X

बबीता की जीवनी

बबीता, 1960-70 के दशक की एक बहुत ही जानी मानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री रही हैं।  उनका जन्म 20 अप्रैल 1984 को भम्भानी मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनके पिता हरि शिवदासानी भी एक अच्छे फिल्म अभिनेता थे। उनका विवाह 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से हुआ। रणधीर कपूर से शादी करने के बाद, बबीता ने फिल्म उद्योग में काम करना छोड़ दिया और कपूर परिवार की परंपरा का पालन किया, उनके परिवार की परंपरा के अनुसार, उनके घर की महिलाएं फिल्मों में अभिनय नहीं कर सकती थीं। उनकी दो बेटियाँ करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं ये दोनों आज भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। धीरे-धीरे बबीता कपूर के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगी और अपने तनाव पूर्ण रिश्ते के कारण रणधीर कपूर से अलग हो गई।

बबीता को राजेश खन्ना के साथ जी.पी. सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राज’ (1967) में पहला ब्रेक दिया गया था। इस फिल्म से वह बॉलीवुड की एक सफल और मशहूर अभिनेत्री बन गई। उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता जितेन्द्र के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म “फर्ज” (1967) की, यह फिल्म सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। बॉलीवुड में यह जोड़ी बहुत ही सफल रही और दोबारा इस जोड़ी को औलाद (1968), अनमोल मोती (1969), बन फूल (1971), बिखरे मोती (1971) और एक हसीना दो दीवाने (1972) फिल्मों में लाया गया। उनकी हिट फिल्म “दस लाख” (1967) राज फिल्म के सह-अभिनेता, संजय खान की फिल्म से पहले रिलीज हुई। उनकी एक फिल्म, सोने के हाथ (1974) ने संजय के खिलाफ बॉक्स ऑफिस पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने फिल्म “सोने के हाथ” करने के बाद फिल्म उद्योग को छोड़ने का फैसला किया।

अपने छोटे से फिल्मी करियर के सफर में बबीता ने उस समय के सभी बड़े फिल्मी सितारों के साथ अभिनय किया था। जिसमें से शशि कपूर के साथ फिल्म- एक श्री मान एक श्रीमती (1969), हसीना मान जाएगी(1968), अन्जाना (1969) में राजेन्द्र कुमार, पहचान (1970) में मनोज कुमार और 1970 में शम्मी कपूर की फिल्म तुमसे अच्छा कौन है और धर्मेन्द्र की कब, क्यों और कहाँ की थी। उन्होनें रणधीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म ‘कल आज और कल’ (1971) में काम किया, जो कि एक मील का पत्थर साबित हुई यह फिल्म कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को सामने लाती है। सन् 1972 में उन्होंने रणधीर कपूर के साथ मिलकर एक और फिल्म “जीत” बनाई थी।

 

Categories: Entertainment
Related Post