भारतीय व्यंजन मसालों और करी से भरे पड़े हैं, इसलिए हमें बीमारियों के प्रभाव से बचने के लिए संतुलन में रहना चाहिए। सौभाग्य से हम भारतीयों को कुछ बीजों के पाचन गुणों की परख है जिनमें अनारदाना, इलायची, जीरा और सौंफ आदि शामिल हैं। इन बीजों को भारत के कई परिवारों मे आदर्श माना जाता है। हालांकि यदि हम कुछ अच्छे स्वाद वाले गुणवत्ता पूर्ण बीजों का उपयोग करने में सक्षम हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही मजेदार होगा। एक ऐसा ही पेय जलजीरा है जो जीरे के साथ बनाया जाता है, जलजीरा गरिष्ठ भारतीय व्यंजनों को पचाने में उपयोग किया जाता है। जलजीरे को भूख बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह गर्मियों के महीनों में बर्फ के टुकड़ो (आइस क्यूब) को मिलाकर ठंडे और ताजे पेय के रूप में प्रयोग किया जाता है, यह उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। जलजीरे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीने और नींबू का उपयोग किया जाता है। अपने रसोई घर में ताजा पेय बनाने और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लेने के लिए यह नुस्खा निम्नलिखित है।
सामग्री
- धनिया की पत्तियाँ – 1 कप
- पुदीने की पत्तियाँ – 1 कप
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
- काला नमक – 4 चम्मच
- साधारण नमक – 1 चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 2 चम्मच
- नींबू का रस – 4 बड़े चम्मच
- आमचूर पाउडर – 3 चम्मच
- चीनी – 1 चम्मच
जलजीरा कैसे बनाएं
- धनिया, पुदीना और अदरक को पीसकर चिकना पेस्ट बनाएं।
- एक बड़े बरतन में बाहर निकालें।
- 4 कप पानी में शेष सामग्री डालें।
- छन्नी का उपयोग करके अपशिष्ट को अलग कर दें।
- रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) में ठंडा करें।
- पेश करने से पहले बर्फ के टुकड़े मिला लें।