X

विजय बहुगुणा की जीवनी

विजय बहुगुणा उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और 13 मार्च 2012 को उन्होंने इस पद की शपथ ग्रहण की थी। इलाहाबाद में जन्मे, विजय बहुगुणा ने इलाहाबाद के ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और कानून (लॉ) की डिग्री हासिल की। विजय बहुगुणा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में काम करना शुरू किया और अंत में उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश के रूप में सेवा की। वर्ष 1998 में विजय बहुगुणा ने राजनीति में शामिल होने के लिए न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विजय बहुगुणा, स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे हैं, जो एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे और वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य, विजय बहुगुणा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विजय बहुगुणा 15वीं लोकसभा और 14वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। बहुगुणा ऐसे पहले पूर्व न्यायाधीश थे, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनने में सफल हुए हैं। रीता बहुगुणा इनकी बहन हैं, जो एक राजनीतिज्ञ और कांग्रेस पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी थीं। विजय बहुगुणा ने सुधा बहुगुणा से विवाह किया है और उनके तीन बच्चे हैं।

Related Post