X

शिमला के आस-पास वीकेंड मनाने के शीर्ष 5 स्थल

Rate this post

शिमला एक ऐसा स्थान जो सप्ताहांत (छुट्टियों) गंतव्यों के लिए कई विकल्पों की पेशकश करता है और खासकर उन लोगों के लिए जो अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या से नीरस होकर थक चुके हैं। यहाँ पर आपको एक या उससे भी अधिक सवारियों की पेशकश की जाती है जो आपके लिए पूर्ण रूप से साहसिक होगी, इसमें मुकाबले वाली लड़ाइयों (स्नोबॉलिंग उनमें से एक है) का भी अभ्यास कर सकते हैं और प्रकृति के करीब रहकर बहुत से पलों को यादगार बना सकते हैं। यदि आपको हम पर यकीन नहीं है तो नीचे कुछ गंतव्यों के नाम दिए गए हैं उन्हें पढ़ें।

1. चैल

चैल जैसे मनोरम स्थान का वर्णन करें, तो इस स्थान पर पर्यटक शांत और शीतलता वाले वातावरण की तलाश में आते हैं। शहर की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से बहुत दूर, इस पहाड़ी इलाके में ओक और देवदार वृक्षों के आस-पास घूमना लोगों को इतना मंत्रमुग्ध कर देता है कि लोग वापस अपने घर जाना भूल जाते हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि प्राचीन, सुंदर परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध यह स्थान पाटिल (पटियाला) राजाओं की मुख्य राजधानी था। यह किसी भी व्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल है जो वहाँ की सबसे खूबसूरत हरियाली की पृष्ठभूमि में आराम करना चाहता है।

देखने योग्य स्थान: चैल वन्यजीव अभयारण्य, पैलेस होटल और काली मंदिर

यात्रा का सबसे अच्छा समय: वर्ष भर

कैसे पहुँचे: 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, सड़क मार्ग से यहाँ पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है। बसों की सुविधा भी उपलब्ध है।

2. मनाली

स्वर्ग के समान प्रतीत होने वाले इस हिल स्टेशन में सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ अवश्य है, यदि आपका उद्देश्य साहसिक कार्यों को करने का या फिर खुद को ईश्वर के करीब महसूस करने का या फिर बर्फ से खेलने का है, तो इसके लिए मनाली में अपनी छुट्टियाँ बिताने का एक उचित गंतव्य है। वुडी फॉरेस्ट (लकड़ी से भरे वनों) और ऊँची पहाड़ियों का भयभीत दृश्य दिखाई देता है और प्रकृति की गोद में रहकर आप अपनी छुट्टियों का पूर्ण आनंद ले सकते हैं। फोटो खीचने और इस दुनिया की खूबसूरती का अनुभव करने के अलावा, मनाली बर्फ में मस्ती करने के लिए भी जाना जाता है। संयोगवश ईश्वर की सबसे अच्छी देन में से एक, रोहतांग दर्रा जहाँ पर हमेशा बर्फबारी होती है, अपने भाई बहनों के साथ स्नोबॉल (बर्फ के गोले) की लड़ाई जीतने के लिए स्कीइंग पैडल या कुछ उत्तेजित करने वाली यात्रा आसानी से कर सकते हैं। जिन लोगों को एड्रेनालाईन रस की तलाश है वह पैराग्लाइडिंग, जोरबिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और स्कीइंग जैसे शीर्ष खेलों को खेलकर प्राप्त कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन में कई महत्वपूर्ण धार्मिक मंदिर हैं, जैसे जगन्नाथ देवी मंदिर, हडिम्बा मंदिर, रघुनाथ मंदिर और कई अन्य। यहां की यात्रा को आप निश्चित रूप से अपनी बेहतरीन यादों में संजोए रखने के लिए अपने कैमरे में कैद कर लेंगे।

देखने योग्य स्थान: रोहतांग दर्रा, हडिम्बा मंदिर, ब्यास कुंड ट्रेक, और सोलंग घाटी

यात्रा का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर-जून

कैसे पहुंचे: 126 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, दो सरकारी बस सेवा उपलब्ध है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

3. सोलन

सोलन जैसे खूबसूरत स्थान पर आपको सुन्दर मठ, प्राचीन मंदिर और कई  हरे-भरे क्षेत्रों के साथ पर्वतों की ऊँची-ऊँची चोटियां देखना को मिलेगी। निश्चित रूप से आप छुट्टियों के दौरान इस स्थान पर जाकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। यह स्थान अपने अंदर सैकड़ों वर्ष पुरानी वास्तुकला को संजोए हुए है और कुछ प्रसिद्ध लोगों के महलों के अद्भुत प्रेरणादायक दृश्य भी हैं। और वहाँ प्रकृति की देन कहे जाने वाले रस से भरे हुए टमाटर का स्वाद लेना न भूलें, सोलन इन टमाटरों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

देखने योग्य स्थान: कसौली, सोलन ब्रूवरी, मेनरी मठ, चिल्ड्रेन पार्क, और कुठार किला

यात्रा का सबसे अच्छा समय: वर्ष भर

कैसे पहुँचे: यहाँ पर जाने के लिए कोई सीधा संपर्क नहीं है। चूँकि यह शिमला से सिर्फ 23 कि.मी. दूर है, इसलिए आप किराए की एक टैक्सी करके आसानी से इस स्थान पर पहुँच सकते हैं।

4. चंडीगढ़

यह शहर सभी का स्वागत करता है, जहाँ आधुनिक और पारंपारिक तरीके से विवाह करने का प्रचलन है। हालांकि यह स्थान आपको अपनी उत्कृष्ट सरलता से प्रभावित करने के साथ शहरी जीवन की चकाचौंध से भी अवगत कराता है।

चंडीगढ़ की कोई भी यात्रा सुखना झील जाने से शुरू होनी चाहिए। सबसे पहले, यह एक पूर्ण मानव निर्मित झील है और दूसरा, यह सुरम्य शिवालिक तलहटी के बीच स्थित है- एक ऐसा स्थान जो फिर से युवा बनाने की बेहतर परिभाषा को बयां करता है।

इसके अलावा, इस शहर की यात्रा करते समय नाव की सवारी, संग्रहालय और वास्तुकला यात्राएं पूरी तरह से आपके यात्रा कार्यक्रम की सूची में होनी चाहिंए।

देखने योग्य स्थान: गुलाब गार्डन, सुखना झील, टेरेस गार्डन, फन सिटी, रॉक गार्डन और रूपकुंड ट्रेक

यात्रा का सबसे अच्छा समय: अगस्त-मार्च

कैसे पहुंचे: सिर्फ 56 कि.मी. दूर चंडीगढ़ में पहुँचना बहुत आसान है। बस और हवाई दोनों मार्गों की सुविधा उपलब्ध है।

5. नारकंडा

यह अद्वितीय छोटा सा शहर उन सभी का एक सपना पूरा करता है जो स्काई (बर्फ पर चलना) करना चाहते हैं। जहां भी आप जाएंगे हर तरफ ऊंची पहाड़ियां और उष्णकटिबंधीय जंगल मिलेंगे। मंदिर एक महत्वपूर्ण कारक है और केवल इसी वजह से यहाँ पर पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। ट्रेकिंग एक मुख्य कारक है जो वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करता है।

देखने योग्य स्थान: महामाया मंदिर, कचेरी, हाटू पीक, स्टोक्स फार्म, और तानी जुबर झील

यात्रा का सबसे अच्छा समय: वर्ष भर

कैसे पहुंचे: यहाँ जाने के लिए कोई सीधी उड़ान (फ्लाइट) संचालित नहीं है। इसके अलावा, लगातार बस की सुविधा उपलब्ध है। सिर्फ 32 कि.मी. दूरी पर आप एक तनाव-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

खूबसूरत वनों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के साथ घिरा हुआ- शिमला आपकी छुट्टियां बिताने के लिए एकदम उचित स्थान है। इसलिए अब आप यहाँ जाने की योजना बनाना शुरू करें। उम्मीद है कि इस स्थान की यात्रा करके आप निराश नहीं होंगे।

सारांश
लेख का नाम-      शिमला के सप्ताहांत गंतव्य

लेखिका का नाम-    हर्षिता शर्मा

विवरण- शिमला के ये सप्ताहांत गंतव्य बर्फ से ढकी चोटियों और खूबसूरत वनों का दावा करते हैं। सप्ताहांत गंतव्य के लिए यह भी पता लगाएं कि आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है।

 

Categories: Travel
Related Post