कस्टर्ड एप्पल या सीताफल दुनिया भर में अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए जाना जाता है, इसमें विटामिन सी के साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह भारत में कई पीढ़ियों से उपयोग किया जा रहा है और कई लोग धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल करते हैं। आज मैंने कलाकंद को सीताफल के साथ मिलाकर बनाया जिसे सीताफल कलाकंद के नाम से जाना जाता है। सभी मिठाई प्रेमी इस कलाकंद का आनंद लें, क्योंकि इसमें एक अनूठा स्वाद होता है और जिससे आप इस फल का आनंद मिठाई के स्वाद के रुप में ले सकते हैं। बाजार में सीताफल कलाकंद को ढूंढना इतना आसान नहीं है, इसलिए इसके मीठे स्वाद के साथ आप अपने मेहमानों को प्रभावित कर सकते हैं। आइए इस रेसिपी के माध्यम से देखें कि सीताफल कलाकंद रेसिपी को कैसे बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री
(10-12 टुकड़े बनाने के लिए)
- दूध – 2 लीटर
- नींबू का रस – 2 चम्मच
- चीनी – 1/2 कप (पाउडर)
- सीताफल – 1 कप
- पिस्ता – 8-10 (टुकड़ों में कटा हुआ)
सीताफल कलाकंद कैसे बनाएं
- दूध को दो बर्तनों में निकाल लें।
- एक बर्तन के दूध को कम होने तक पकाएं।
- दूसरे बर्तन के दूध को उबालें।
- जब दूध उबल जाए तब आँच को कम कर दें।
- दूध में नींबू का रस डालें।
- दूध दही जैसा बन जाएगा।
- गैस को बंद कर दें और दूध को एक सूती कपड़े से छान लें।
- कपड़े के दोनों छोरों को एक साथ पकड़ें और निचोड़कर दही से सारा मट्ठा निकालकर पनीर बनाएं।
- कपड़े में ताजा पानी डालकर चलाएं जिससे नींबू का रस पूर्ण तरीके से निकल जाएगा।
- जब दूसरे पैन का दूध आधा हो जाए तब इसमें पनीर को मिलाएं।
- जब तक मिश्रण पैन के किनारे न छोड़ने लगे तब तक पकाएं।
- चीनी और सीताफल डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इलायची पाउडर डालें।
- प्लेट में गर्म घी लगाएं।
- घी लगी प्लेट में मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं।
- पिस्ता के टुकटों के साथ सजाएं।
- कलाकंद को सेट होने दें।
- जब सेट हो जाए तब छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।