Home / / जुबली पार्क: जमशेदपुर का गौरव

जुबली पार्क: जमशेदपुर का गौरव

May 24, 2017


jubilee-park-in-tatanagar-665x436

जुबली पार्क, टाटा नगर

स्थान : जमशेदपुर, झारखंड

एक महान व्यक्ति की ज्वलंत कल्पना के तहत बनाया गया और विकसित किया गया जमशेदपुर शहर, जमशेत जी नसरवान जी टाटा के नाम से जाना जाता है। एक ही व्यक्ति जिसने एक छोटे से गांव के भाग्य को एक बड़े शहर के रुप में बदल दिया और अत्याधुनिक जुबली पार्क के रुप में शहर को आशीर्वाद दिया।

1958 में शहर की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर टाटा समूह द्वारा जुबली पार्क का उद्घाटन किया गया। जुबली पार्क को जमशेदपुर के मुगल गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। 225 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह पार्क पूरे देश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।उद्यान की सुंदरता बढ़ाने के लिए  फूलों की सेज और शानदार फव्वारों से सजाया गया है ताकि यह पार्क और आकर्षक लग सके। यहाँ पर बच्चों के लिए एक मनोरंजक केंद्र है जहाँ कई हर्षजनक सवारियाँ है, जिन्हें बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में बनाया गया है। चमकदार जगमगाती हुई रोशनी हर मंगलवार और रविवार को पूरे क्षेत्र में असाधारण रूप से प्रकाशमान दिखने वाले पार्क को अलंकृत करती है।

जुबली पार्क “भारतीय उद्योग के पिता” के द्वारा दिया जाने वाले एक अनोखा उपहार है। 3 मार्च को जमशेद जी टाटा की जयंती पर पार्क को बहुत आकर्षक तरीके से सजाया जाता है जिससे पार्क का आकर्षण चरम सीमा पर पहुँच जाता है। पार्क का दिव्य सौंदर्य आपको जमशेदपुर शहर की यात्रा करने के लिये मजबूर करता है।

समय : सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives