शाहरुख खान के बारे में

शाहरुख खान, जिन्हें शाह रुख खान के नाम से भी जाना जाता है, भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, टेलीविजन होस्ट और फिल्म निर्माता हैं। शाहरुख खान अपनी अत्यधिक लोकप्रियता के कारण, “किंग ऑफ बॉलीवुड या “किंग खान” के नाम से भी जाने जाते हैं। शाहरुख खान ने 80 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेता शाहरुख खान की दुनिया के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में गणना की जाती है।

प्रारंभिक जीवन

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर “1965” को नई दिल्ली में हुआ था। शाहरुख के पिता “ताज मोहम्मद खान” और माँ “लतीफ फातिमा”, जो पेशावर के निवासी और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जजुआ राजपूत समुदाय के मेजर जनरल शाहनवाज खान ने लतीफ फातिमा को अपनी बेटी के रूप में अपनाया था। शाहनवाज खान नेता जी “सुभाष चन्द्र बोस” के नेतृत्व में “भारतीय राष्ट्रीय सेना” में प्रमुख थे। अभिनेता शाहरुख खान की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम “शहनाज” है।

शाहरुख खान ने अपना बचपन नई दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में व्यतीत किया है। शाहरुख ने सेंट कोलम्बा स्कूल से अध्ययन किया और सफलतापूर्वक शिक्षाविदों, खेल और नाटक में भाग लिया। जहाँ शाहरुख ने प्रतिष्ठित पुरुस्कार स्वार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया था। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष उस छात्रों को पुरुस्कार के रूप में प्रदान किया जाता था, जो उस शैक्षणिक संस्था का सबसे सर्वश्रेष्ठ छात्र होता था। अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, शाहरुख ने वर्ष 1985 से लेकर वर्ष 1988 तक दिल्ली के हंसराज कॉलेज में अध्ययन किया और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद शाहरुख खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन (जनसंचार) में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की तथा उसके फलस्वरूप शाहरुख ने बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया।

वर्ष 1991 में, अपने माता-पिता के निधन के बाद शाहरुख खान मुंबई चले गए। शाहरुख ने सिल्वर स्क्रीन और स्टारडम में प्रवेश करके अपने आप को चिन्हित कर दिया था।

फिल्मी कैरियर

1980 के दशक के उत्तरार्ध में शाहरुख खान ने विभिन्न टेलीविजन धारावाहिकों में एक अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। शाहरुख खान पहली बार अपनी फिल्म “दीवाना” में एक आभिनेता के रूप में नजर आए, जो “1992” में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यूट का फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त किया था। इसके बाद इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख खान ने कई ऐसी फिल्मों में अभिनय किया है, जिन्होंने भारत में धमाल मचा दिया है और वह सभी आयु समूहों के बीच लोकप्रिय होने में कामयाब रहे हैं। शाहरुख ने जिन लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है, वो निम्न हैं:

  • डर (1993)
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)
  • कुछ कुछ होता है (1998)
  • ओम शांति ओम (2007)
  • चक दे! इंडिया (2007)
  • कभी खुशी कभी गम (2001)
  • कल हो ना हो (2003)
  • वीर जारा (2004)
  • रब ने बना दी जोड़ी (2008)
  • माई नेम इज खान (2010)
  • डॉन 2 (2011)

इनमें से कुछ फिल्में, बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्में साबित हुई हैं और इन फिल्मों ने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी अच्छी कमाई की है।

अन्य काम

शाहरुख खान ने वर्ष 2000 के बाद से, टीवी होस्टिंग (मेजबानी) और फिल्म निर्माण के व्यवसाय में प्रवेश किया। शाहरुख खान ने दो प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ड्रीम्ज अनलिमिटेड की स्थापना की। शाहरुख खान ने अशोका (2001), फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी (2000), चलते चलते (2003), मैं हूँ ना (2004), ओम शांति ओम (2007), बिल्लू (2009), पहेली (2005), ऑलवेज कभी कभी (2011), और रा वन (2011) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस (निर्माण) भी किया है। शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के भी सह-स्वामी हैं। शाहरुख खान को एक टेलीविजन प्रेजेंटर और एक शो परफार्मर के लिए भी जाना जाता है।

शाहरुख खान द्वारा प्राप्त किए गए पुरस्कार

अभिनेता शाहरुख खान ने हिंदी फिल्मों में अपने योगदान के लिए 14 फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त किए हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में उन्होंने आठ पुरुस्कार जीते हैं, जो एक महान उपलब्धि है। शाहरुख खान को वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, शाहरुख खान चार आईफा अवार्ड्स, नौ स्टार स्क्रीन अवार्ड्स, तीन बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स, आठ जी सिने अवार्ड्स और दो ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

व्यक्तिगत जीवन

शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को अपनी प्रेमिका गौरी छिब्बर के साथ शादी कर ली थी। शाहरुख और गौरी के दो बेटे आर्यन व अबराम तथा एक बेटी सुहाना है। शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में तथा उनकी बेटी सुहाना का जन्म 2000 में और उनके सबसे बेटे अबराम का जन्म 2013 में हुआ था। अभिनेता शाहरुख खान का परिवार हिंदू और इस्लाम दोनों धर्मों में विश्वास करता है।

शाहरुख खान के बारे में जानने योग्य तथ्य

नाम शाहरुख खान
पूरा नाम शाहरुख खान
उपनाम किंग खान, एसआरके, बॉलीवुड के बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, द सेकेंड किंग आफ रोमान्स
जन्मतिथि 2 नवंबर 1965 (उम्र – 50)
जन्म स्थान नई दिल्ली
राशि चिन्ह वृश्चिक
कद 5’8″ (1.73 मीटर)
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन प्रेजेंटर (प्रस्तुतकर्ता)
पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान
माता का नाम लतीफ फातिमा
वैवाहिक स्थिति गौरी खान (1991)
निवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृहनगर बांद्रा, मुंबई
शिक्षा खान ने अर्थशास्त्र में अपनी बैचलर की डिग्री हासिल करने के लिए हंसराज कॉलेज (1985-88) में दाखिला लिया था, लेकिन उन्होंने दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप (टैग) में अपना अधिक समय बिताया था, जहाँ उन्होंने थिएटर के निदेशक डायरेक्टर बैरी जॉन की मार्गदर्शिका के तहत अभिनय का अध्ययन किया। हंसराज के बाद, उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशंस में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई शुरू कर दी थी, लेकिन अपने अभिनय कैरियर के कारण उसे छोड़ दिया था। शाहरुख बॉलीवुड में अपने शुरुआती कैरियर के दौरान, दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी शामिल हुए थे।
पहली फिल्म दीवाना
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/iamsrk

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *