बॉम्बे सैंडविच की लोकप्रियता काफी बढ़ गई यहाँ तक कि पॉश रेस्तरां ने इस सैंडविच को अपने मेनू में शामिल कर लिया है। कॉलेज जाने वालों छात्र / छात्राओं के लिए यह पसंदीदा व्यंजनों में से एक है, चाहें वे कॉलेज के अन्दर हों या बाहर, या फिर अपने दोस्तों के साथ कक्षाओं में हो।
सर्वश्रेष्ठ केन्द्र
- राइट प्लेस नियर ब्रीच कैंडी हास्पिटल
- सुभाष सैंडविच, माटुंगा ईस्ट (रुईया कॉलेज के बाहर)
- लकी सैंडविच, विले पार्ले
- सैंडविज्जा, विलिंगडन, सांताक्रुज वेस्ट
भेलपूरी
फूले हुए चावल (मुरमुरे) और सब्जियों पर डाली गई तीखी इमली की चटनी से तैयार की गई स्वादिष्ट भेल पूरी का स्वाद सबसे ज्यादा समुद्र के किनारे बैठकर (बीच पर) खाने पर आता हैं। प्रत्येक विक्रेता के पास अलग-अलग स्वाद की भेल पूरी मिलती है कुछ विक्रेता इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए मूंगफली के दाने और अन्य मसालों को डालते हैं। हालांकि, कुरकुरे, मीठे और खट्टे स्वाद वाली यह भेल पूरी, लोगों को अक्सर उनके पसंदीदा स्टालों की ओर आकर्षित करती है।
सर्वश्रेष्ठ केन्द्र
- गुप्ता चाट सेंटर, माटुंगा ईस्ट
- झामा मिठाई, चेम्बूर कैम्प, चेम्बूर (ईस्ट)
- शर्मा भेलपूरी हाउस, विले पार्ले ईस्ट
- जैन स्वीट एंड भेलपूरी हाउस, कांदीवली बेस्ट
सूची केवल पांच नाश्तों (स्नैक्स) तक ही सीमित नहीं है, लेकिन इन्हें “मुंबई की परंपरा” के रूप में स्वीकार किया गया है और विभिन्न शहरों में यह विभिन्न प्रकार से बनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, मुंबई की “पानी पूरी” दिल्ली में “गोलगप्पे” के नाम से प्रसिद्ध है। दोपहर से पहले के भोजन में, कबाव और रोल्स भी उन लोगों के बीच व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं, जो मांसाहारी व्यंजनों के शौकीन हैं। मुंबई के मेहनती लोगों के लिए तत्काल एनर्जी बूस्टर हर नुक्कड़ और कोने पर उपलब्ध हैं, जो शहर के अंदर और बाहर घूमते हैं। कीमतें कम होती हैं लेकिन सड़क विक्रेता यह सुनिश्चित करते हैं कि इससे कोई स्वास्थ्य समस्या न उत्पन्न हो।
इसलिए, जब आप मुंबई जाएं, तो स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए, चाय के साथ मुंबई के प्रसिद्ध नाश्तों का स्वाद लें।
सारांश |
लेख का नाम– मुंबई के स्ट्रीट फूड: वडा पाव की तुलना में कई अन्य स्वादिष्ट व्यंजन
लेखिका का नाम– रीका ग्रोवर विवरण– हम में से कुछ “लाइव टू ईट” जैसे आदर्श वाक्य का पालन करते हैं और हमेशा हर तरह के भोजन को बनाने की कोशिश करते रहते हैं। मुंबई में, वडा पाव सबसे मशहूर नाश्ता हो सकता है, लेकिन कई अन्य जी ललचाने वाले खाद्य पदार्थ हैं जिनका आप आनंद ले सकते हैं। अगली बार जब आप मुंबई जैसे महानगर की यात्रा करें, तो यहां के मुख्य भोजन केन्द्रों का पता लगाएंगे जिनको हमने सूचीबद्ध किया है। |