Home / / कोलकाता के शीर्ष पाँच शॉपिंग स्थान

कोलकाता के शीर्ष पाँच शॉपिंग स्थान

May 26, 2017


kolkatta-shopping-hub-hindiमेरे जैसे खरीदारी करने के आदी लोग हमेशा नए स्थानों पर जाकर खरीदारी वाले स्थानों का पता लगाते हैं! छोटे बाजार, बड़े मॉल, विभिन्न शहरों या विभिन्न राज्यों में, जो भी ऐसे स्थान हों यह सब मेरे ज्ञान में होते हैं। जून-जुलाई के महीनों में अधिका खरीदारी होती है क्योंकि इन महीनों में अधिक छूट और अच्छे ऑफर मिलते हैं। खरीदारी करने के लिये सबसे अच्छे और मनोरंजक स्थानों के बारे में सोंचने पर, कोलकाता की शान ने मेरे मन को जागरूक किया। तो आज, मैंने आपको कोलकाता के पाँच ऐसे शॉपिंग वाले स्थानों के बारे में बताने का फैसला किया है जिनसे आपको प्यार हो जायेगा।

कोलकाता में खरीदारी के लिए स्थान:

1. नई बाजार

स्थान: लिंडसे स्ट्रीट, ऑफ चौरिंघी रोड

हॉग के नाम से जानी जाने वाली यह बाजार, कोलकाता की सबसे पुरानी और लोकप्रिय बाजार है। 1985 में इस बाजार में आग लगने के बाद इस बाजार के एक हिस्से को पुनः निर्मित किया गया और उसे एक नया रूप दिया गया। 2000 से अधिक दुकानों से खरीदारी करने के लिये इस जगह पर दिन भर भीड़ रहती है। आपके मन पसंद गहने, साड़ियाँ, बैग और जूते आदि यहाँ पर बहुत ही उचित दरों पर उपलब्ध हैं।

खुलने का समय: सोमवार से शुक्रवार- सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक

शनिवार को – 2.30 बजे तक

रविवार को बंद

2. दक्षिणापन शॉपिंग सेंटर

स्थान: ढकुरिया में घरियाहट रोड

मुझे यह विशेष रूप से पसंद है क्योंकि यह शॉपिंग सेंटर खुली हवा में है। भारतीय हस्तशिल्प और कलाकृतियाँ इस स्थान के प्रमुख आकर्षण हैं। यह विशेष टेराकोटा उत्पादों और भारतीय कपड़ों को खरीदने के लिए कोलकाता का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। जब आप थके हुए हों, तो डॉली की दुकान पर फलों के प्लेवर वाली चाय पी सकते हैं।

खुलने का समय: मंगलवार और शनिवार- सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे तक

सोमवार- 2 बजे के बाद

रविवार को बंद

3. द फोरम मॉल

स्थान: एल्गिन रोड, लाला लाजपत राय सरणी

यदि आप अच्छी खरीदारी करने के शौकीन हैं तो यह आपके लिये एकदम सही स्थान है। कोलकाता का सबसे बड़ा मॉल बनने से पहले यह ऑफिस टॉवर के रूप में बना हुआ था। 6 से अधिक मंजिलों के इस मॉल में उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पायी जाती है। यदि आपकी जेब में पैसा है तो यह मॉल आपको एक स्वर्ग की तरह दिखाई देगा। आपके मनोरंजन के लिए यहाँ पर एक सिनेमा हॉल भी है।

खुलने का समय: मंगलवार से शनिवार- सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सोमवार- दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

रविवार को बंद

4. बड़ा बाज़ार

स्थान: बड़ाबाजार, पुरुलिया जिला

यह कोलकाता के चाँदनी चौक जैसा है। यह शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहाँ हर वह चीज उपलब्ध है जिसकी कोई कल्पना कर सकता है। शादी के सामान से लेकर जाम की बोतल (शराब) तक, इन सब के लिये बड़ा बाजार एक उपयुक्त स्थान है। यहाँ पर ज्यादातर दुकानें गुजराती और मारवाड़ी लोगों की हैं इसलिये आपको घर की छोटी से छोटी चीज भी इस बाजार में मिल जायेगी।

खोलने का समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

रविवार को बंद

5. ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर

स्थान: पार्क स्ट्रीट

बंगाली बुद्धिमान हैं। वे पुस्तकों को उतना ही महत्व देते हैं जितना अपने कपड़ों को, इस प्रकार, बुक स्टोर को आश्चर्यजनक रूप से खोजना मेरे लिये कोई आश्चर्य नहीं था। इसमें अच्छी पुस्तकों की कई किस्में हैं और अपने आप को आराम देने के लिये काफी स्थान है। यदि आप एक पुस्तक के प्रेमी हैं, तो आपका इस दुकान पर जाना जरूर है।

खुलने का समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक