X

एस. एम. कृष्णा की जीवनी

1 मई 1932 को जन्में सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा (एस. एम.कृष्णा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्ष 2009 के बाद से वह वर्तमान में भारत के विदेश मंत्रालय के मंत्री हैं। एस. एम. कृष्णा कर्नाटक से भारतीय राज्यसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं और वह वर्ष 1999 से वर्ष 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के रूप में तथा वर्ष 2004 से वर्ष 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुके हैं।

एस.एम. कृष्णा का जन्म कर्नाटक के मंड्या जिला ग्राम सोमनाहल्ली में हुआ था। एस.एम.कृष्णा के पिता का नाम स्वर्गीय श्री एस.सी.मल्लैया और माँ का नाम स्वर्गीय श्रीमती थायम्मा है। एस. एम. कृष्णा का विवाह 29 अप्रैल 1964 को प्रेमा कृष्णा के साथ हुआ था और उनकी दो बेटियाँ हैं। एस.एम. कृष्णा ने मैसूर के महाराजा कॉलेज से कला में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की और बैंगलोर के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से कानून (लॉ) की डिग्री प्राप्त की। एक तीव्र बुद्धि विद्वान के रूप में एस.एम. कृष्णा ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन किया। कृष्णा ने दक्षिणी मे थोडिस्ट विश्वविद्यालय डलास टेक्सास तथा वाशिंगटन डी.सी. के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ कालेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। जब एस.एम. कृष्णा भारत लौट आए, तो वह वर्ष 1962 में कर्नाटक विधानसभा से निर्वाचित हुए। एस.एम. कृष्णा एक उत्कट पाठक और टेनिस प्रेमी हैं। एस.एम. कृष्णा एक यात्री भी हैं और उन्होंने एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई देशों की यात्राएं की हैं।

राजनीतिक कैरियर

एस.एम. कृष्णा अपने राजनैतिक जीवन में कई पदों पर कार्यरत रहे हैं। वह वर्ष 1962 से वर्ष 1967 तक तृतीय कर्नाटक विधान सभा के सदस्य, कामनवेल्थ के भारतीय संसदीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य और न्यूजीलैंड में संसदीय सम्मेलन के सदस्य रहे। वर्ष 1971 से 1982 तक वह कर्नाटक विधान मंडल के सदस्य तथा वाणिज्य एवं उद्योग एवं संसदीय मामलों के मंत्री और कर्नाटक सरकार के सदस्य रहे। वर्ष 1982 से 1994 तक कृष्णा संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य, केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, 9वीं कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और अध्यक्ष, राष्ट्रमंडल संसदीय संगोष्ठी के प्रतिनिधि, ब्रिटेन और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री रहे।

वर्ष 1996 में एस.एम. कृष्णा राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और वर्ष 1999 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2004 तक वह उस पद पर आसीन रहे। एस. एम. कृष्णा उसी वर्ष फिर से कर्नाटक विधान सभा से निर्वाचित हुए और वर्ष 2004 से वर्ष 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को एस.एम. कृष्णा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जरिए मंत्रिपरिषद में विदेश मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ ग्रहण की। वर्तमान में एस.एम. कृष्णा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मंत्री हैं।

Related Post