X

स्वराज पॉल की जीवनी

लॉर्ड स्वराज पॉल भारतीय मूल के ब्रिटेन में स्थित एक व्यापार प्रमुख और लोक हितैषी हैं। लॉर्ड स्वराज पॉल का जन्म सन 1931 में पंजाब, जालंधर में हुआ था, संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने से पहले, स्वराज पॉल ने पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की। भारत लौटने के बाद, स्वराज पॉल अपने पिता द्वारा स्थापित एपीजे ग्रुप में शामिल हो गए। स्वराज पॉल ल्यूकेमिया से पीड़ित अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए लंदन चले गए थे, लेकिन अपनी बेटी को बचा नहीं पाए। इस दु:ख से उबरने के लिए, स्वराज पॉल ने ध्यान का सहारा लिया। वर्ष 1966 में, स्वराज पॉल स्थायी रूप से लंदन में रहने लगे और परिवार में व्यवसायिक संपत्तियों का बंटवारा होने के बाद, स्वराज पॉल ने एपीजे (पूर्व नाम) कंपनी का नाम बदलकर कपारो रख दिया। कपारो ग्रुप की शक्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती गई और अपनी कार्यक्षमता के आधार पर ब्रिटेन के वेल्डेड स्टील ट्यूबों और स्पाइरल वेल्डेड पाइपों के अग्रणी उत्पादकों में से एक बन गई। वर्तमान समय में, कपारो ग्रुप ब्रिटेन की सबसे बड़े परिवार की स्वामित्व वाली कंपनियों में से एक है।

1978 में, ब्रिटेन की रानी द्वारा स्वराज  पॉल को ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक की उपाधि दी गई। वर्ष1996 में स्वराज पॉल सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर में बैरन पॉल की उपाधि के साथ मैरीलेबोन के हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य बने। स्वराज पॉल को भारत और विदेशों से कई पुरुस्कार और अतिप्रशंसा प्राप्त हुई है, जिसका उल्लेख वर्ष 1983 में पद्म भूषण से सम्मानित करने से किया जा सकता है, वर्ष 1998 में थॉमस विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलरशिप और 1992 और 1997 के बीच गवर्नर के पद पर रह चुके है।

लॉर्ड स्वराज पॉल को ओलंपिक डिलीवरी समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया, वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक के लिए भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना प्रदान करने के उपायों तक का कार्य उन्हें सौंपा गया।

व्यापारी और उद्योगपति
साइरस पलोनजी मिस्त्री के.पी. सिंह
आदित्य बिरला किरन मजूमदार शॉ
श्रीचन्द हिंदुजा कुमार मंगलम बिरला
अशोक हिंदुजा लक्ष्मी मित्तल
आदि गोदरेज ललित सूरी
अमर बोस मुकेश अंबानी
अरून सरीन नंदन नीलेकणि
अजीम प्रेमजी राहुल बजाज
बी.एम. मुंजाल रामालिंगा राजू
भाई मोहन सिंह रतन टाटा
धीरूभाई अंबानी रौनक सिंह
घनश्याम दास बिरला सुनील मित्तल
जे.आर.डी. टाटा स्वराज पॉल
अर्थशास्त्री
अमर्त्य सेन जगदीश भगवती
Categories: Business Economy