पिछले कुछ सालों में, पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) सबसे अधिक मनोरंजक खेलों में से एक बन गया है। अकेले या दोस्तों के साथ पक्षी अभयारण्य की खोज करना न केवल रोचक है बल्कि फिर से युवा बनाने जैसा है। शहरी निवासियों के रूप में, हम सभी चिड़ियाँ, कबूतर, कौवे, मोर और मैना जैसे पक्षियों को देखकर बड़े हुए हैं, लेकिन इनकी तुलना में इससे कहीं अधिक पक्षी विश्व में पाए जाते हैं। एक राष्ट्र के रूप में भारत की विविधता एक अनोखी विशेषता है। जैसे देश भर के अभयारण्यों में वन्य जीवों का संग्रह पाया जाता है उसी प्रकार यहाँ पर पक्षियों की विविध प्रजातियाँ पाई जाती है। भारत में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के साथ 1,200 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिसने दुनिया भर के पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) को आकर्षित किया है। पक्षियों की शानदार प्रजातियाँ और पक्षी अभयारण्य की एक अच्छी संख्या, भारत में पक्षी प्रेमियों को आने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। इसलिए, यदि आप ऐसे ही जोशीले पक्षी प्रेमी हैं या बस एक बेहतरीन अनुभव लेना चाहते हैं, तो यहाँ पर भारत के पांच पक्षी- अभयारण्यों की सूची दी गई है:
- भरतपुर पक्षी अभयारण्य, राजस्थान: यह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है, यह भारत में सबसे बेहतरीन पक्षी अभयारण्यों में से एक है। विशेष रूप से, यहाँ पर पक्षियों की सबसे दुर्लभ प्रजातियाँ सर्दियों के दौरान पाई जाती हैं, भरतपुर अभयारण्य राजस्थान का गौरव है।
- चिल्का झील पक्षी अभयारण्य, ओडिशा: उड़ीसा में पुरी के निकट स्थित, चिल्का झील भारत में सबसे खूबसूरत समुद्री झीलों में से एक है। भारत के इस अभयारण्य में सर्दियों के दौरान प्रवासी पक्षियों के सबसे बड़े झुण्ड आश्रय पाते हैं।
- सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य, गुरूग्राम: यह प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य देश के सबसे रंगीन पक्षी प्रजातियों का घर है। गुड़गांव जिले में राष्ट्रीय राजधानी के बगल में स्थित, यह भारत में सबसे अधिक बार देखी जाने वाली पक्षी अभ्यारणियों में से एक है।
- कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, केरल: कुमारकोम पक्षी अभयारण्य एक अनोखा पार्क है जो पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) के लिए हाउसबोट्स प्रदान करता है। यह वेम्बनाड पक्षी अभयारण्य के नाम से भी लोकप्रिय है। केरल में कुछ अन्य खूबसूरत पक्षी अभयारण्य हैं।
- नल सरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात: गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में स्थित, यह भारत का सबसे बड़े जलमय पक्षी अभयारण्यों में से एक है। इसमें एक विशाल झील और व्यापक दलदल शामिल हैं, जो इसे एक सुंदर पर्यटन स्थल बनाते हैं। इस अभयारण्य में पूरे वर्ष भीड़ बनी रहती है।