Home / / आइसबर्ग स्नो बर्ल्ड अहमदाबाद में, गर्मोयों को मात दें

आइसबर्ग स्नो बर्ल्ड अहमदाबाद में, गर्मोयों को मात दें

May 16, 2017


feel-the-chill-at-iceberg-snow-world-ahmedabad-hindi

गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और बच्चे घर पर हैं। तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसा देने वाली गर्मी आपकी सारी ऊर्जा शोख लेती है। अगर आप घर में ऊब रहे हैं तो आप अहमदाबाद में बर्फ का अनुभव प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। हां आपने सही सुना! अहमदाबाद के ठीक बीच में एक अप्रत्याशित स्वर्ग है जिसे हम आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड के नाम से जानते हैं। सचमुच, इस गर्मी का आनंद लेने के लिये यह सवसे अच्छी जगह है।

गुजरात के भीतर साल के 365 दिन खुला रहने बाला यह पहला स्नो पार्क है। शहर के प्रमुख स्थलों में से एक आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड बच्चों और वयस्कों के लिये एक मनोरंजक स्थान है।

पता और संपर्क

आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड

बी-101-3, देव आर्क मॉल, फर्स्ट फ्लोर

इस्कॉन क्रॉस रोड, एस.जी. रोड

अहमदाबाद – 380054

फोन: 079 – 40091310

मोबाइल: +91 9824057319, +91 7043977767

ईमेल – iceberg.snowworld@gmail.com

क्रियाएं और मनोरंजन

बच्चों के साथ एक दिन  बिताने के लिये आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड एकदम सही जगह है। कई सवारियां और मनोरंजक विकल्प जैसे कि स्नो स्लाइड्स, स्नो रोप क्लाइम्बिंग, स्नो प्ले एरिया, स्नो हाउसेस, और इग्लू के लिए एक अलग क्षेत्र है। स्नो फॉल एरेना क्षेत्र उन लोगों के लिये पसंदीदा है जो ताजी गिरती हुई बर्फ का अनुभव और आनंन्द लेना चाहते हैं, बाहर चाहें तापमान 40 डिग्री तक पहुँच गया हो।

सबसे खूबसूरत कला और मजेदार विकल्पों के अलावा, आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड में बेहतरीन, दीवाना करने वाले और सुंदर बर्फीले जीव जैसे मिस्टर फ्लॉइड फ्रोजन और मिस लिली पेंगुइन से मिलने के लिए सही जगह है। जब आप बर्फ में खेल चुके हों तब आप अपने दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर आ सकते हैं।

आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड जन्मदिन की पार्टी का आयोजन करने, दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की मौज – मस्ती करने, कॉर्पोरेट जगत से दूर आने और टीम से संबंधित चर्चाएं करने के लिए अनुकूल स्थान है।

आइसबर्ग स्नो वर्ल्ड, अहमदाबाद शायद एकमात्र जगह है जहाँ आप गर्मी के महीनों में गर्म भोजन और कुछ गर्म चॉकलेट खाना पसंद करेंगे। अंदर स्थित बार पेय पदार्थ परोसता है और रेस्तरां उत्कृष्ट भोजन परोसता है तथा यहाँ बच्चों के लिये विशेष मेनू है।

टिकट और आगंतुकों की जानकारी

प्रवेश शुल्क –  450 रुपये प्रति व्यक्ति (2 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए नि:शुल्क प्रवेश)

10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ वयस्कों का होना आवश्यक है।

शीतकालीन वस्त्र, जैकेट, और जूते टिकट पर उपलब्ध होंगे। आगंतुकों को यह सभी बस्तुऐ स्वयं लाने की सलाह दी जाती है क्योकि यहाँ पर उपलब्ध यह बस्तुएं उपयुक्त आकार की नहीं हो सकती हैं। यदि आवश्यक हो तो मोज़े किराए पर मिल सकते हैं।

आगंतुकों को अधिकतम 2 घंटे की अवधि के लिए बर्फ क्षेत्र में रहने की अनुमति है।

समय – सुबह 11:00 बजे से रात्रि 9: 30 बजे तक

पार्किंग – मॉल पार्किंग उपलब्ध है।

परिसर में फोटोग्राफ़ी की अनुमति है। फोटोग्राफर मांग पर उपलब्ध हैं।