X

आदेश श्रीवास्तव की जीवनी

Rate this post

आदेश श्रीवास्तव, बॉलीवुड जैसे हिंदी फिल्म उद्योग के एक सुप्रसिद्ध संगीतकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 2000 से अधिक गीतों को कम्पोज किया है, जिनमें कई गीत काफी हिट हुए हैं। उन्हें सबसे बड़ी उपलब्धि 1998 में मिली, जब फिल्म बॉर्डर के सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउडं स्कोर के लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

आदेश श्रीवास्तव का जन्म जबलपुर में हुआ था और वह एक संगीतप्रेमी परिवार से होने के कारण परम सौभाग्यशाली थे। उनके पिता एक रेलवे अधीक्षक थे, जबकि उनकी मां एक प्रवक्ता थीं। उन्होंने अपने माता-पिता और चार भाइयों के साथ संगीत के प्रेम को साझा किया।

बचपन से वह एक डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन जब वह बड़े हुए तो संगीत के जुनून में सभी सपने धूमिल हो गए और उन्होंने एक संगीतकार बनने का निर्णय लिया। संगीतकार बनने के सपने को साकार करने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गए। सर्वप्रथम उन्होंने संगीत निर्देशकों जैसे सलिल चौधरी, ओपी नैय्यर और शंकर-जयकिशन के लिए ड्रम बजाए। उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सहायक के रूप में दस वर्ष से भी अधिक समय तक काम किया। उनका मानना है कि अधिगम (सीखना) एक अनन्त प्रक्रिया है और वर्तमान समय में, संतोष पंडित से शास्त्रीय संगीत विद्या ग्रहण कर रहे है।

1994 में, उन्होंने कन्यादान फिल्म में संगीतकार के रूप में काम करना शुरू किया। यहाँ तक कि उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया भी था परन्तु दुर्भाग्यवश वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। 1998 में, अंगारे फिल्म में उनके द्वारा दिया गया संगीत सर्वप्रथम हिट हुआ और जिससे इनको काफी प्रशंसा मिली।

उसी वर्ष रिलीज हुई फिल्म बार्डर ने फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना ली। उन्होंने कुंवारा, तरकीब और शिकारी फिल्मों (जो कि सभी वर्ष 2000 में रिलीज हुई) के लिए भी संगीत दिया, जिससे वह बहुत लोकप्रिय हो गए।  हालाँकि, उनकी सर्वश्रेष्ठ हिट फिल्में जैसे कभी खुशी कभी गम (2001),  चलते चलते (2003), बागवान (2003) और दीवार (2004) नई शताब्दी में आई।

वह पंजाबी संगीत को गहराई से जानते थे और उन्होंने अपने कई गीतों में पंजाबी लोकसंगीत को सम्मिलित किया। वह कुछ सुरीले संगीत बनाकर सभी से अलग हटकर अपनी पहचान बनाना चाहते थे।

वह प्रभावी रॉक और हिप हॉप के स्थान पर भारतीय रागों का प्रयोग कर रहे थे। इससे दीवार का संगीत बहुत रोचक बन गया। श्रीवास्तव अनेक पश्चिमी संगीत-संबंधी वाद्ययंत्र भी बजाने में सक्षम थे। अब वे एक अंतर्राष्ट्रीय एलबम पर काम कर रहे है।

Categories: Entertainment
Related Post