भारत के राज्य
भारत

भारत का भूगोल और भौगोलिक नक्शा

India Geographical Map in Hindi

भारत का भौगोलिक नक्शा
* भारत का भौगोलिक नक्शा
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश हैए जिससे स्वाभाविक है कि इसकी भौगोलिक विशेषताएं भी विशाल हैं। यह इंडो.आॅस्ट्रेलियन प्लेट के उत्तरी भाग में भारतीय प्लेट में स्थित है।

भौगोलिक विशेषताएं
देश का कुल इलाका लगभग 3ण्28 मिलीयन वर्ग किलोमीटर का है। भारत की मुख्य भूमि 8 डिग्री 4श् और 37 डिग्री 6श् एन अक्षांश और 68 डिग्री 7श् और 97 डिग्री 25श् ई देशांतर में फैली है। कर्क रेखा 23 डिग्री 30श् एन भारत को लगभग दो हिस्सों में बांटती है। देश की भूमि सीमा 15ए200 किलोमीटर और कुल समुद्र तट रेखा 7ए517 किलोमीटर की है। भारतीय प्रायद्वीप दक्षिण की ओर तंग होता है जिससे दो जल निकाय बनते हैं . बंगाल की खाड़ी और अरब सागर। भारत में जमीन के प्राकृतिक रुपों में बहुत विविधता हैए जैसे बुलंद पहाड़ए गहरी घाटियांए विशाल मैदान और बहुत सारे द्वीप। मौटे तौर पर कहा जाए तो भारत के भौतिक रुप को कई इकाईयों में बांटा जा सकता हैए जैसे उत्तर के विशाल पर्वतए उत्तर भारतीय मैदानए प्रायद्वीपीय पठारए तटीय मैदानए थार रेगिस्तान और द्वीप समूह।

भौगोलिक क्षेत्र

राहत सुविधाओंए इतिहास और स्टेटोग्राफी के आधार पर भारत को कई भौगोलिक इकाइयों में बांटा जा सकता है।

1: उत्तर के विशाल पर्वत
भारत के उत्तर और उत्तरी क्षेत्र में हिमालय है जो देश को तिब्बत पठार से अलग करता है। हिमालय पर्वत श्रृंखला को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया हैरू

पीर पंजाल रेंज: यह निचले हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला है और पूर्व.दक्षिणपूर्व से पश्चिम.उत्तर पश्चिम तक जाती है। ष्पीर पंजाल पासष् श्रीनगर के पश्चिम में है और इसमें बनिहाल दर्राए सिंथाल दर्राए रोहतांग लाए मुनावर दर्रा और हाजी पीर दर्रा शामिल हैं।

लद््दाख रेंज: यह श्रृंखला लेह के उत्तरी ओर से तिब्बत सीमा तक जाती है। इसमें दिगर ला पास और खरदुंग ला पास शामिल हैं।

जांस्कर रेंज: यह रेंज कश्मीर की दक्षिण.पूर्वी सीमा से शुरु होकर बाल्टिस्तान की पूर्वी सीमा तक फैली है। सिंगे ला पासए रुरंग ला पासए फोटू ला पासए मार्बल पास और जोंजी ला पास इस श्रृंखला में शामिल कुछ पास हैं।

धौलाधार रेंज: यह रेंज भारत के मैदानों से मंडी के उत्तर और कांगड़ा तक जाती है। हनुमान जी का टीबा या व्हाइट माउंटेन इस रेंज की सबसे उंची चोटी है।

पूर्वी काराकोरम रेंज: यह श्रृंखला भारत को मध्य एशिया से अलग करती है और यह एशिया की सबसे लंबी रेंज में से है। यहां दुनिया की दूसरी सबसे उंची चोटी के2 है।

2: भारत March 9, 2015 गंगा मैदान

भारत.गंगा मैदान को ग्रेट प्लेन भी कहा जाता है और यहां मुख्यतः तीन नदियां हैं . गंगाए सिंधु और ब्रह्मपुत्र। यह उत्तरी और पूर्वी भारत के करीब 7ए00ए000 वर्ग किलोमीटर इलाके को कवर करता है। मैदान को चार भागों में बांटा गया हैरू

भाबर बेल्ट: हिमालय की तलहटी में स्थित यह एक संकरा बेल्ट है और इसमें कंकड़ और चट््टानें शामिल हैं जो झरनों के कारण नीचे आ गए हैं।

तराई बेल्ट: यह भाबर क्षेत्र के दक्षिण में स्थित है और कई जलोढ़ से बना है।

बांगड़ बेल्ट: इसमें पुरानी जलोड़ शामिल है और गंगा के मैदानी इलाकों में निचला अपलैंड है जो लेटराइट डिपोसिट से ढंका है।

खादर बेल्ट: यह भाबर बेल्ट के निचली तरफ है और नई जलोढ़ से बना है जो इन मैदानी इलाकों में नदियों द्वारा लाई गई है।

3: प्रायद्वीपीय पठार
प्रायद्वीपीय पठार वो पठार है जिसकी विशेषताओं में उथली घाटियां और गोलाकार पहाडि़यां शामिल हैं। यह मोटे तौर पर तीन अलग अलग पठारों में बांटा गया है।

डेक्कन पठार: यह त्रिकोणीय आकार का प्लेटू है जो विंध्य और पूर्वी और पश्चिमी घाटों से घिरा है। यह भारत के आठ राज्यों में फैला है जो कुल 1ण्9 मिलियन वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला है।

मालवा पठार: मालवा पठार गुजरातए राजस्थान और मध्य प्रदेश के भागों में फैला है। इस पठार में चंबल और उसकी सहायक नदियां बहती हैं और पश्चिमी क्षेत्र में माही नदी भी बहती है।

छोटा नागप पठार : यह पूर्वी भारत में स्थित है और छोटा नागपुर पठार झारखंडए बिहारए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हिस्सों को कवर करता है।

4: तटीय मैदान

तटीय भारत पश्चिम में अरब सागर से पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक फैला है। पूर्वी तटीय मैदानए पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है। यह तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल तक फैला है। इसमें बहने वाली नदियों में कृष्णाए कावेरीए गोदावरी और महानदी हैं। यह छह अलग अलग इलाकों में बंटा है . दक्षिणी आंध्र प्रदेशए कन्याकुमारी तटए महानदी डेल्टाए कोरोमंडल तट और रेतीले तट।

पश्चिमी तटीय मैदान पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित है और उत्तर में गुजरात से लेकर महाराष्ट्रए गोवाए केरल और कर्नाटक के क्षेत्रों को कवर करता है। इस क्षेत्र में कई नदियां और बैकवाॅटर हैं। यह दो भागों में बंटा है . मालाबार तट और कोंकण।

5 थार रेगिस्तान

थार रेगिस्तान दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों में से एक है। यह गुजरातए हरियाणा और पंजाब में फैला है और राजस्थान के 60 प्रतिशत इलाके को कवर करता है। यह पाकिस्तान तक भी फैला है और वहां इसे चोलिस्तान रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है। इस रेगिस्तान की एकमात्र नदी लूनी है और उसे भी बहुत कम बरसात मिलती है। इस रेगिस्तान का ज्यादातर इलाका चट्टानोंए रेत के टीलों और नमक की दबी झीलों वाला है। पूरी ताकत से उड़ती तेज हवाओं के कारण मिट्टी बार बार घटती है। यहां की जलवायु शुष्क है और वनस्पति बहुत कम है।

6: द्वीप समूह
भारत में दो प्रमुख द्वीप समूह हैं जो केंद्र शासित प्रदेश हैं . अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप द्वीप समूह। लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है और 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यहां कुल 35 द्वीप और टापू हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आकार में बड़ा है और इसमें 572 द्वीप शामिल हैं। अंडमान उत्तर में और निकोबार दक्षिण में स्थित है। भारत के अन्य प्रमुख द्वीपों में दमन और दीवए मंजूलीए साल्सेट द्वीप और श्रीहरिकोटा हैं।

भारत की प्रमुख पर्वतमालारू

हिमालय श्रृंखला : यह दुनिया की सबसे उंची पर्वतमाला है और दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी इसका एक हिस्सा है। यह मध्य एशिया से बहकर आने वाली कैटबेटिक हवाओं के प्रभाव से भारत की रक्षा करता है।

पटकाई रेंज : पटकाई या पूर्वांचलए भारत.बर्मा सीमा के पूर्व में स्थित है। इसमें तीन पर्वतमालाएं शामिल हैं . मेघालय में गारो.खासी.जयंतियाए लुशाई पर्वत और पटकाई.बम।

काराकोरम रेंज : यह जम्मू.कश्मीर के विवादित इलाकों में स्थित है और इसमें 60 से ज्यादा चोटियां शामिल हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चोटी के2 भी इस रेंज में शामिल है। इसके अलावा हिंदू कुश श्रृंखलाए सियाचिन और बियाफो ग्लेशियर इस रेंज का हिस्सा हैं।

शिवालिक पहाडि़यां : शिवालिक का शाब्दिक अर्थ है ष्भारत की लटेंष्। यह अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक फैला है। जम्मू.कश्मीर और वैष्णो देवी इस रेंज का हिस्सा हैं।

विंध्य श्रृंखला : यह रेंज मध्य भारत में फैली है और कुल 1050 किलोमीटर के क्षेत्र में इसका फैलाव है। माना जाता है कि यह अरावली पर्वत से बनी है। मध्य भारत में इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण यह उत्तरी और दक्षिणी भारत को अलग करती है।

अरावली श्रृंखला : यह भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थानए दिल्ली और हरियाणा के हिस्सों में फैली है। माउंट आबू में गुरु शिखर इस रेंज की सबसे उंची चोटी है जिसकी उंचाई 1722 मीटर है।

सतपुड़ा श्रृंखला : यह श्रृंखला गुजरात से महाराष्ट्रए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैली है।

पश्चिमी और पूर्वी घाट : पश्चिमी घाट को सहयाद्री पर्वत के नाम से भी जाना जाता है और यह भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के समानांतर चलता है। पूर्वी घाट पर्वतों की एक असतत् श्रृंखला है जो पूर्वी तट के साथ चलती है।

राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश
भारत में 29 राज्य हैं जो कि 3ए287ए263 वर्ग किलोमीटर में फैले हैं। सबसे बड़ा भारतीय राज्य राजस्थान हैए जिसका इलाका 3ए42ए239 वर्ग किलोमीटर है। यह अपनी सीमा पश्चिम में पाकिस्तानए दक्षिण.पश्चिम में गुजरातए दक्षिण.पूर्व में मध्य प्रदेश और उत्तर में पंजाब से साझा करता है।

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जो सिर्फ 3ए702 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह राज्य भारत के दक्षिण.पश्चिम में स्थित है। देश के उत्तर.पूर्व में स्थित उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित गुजरात देश के सभी राज्यों में सबसे समृद्ध राज्य है। बेहद खूबसूरत जम्मू कश्मीर देश का उत्तरी राज्य है। भारत की पूर्वी सीमा में मणिपुरए मेघालयए असमए मिजोरमए नागालैंडए त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश हैं। यह सभी राज्य देश के 7 प्रतिशत हिस्से पर स्थित हैं। भारत में सात केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत की राजधानी दिल्ली भी इसी वर्ग में आती है।

देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर में स्थित चंडीगढ़ए पश्चिम में स्थित दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीवए दक्षिण.पश्चिम में स्थित लक्षद्वीप और दक्षिण.पूर्व में स्थित पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार हैं।

जल संसाधन
भारत तीन तरफ से पानी से घिरा है . पश्चिम में अरब सागरए पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर। भारत में नदियोंए नहरोंए खाडि़योंए बैकवाॅटर आदि के रुप में कई जल निकाय हैं। देश में 12 प्रमुख नदियां हैं और ये सब तीन वाॅटरशेड में से किसी एक से निकलती हैं। देश में बड़ी छोटी कई नदियां हैं और ये सब नदियां मात्र जल स्रोत ना होकर पूजनीय भी हैं। ब्रह्मपुत्र एक सीमा पार की नदी है। यह तिब्बत से शुरु होकर अरुणाचल के रास्ते भारत में प्रवेश करती है और असम से बहती हुई अंत में बांग्लादेश जाती है। गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है और देश में सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। इसकी कई सहायक नदियां है जिनमें यमुना भी शामिल हैए जो राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के पास एकमात्र जल निकाय है। यमुना की सहायक चंबल नदी मध्य प्रदेशए राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गुजरती है। भारत की अन्य प्रमुख नदियों में मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलने वाली नर्मदा नदीए महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर से निकलने वाली गोदावरीए महाबलेश्वर से निकलने वाली कृष्णा नदी शामिल हैं। कावेरी नदी कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हैए महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा से गुजरती है। देश की अन्य नदियों में माहीए बेतवाए पन्नेरए कोसीए तुगभंद्रा और अन्य कई हैं। मन्नार की खाड़ीए कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी देश की प्रमुख खाडि़यां हैं।

राजनीतिक सीमाएं
भारत अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं पश्चिम में पाकिस्तान के साथए पूर्वोत्तर में नेपालए चीन और भूटान के साथ साझा करता है। यह पूर्व दिशा में बर्मा और बांग्लादेश से घिरा है। श्रीलंका भारत के दक्षिण में स्थित है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह थाइलैंड और इंडोनेशिया के पास स्थित हैं। भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश की राजनीतिक सीमाएं रेडक्लिफ लाइन से पता चलती हैं। नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा वर्णित करती है और दोनों देशों के बीच कश्मीर के प्रशासनिक क्षेत्र की सीमा का निर्धारण करती है। मेकमोहन रेखा भारत और चीन को बांटने वाली सीमा है जो अरुणाचल प्रदेशए हिमाचल प्रदेशए उत्तराखंडए जम्मू कश्मीर और सिक्किम से गुजरती है। भारत.बांग्लादेश की सीमा दुनिया की सबसे लंबी सीमा है और भारत के राज्यों जैसे असमए मणिपुरए मेघालयए त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश को छूती है।

मौसम
भारत में कई प्रकार के जलवायु क्षेत्र हैं जिसमें दक्षिण की ट्राॅपिकल जलवायु से लेकर उत्तर में हिमालय की अल्पाइन जलवायु शामिल है। थार रेगिस्तान और हिमालय से जलवायु बदलती है। उत्तर के कुछ इलाकों में प्रचंड गर्मियां और अत्यधिक ठंड होती है जिसमें पारा हिमांक बिंदु तक पहुंच जाता है। इस देश में चार तरह के मौसम होते हैंए जनवरी से फरवरी तक सर्दीए मार्च से मई तक गर्मीए जून से सितंबर मानसून या बरसात और अक्टूबर से दिसंबर पोस्ट मानसून। कुछ राज्यों में गर्मियों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। सर्दियों का औसत तापमान करीब 10.15 डिग्री होता है। भारत में अब तक सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के अलवर में 50ण्6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे न्यूनतम तापमान कश्मीर में .45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नक्शा आपको यह और बहुत कुछ पता लगाने में मदद करेगा। देश की सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं गुलाबी लाइन से मार्क की गई हैं। ग्रे बिंदी वाली लाइनें राज्य की सीमाओं को दिखाती हैं और आपको भारत के सभी राज्य और उनके पड़ोसी राज्यों को पहचानने में मदद करती हैं। पूरे नक्शे पर बिखरी नीली लाइनें देश की प्रमुख नदियां दर्शाती हैं।

अंतिम संशोधन : मार्च 9, 2015