शाहिद कपूर एक बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल हैं। शाहिद कपूर ने फिल्मों में अच्छी भूमिका निभाने के लिए कई पुरुस्कार भी प्राप्त किए हैं और इन्हें बॉलीवुड के क्षेत्र में एक होनहार नए चेहरे के रूप में चिह्नित किया गया है। शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को मुंबई, भारत में हुआ था। शाहिद कपूर अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम, जो शास्त्रीय नर्तकी और अभिनेत्री हैं, उनके बेटे हैं। जब शाहिद कपूर तीन वर्ष के थे, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद शाहिद कपूर अपनी माँ के साथ रहने लगे थे। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड की सह-कलाकार अभिनेत्री करीना कपूर के साथ डेटिंग भी की थी।

इस प्रतिभाशाली और सुंदर युवा अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सामान्य कद के साथ-साथ लड़कपन वाले स्वभाव के कारण लोगों को काफी आकर्षित किया है। शाहिद कपूर ने प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर श्यामक दावर से कुशल डांसर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जब शाहिद को पेप्सी विज्ञापन (ऑडिशन) के लिए चुना गया था, उस समय शाहिद कैमरे के सामने पहली बार उपस्थिति हुए थे और यह उनके लिए एक उचित अवसर था। शाहिद कपूर सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी के साथ फिल्मों के लिए चुने गए और इन कलाकारों के साथ इनकी तुलना की जाने लगी। उसके बाद शाहिद कपूर ने कुमार शानू के म्यूजिक वीडियो ‘कहना तो है’ में अभिनय किया और आर्यन के म्यूजिक वीडियो ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’, जिसमें शाहिद कपूर ने एक जोड़े के रूप में अपने कॉलेज की दोस्त अभिनेत्री ऋषिता भट्ट के साथ अभिनय किया। शाहिद कपूर ने किट कैट, ओनिडा, आला ब्लीच, फ्यूजी फिल्म और क्लिनिक ऑल क्लियर जैसे उत्पादों के कई विज्ञापन भी किए हैं।

हालांकि, शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बड़े परदे पर अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2003 में केन घोष द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की। इस फिल्म में अमृता राव और एमटीवी वीजे शहनाज ट्रेजरीवाला ने भी अभिनय किया है। शाहिद को उनके बेहतरीन अभिनय के कारण एक बार में ही बॉलीवुड फिल्मों में आने की स्वीकृति मिल गई। वर्ष 2004 में आई थ्रिलर फिल्म “फिदा” में शाहिद कपूर ने अपने सह-कलाकार करीना कपूर और फरदीन खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी और उसके बाद एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दिल मांगे मोर (2004) में शाहिद ने अभिनेत्री सोहा अली खान, आयशा टाकिया और तुलिप जोशी के साथ अभिनय किया।

शाहिद कपूर की वाह लाइफ हो तो ऐसी, दीवाने हुए पागल, शिखर और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों ने उनके शानदार प्रदर्शन के कारण काफी सफलता हासिल की थीं और फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। शाहिद की अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों में 36 चाइना टाउन (वर्ष 2006) और विवाह (वर्ष2006) जैसी मल्टी-स्टारर कॉमिक थ्रिलर फिल्में भी शामिल हैं। शाहिद कपूर की अगली आने वाली फिल्म ‘फुल एंड फाइनल’ और ‘मिलेंगे मिलेंगे’ व ‘दस 2’ हैं और उम्मीद की जाती है कि शाहिद कपूर बॉलीवुड में अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

शाहिद कपूर को बॉलीवुड फिल्मों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई पुरुस्कार और नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू आईआईएफए अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए सुपर स्टार ऑफ टुमारो स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर मेल हीरो होंडा स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू सैंसुई अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू जी सिने अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2005 में मेल ब्लिस्टेक्स बेस्ट लिप्स के लिए ब्लिस्टिक्स अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2007 में फिल्म ‘विवाह’ में अमृता राव के साथ जोड़ी ऑफ द ईयर के लिए स्पोर्ट्स वर्ल्ड अवार्ड से सम्मानित।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *