X

बी.एम.मुंजाल की जीवनी

विश्व प्रसिद्ध हीरो समूह के संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल का जन्म 1924 में पाकिस्तान के कमलिया में हुआ था। 20 वर्ष की उम्र में ही 1944 में वह कमाने के लिए अपने भाइयों के साथ अमृतसर चले गए थे। उनके दो बड़े भाई दयानंद और सत्यानंद और छोटे भाई ओम प्रकाश अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

उन्होंने स्थानीय बाजार में मोटर-पार्ट्स के सप्लायर के रूप में करोबार शुरू किया था। 1947 में, विभाजन के समय, कई अन्य लोगों की तरह, उन्हें लुधियाना में ही स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया था, जो उस समय के दौर में पहले से ही भारतीय मोटर साइकिल व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था। जल्द ही उन्होंने देश में ही मोटर-पार्ट्स के वितरक के रूप में अपने व्यवसाय को विस्तृत करना शुरू कर दिया।

1952 के बाद से, मुंजाल भाइयों ने यह तय किया कि वह वितरकों से आगे बढ़कर पूर्णकालिक निर्माताओं के रूप में कार्य करेगें। इसके बाद, उन्होंने मोटर-पार्ट्स, हैंडल, फ्रंट फोर्क्स और चेन बनाने शुरू कर दिए और हीरो समूह की स्थापना की।

1984 में, हीरो समूह ने जापान के सबसे बड़े मोटर साइकिल निर्माता होंडा के साथ मिलकर काम करना शुरू किया। आज हीरो-होंडा दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है।

हीरो ग्रुप के अध्यक्ष बी.एम.मुंजाल, एक पहली पीढ़ी के व्यवसायी हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय को एक छोटे से अंश से शुरू किया था, जो कि आज उनकी कंपनी का ऑटोमोबाइल उद्योग में प्रमुख नाम है। उन्हें वर्ष 2001 में अर्न्स्ट एंड यंग उद्यमी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Categories: Business Economy