बहुप्रतीक्षित रियो ओलिम्पिक्स 2016 पांच अगस्त 2016 को शुरू होने वाला है। हां!! हर चार साल में होने वाला खेलों का महाकुंभ महज दो दिन में शुरू होने वाला है। और भारतीयों के पास रोमांचित होने का मौका भी है। इस बार 15 अलग–अलग प्रतिस्पर्धाओं में भारत के 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 66 पुरुष और 54 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 1900 में भारत की भागीदारी के बाद से यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा ओलिम्पिक दल है। यह कहना भी जरूरी है कि अलग–अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। अब तक भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलिम्पिक्स में रहा जब भारतीय दल ने छह पदक जीते थे।
रिय में 32 अलग–अलग स्थानों पर प्रतियोगिताएं होंगी। भारत और ब्राजील में वक्त का अंतर आठ घंटे और 30 मिनट का है। भारत रियो (ब्राजील) से आगे है। ऐसे में जब प्रतियोगिताएं होंगी, तब भारत में रात रहेगी। स्टार स्पोर्ट्स ओलिम्पिक्स, 2016 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। सभी प्रतियोगिताएं स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव प्रसारित होंगी।
वक्त आ गया है जब आप धूल लगे मग को साफ कर लें और कॉफी बनाने की तैयारी कर लीजिए। टीवी के सामने अपने लिए आरामदेह जगह भी तलाश लीजिए। अलग–अलग प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौंसला अफजई के लिए तैयार हो जाइए। हम यहां ओलिम्पिक्स के उद्घाटन समारोह के साथ ही अलग–अलग प्रतियोगिताओं के सीधे प्रसारण का वक्त बता रहे हैं, ताकि आप एक भी खेल न चूके।
उद्घाटन समारोह
रियो ओलिम्पिक्स 2016 का उद्घाटन समारोह भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार (6 अगस्त को सुबह 4:30 बजे से प्रसारित होगा। आधिकारिक तौर पर खेल शुक्रवार, 5 अगस्त को शुरू हो रहे हैं, लेकिन समय के अंतर की वजह से भारत में सीधा प्रसारण अगले दिन की सुबह होगा।
रियो ओलिम्पिक्स 2016 भारत का कार्यक्रम
दिनांक |
भारतीय समय (आईएसटी) |
खेल |
स्थान |
6 अगस्त |
शाम 5 बजे से |
नौकायन |
लागोआ स्टेडियम |
6 अगस्त |
शाम 5 बजे से |
निशानेबाजी |
ओलिम्पिक शूटिंग सेंटर |
6 अगस्त |
शाम 5:30 बजे से |
टेबल टेनिस |
रियोसेंटरो–पैविलियन 3 |
6 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
6 अगस्त |
शाम 7:16 बजे से |
टेनिस |
ओलिम्पिक टेनिस सेंटर |
6 अगस्त |
रात 9:30 बजे से |
तैराकी |
ओलिम्पिक एक्वेटिक्स स्टेडियम |
7 अगस्त |
शाम 5:30 बजे से |
निशानेबाजी |
ओलिम्पिक शूटिंग सेंटर |
7 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
7 अगस्त |
रात 9:30 बजे से |
तीरंदाजी |
सांबोड्रोमो |
7 अगस्त |
रात 11:00 बजे से |
कलात्मक जिमनास्टिक्स |
रियो ओलिम्पिक एरेना |
7 अगस्त |
सुबह 03:30 बजे से |
भारोत्तोलन |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 2 |
8 अगस्त |
शाम 5:30 बजे से |
तीरंदाजी |
सांबोड्रोमो |
8 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
9 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलोम्पिक हॉकी सेंटर |
10 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
जूडो |
कैरियोका एरेना 2 |
10 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
10 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
भारोत्तोलन |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 2 |
10 अगस्त |
शाम 7:30 बजे से |
मुक्केबाजी |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 6 |
11 अगस्त |
शाम 4:00 बजे से |
गोल्फ |
ओलिम्पिक गोल्फ कोर्स |
11 अगस्त |
शाम 4:30 बजे से |
बैडमिंटन |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 4 |
11 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
12 अगस्त |
शाम 4:30 बजे से |
बैडमिंटन |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 4 |
12 अगस्त |
शाम 6:00 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
12 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
हॉकी |
ओलिम्पिक हॉकी सेंटर |
13 अगस्त |
शाम 4:30 बजे से |
बैडमिंटन |
रियोसेंट्रो – पैवेलियन 4 |
14 अगस्त |
शाम 4:30 बजे से |
बैडमिंटन |
रियोसेंट्रो– पैवेलियन 4 |
15 अगस्त |
शाम 6:00 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
15 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
कुश्ती |
कैरियोका एरेना 2 |
16 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
कुश्ती |
कैरियोका एरेना 2 |
17 अगस्त |
शाम 4:00 बजे से |
गोल्फ |
ओलिम्पिक गोल्फ कोर्स |
17 अगस्त |
शाम 6:00 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
18 अगस्त |
शाम 6:00 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
19 अगस्त |
शाम 4:30 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
19 अगस्त |
शाम 6:30 बजे से |
कुश्ती |
कैरियोका एरेना 2 |
21 अगस्त |
शाम 6:00 बजे से |
एथलेटिक्स |
पोंटल |
21 अगस्त |
शाम 5:00 बजे से |
कुश्ती |
कैरियोका एरेना 2 |
टीपः ऊपर दी गई जानकारी भारतीय भागीदारी के प्राथमिक दौर की है। देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कार्यक्रम का समय बदल सकता है। ऊपर प्रतियोगिता के उस दिन के मुकाबलों की शुरुआत का वक्त दिया है, जो अगले दिन की सुबह तक जारी रहेंगे।
कार्यक्रम प्रतियोगिता के अनुसार दिया गया है, ताकि आप अपनी रुचि की प्रतियोगिता का चुनाव कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को उत्साहित कर सके। उनकी हौसला अफजई कर सके। रियो ओलिम्पिक्स के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं। पदक लेकर इस उत्साह को और बढ़ा दीजिए…