X

डिनो मोरिया की जीवनी

डिनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर,1975 को बैंगलोर में हुआ था। इनके पिता इटैलियन और माँ भारतीय हैं। डिनो मोरियाके दो भाई बहन हैं और डिनो मोरिया अपने भाई बहन में एक से बड़े और एक से छोटे अर्थात दूसरे नंबर पे हैं।

डिनो मोरिया ने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरूआत की थी और डिनो मोरिया एक फैशन कंपनी के जरिए पहली बार लोगों से अवगत हुए थे। डिनो मोरिया ने वर्ष 1999 में ग्लैडरैग्स सुपर मॉडल प्रतियोगिता को जीता था और उसके बाद से डिनो मोरिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

डिनो मोरिया को प्रतिष्ठित गायक के साथ-साथ प्रतिष्ठित डिजाइनर (चित्रकार) और संगीत वीडियो से समर्थन प्राप्त हुआ। डिनो मोरिया ने लिव इन, 7 अप, रेड टेप शूज, बिस्लेरी, हीरो होंडा सीबीजेड, मोंटे कार्लो, लेक्मे जैसे कई प्रतिष्ठित ब्राँडों का विज्ञापन भी किया है।

डिनो मोरिया ने अपनी पहली फिल्म का प्रस्ताव “प्यार में कभी कभी” के लिए रिंकीं खन्ना के विपरीत प्राप्त किया। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में प्रवेश करने में सफल हुए थे।

उनकी कंडुकोंडेन कंडुकोंडेन और राज फिल्म काफी हिट हुई थी। ‘राज’ की अद्भुत सफलता के बाद वह कुछ और फिल्मों में भी नजर आए।

·        दस कहानियाँ (जुलाई 2007)

·        देह (वर्ष 2007)

·        गुमनाम – द अननोन (वर्ष 2007)

·        अनामिका (वर्ष 2007)

·        सरगना (वर्ष 2007)

·        कभी भी कहीं भी (वर्ष 2007)

·        लाइफ में कभी कभी (वर्ष 2007)

·        आप की खातिर (वर्ष 2006)

·        टॉम डिक एंड हैरी (वर्ष 2006)

·        फाइट क्लब (वर्ष 2006)

·        जूली (कन्नड़) (वर्ष 2006)

·        हॉलीडे (वर्ष 2006)

·        अक्सर (वर्ष 2006)

·        चेहरा (वर्ष 2005)

·        रक्त: (वर्ष 2007)

·        इंसाफ: द जस्टिस (वर्ष 2004)

·        प्लान (वर्ष 2004)

·        इश्क है तुमसे (वर्ष 2004)

·        शशशश… (वर्ष 2003)

·        बाज: ए बर्ड इन डेन्जर (वर्ष 2003)

·        गुनाह (वर्ष 2002)

·        राज (वर्ष 2002)

·        कंडुकोंडेन कंडुकोंडेन (वर्ष 2000)

·        प्यार में कभी कभी (वर्ष 1999)

 

Categories: Entertainment
Related Post