केरल अप्पम एक प्रसिद्ध भारतीय पैनकेक (मालपुआ) है। जो कि दक्षिणी राज्यों में बनाया जाता है। इसे सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के भोजन के साथ परोसा जा सकता है। यह चावल और नारियल के मिश्रण से बनता है इसलिए इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है। भारत में दक्षिणी राज्य के अधिकांश लोग इसे किसी भी सब्जी के साथ, भुने हुए मांस, अण्डे के साथ या किसी भी व्यंजन के साथ खाना पसंद करते हैं। अप्पम को गोल आकार का बनाया जाता है, जो किनारों से पतला और बीच में थोड़ा मोटा होता है। अप्पम बनाने वाला बर्तन रसोई में उपयोग होने वाले बर्तनों में उपलब्ध होता है। मैं सुबह के नाश्ते में इसे अपने हाथों से बना सकती हूँ। यह स्वाद में बहुत अच्छा निकला और सब्जी के साथ खाने में बहुत पसंद किया गया। अप्पम को पकाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आप अपनी पसंद के अनुसार वनस्पति तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे आप अपने किसी भी भोजन के साथ परोस सकते हैं। यहाँ मैं आपको केरल अप्पम पकाने की आसान विधि बताने जा रही हूँ, जिसका आप अच्छी तरह से लुत्फ लेंगे।
आवश्यक समाग्री
मात्रा – 4 लोगों के लिए
सोना मसूरी चावल – 2 कप
नारियल – 1 कप (कसा हुआ)
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
नारियल का तेल – 2 बड़े चम्मच
विधि
तैयार करने का समय: 20 मिनट + किण्वन (खामीर उठने का समय) समय
खाना पकाने का समय: 20 मिनट
लगभग 2-3 घंटे के लिए चावल को पानी में भिगोएं।
मिक्सर में चावल और नारियल को पीस कर बरीक पेस्ट बना लें।
पेस्ट में बेकिंग सोडा डाल दें और लगभग 6 से 8 घंटे तक किण्वन (खामीर उठना) के लिए छोड़ दें।
जब खमीर अच्छी तरह से उठ जायें, तो नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं।
अप्पम बनाने वाले बर्तन (पैन) में नारियल का तेल डालें।
अब तैयार खमीर की 1 बड़े चम्मच मात्रा को अप्पम बनाने वाले बर्तन में डालकर चारों तरफ फैला दें।
मध्यम आंच में 2-3 मिनट तक पकायें।
अप्पम को अपनी पसंद के अनुसार करी या स्टू (भुने हुए मांस या सब्जी) के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
साराँश | |
रेसिपी का नाम | केरल अप्पम रेसिपी |
प्रकाशित | 05-06-2014 |
तैयारी का समय | 20 मिनट |
पकाने का समय | 20 मिनट |
औसत रेटिंग | **** 6 समीक्षाओँ के आधार पर |