X

उत्तरी गोवा के चपोरा बीच पर शांति का अनुभव

Rate this post

18 वीं शताब्दी में निर्मित धनुषाकृति वाले पुर्तगाली किले के समीप स्थित, उत्तरी गोवा का चपोरा बीच छुट्टी के समय में मस्ती, मनोरंजन और त्यौहारों के सही समय को कुछ बेहतर तरीके से बिताने का एक आदर्श गंतव्य है। यह बीच (समुद्र तट) हरी पहाड़ियों, काली मेग्मा चट्टानों और ताड़ के वृक्षों सहित प्राचीन सफेद रेतीली तटरेखा के साथ सुशोभित है। इस समुद्र तट के चारों ओर का माहौल बहुत ही शांतप्रिय और आनंददायक है जो प्रत्येक पर्यटकों को अत्यधिक आकर्षित करता है।

जो लोग समुद्र तटीय लहरों और रेत से प्यार करते हैं उन सभी के लिए बीच (समुद्र तट) एक परम आकर्षण केंद्र होता है। चपोरा बीच की प्रमुख सड़कों पर टहलते हुए आप वहांँ की ऐतिहासिक और पारंपरिक इमारतों, लक्जरी रेस्तरां, पब और विचित्र छोटे स्टोरों का भी दीदार कर सकते हैं।

इस सुंदर समुद्र तट पर सफेद रेत और नारियल के वृक्षों के अतिरिक्त, चपोरा किला के रूप में एक और बड़ा आकर्षण है। समुद्र तट के नजदीक स्थित, यह किला वर्ष 1771 में पुर्तगालियों द्वारा पुराने किले को विस्थापित करने के बाद बनाया गया था। आप इस किले से इसके समीप स्थित विशाल समुद्र और अन्य बाहरी परिवेशों का नजारा ले सकते हैं तथा पास के वगाटर समुद्र तट की रेतीली गुफाओं और ऊँची चट्टानों के रहस्यों का भी अन्वेषण करें। आप मछली पकड़ने या नाव की सैर करने में भी कुछ समय बिताएं।

चपोरा बीच पर समुद्र के किनारे रोमांच और साहस का अनुभव करने वालों के लिए बहुत सारे आकर्षण उपलब्ध हैं। परन्तु याद रखें कि इस बीच पर तैराकी को सुरक्षित नहीं माना जाता है क्योंकि इसकी आन्तरिक धाराएं अत्यधिक तीव्र हैं। इस बीच (समुद्र तट) पर रात का दृश्य अपने में एक अद्भुत ही नजारा देता है। यहांँ स्थानीय निवासियों के निरंतर प्रयासों के वजह से एक बड़े बजट से इस बीच के नाजुक प्राकृतिक आकर्षण को बनाया रखा है। चपोरा, एक ग्रामीण जीवन से संपन्न मछुआरों का गांव है। चपोरा बीच पर पेय और मनोरंजक समुद्री भोजन के साथ कई रेस्तरां और समुद्र तटीय कैफे उपलब्ध हैं, जिनमें कॉन्टीनेंटल और गोयन व्यंजन भी शामिल हैं।

यदि आप अपने शहर की भीड़-भाड़ और हलचल से दूर एक आदर्श माहौल की तलाश में हैं, तो चपोरा बीच आपके लिए एक सबसे खास जगह है। हालांकि यह समुद्र तट पूरे वर्ष आगंतुकों को आकर्षित करता है, फिर यहांँ टहलने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और जून के महीनों में माना जाता है। यहांँ ठहरने के विकल्पों को चुनने के लिए एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है जिसके माध्यम से आप कोई भी सस्ता गेस्ट हाउस, होटल, किराए का घर या अधिक मात्रा में उपलब्ध समुद्र तट के आस-पास आरामदायक कमरे पा सकते हैं।

उत्तरी गोवा में स्थित चपोरा, गोवा की राजधानी कहे जाने वाले पणजी शहर से करीब 24 कि.मी. दूर है। यहांँ चपोरा बीच और पणजी के मध्य सफर कराने वाली बसें दिन-रात चला करती हैं। यहांँ आने के लिए आप मोटरसाइकिल या टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं। यहांँ का निकटतम हवाई अड्डा दाबोलिम में है, जो पणजी से 29 कि.मी. दूर है। यह वगाटर बीच के उत्तरी छोर पर स्थित है और गोवा के एक अन्य लोकप्रिय समुद्र तट मपुसा से लगभग 10 कि.मी. दूर है।

Categories: Travel
Related Post