दाल सभी भारतीयों का एक मुख्य आहार है। प्रत्येक घर में दालों का नियमित रूप से उपयोग किया जाता है और दाल हर भारतीय के भोजन की थाली में पाई जाती हैं। भारत में अरहर (तूर या तुर), चना, काली मसूर, लाल मसूर, उड़द और मूँग (छिल्के वाली या बिना छिल्के की) आदि जैसी विभिन्न प्रकार की दालें उपयोग में लाई जाती है। हम दाल को विभिन्न प्रकार के व्यंजनो जैसे दाल मखनी, दाल फ्राई, दाल खिचड़ी, दाल पोंगल, दाल तड़का आदि को तैयार करना जानते हैं और इन दाल के व्यंजनों को काफी लोग पसंद करते हैं। हालांकि अपनी पसंदीदा दाल को बनाना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन आज देखते हैं कि तड़के वाली उड़द की दाल कैसे बनाई जाती है। आमतौर पर यह उड़द की दाल प्याज के तड़के के साथ थोड़ी गाढ़ी बनाई जाती है। यह दाल रोटी और अन्य करी के साथ मुख्य व्यंजन के रूप में अच्छी तरह से प्रयोग मे लाई जा सकती है और इस दाल का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। चलो इस तड़के वाली उड़द की दाल को बनाने की विधि को देखें और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें।
तड़के वाली उड़द की दाल के लिए आवश्यक सामग्री
(4 लोगों के लिए)
दाल के लिए
- धुली उड़द की दाल – 2 कप
- पानी – 4 कप
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- अदरक – 1 चम्मच (कसा हुआ)
- लहसुन – 1 चम्मच (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- देशी घी – 2 चम्मच
तड़का लगाने के लिए
- देसी घी – 3 बड़े चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- प्याज – 2 (लम्बे टुकड़ों में कटा हुआ)
- सूखी लाल मिर्च – 4
तड़के वाली उड़द की दाल कैसे बनाएं
तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय: 20 मिनट
- बनाने से लगभग आधे घंटे पहले दाल को पानी में धो लें और सुखा लें।
- कुकर में दाल के साथ पानी, हल्दी पाउडर, नमक, अदरक, लहसुन और घी डाल दें और 2 सीटी आने तक पकाएं।
तड़का लगाने के लिए
- एक बड़े चम्मच में घी गर्म करके, जीरा डालें और जब यह चिटकना शुरू हो जाए, तो प्याज डालें।
- तड़के को भूरा और खस्ता होने तक भूनें।
- सूखे लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें और लगभग एक मिनट तक भूनें।
- दाल में तड़का लगाएं।
- गर्म-गर्म परोसें।