करीना कपूर बॉलीवुड की एक सुन्दर, आकर्षक और प्रतिभाशाली अभिनेत्री है जो प्रसिद्ध कपूर परिवार से संबंधित हैं। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता के यहाँ हुआ था। करीना कपूर प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर की छोटी बहन हैं।

करीना कपूर ने वर्ष 2000 में जे. पी. दत्ता की रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’  में पहली बार काम किया था जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थी। यह फिल्म काफी हिट नहीं थी लेकिन इस फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़की के किरदार को निभाने के लिए करीना कपूर की काफी सराहना हुई थी। करीना कपूर ने फिल्म रिफ्यूजी में अपने अभिनय के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और जी सिने अवार्ड लक्स फेस ऑफ दि ईयर का अवार्ड जीता था। करीना कपूर की अगली फिल्म मुझे कुछ कहना है काफी हिट हुई थी।

करीना कपूर की व्यापक रूप से प्रशंसित भूमिकाओं में से कुछ अधिक प्रशंसित भूमिकाएं रहीं हैं जैसे, मेगा हिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में ‘पूजा’ की भूमिका, संतोष सीवान के ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म अशोका में एक योद्धा ‘कौरवाकी’ की भूमिका और फिल्म चमेली जिसमें करीना ने  एक वेश्या की भूमिका निभाई है। चमेली में अपनी भूमिका के लिए सराहना प्राप्त करने के बाद करीना ने युवा और देव जैसी गंभीर और सार्थक फिल्मों में अभिनय किया। करीना कपूर को चमेली (2004) में इनके असाधारण प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवॉर्ड और फिल्म देव (2005) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था।

करीना कपूर की कुछ हिट फिल्मों में एतराज, मुझे कुछ कहना है, कभी खुशी कभी गम, हलचल और ओमकारा आदि हैं। करीना ने फिल्म “फिदा” में नकारात्मक भूमिका और फिल्म “डॉन” में कैमियो भूमिका निभाई, जिसमें इन्हें मिली जुली समीक्षाएं प्राप्त हुईं हैं। “ओमकारा” में इनके द्वारा निभाई गई दुखद भूमिका एक बहुमुखी प्रतिभा साबित करती है। करीना ने  इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड जीता है। लगभग छः वर्षों की छोटी उम्र में ही करीना ने एक अभिनेत्री के रूप में खुद की कुशलता को साबित कर दिया था।

पांच साल तक प्रेम बंधन में रहने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। करीना ने एक पंजीकृत विवाह (कोर्ट मैरिज) के माध्यम से सैफ अली खान से अपने रिश्ते मजबूत किए और बांद्रा में रहने लगे। इस पंजीकृत विवाह (कोर्ट मैरिज) के गवाह करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर और इनकी मां, बबिता तथा सैफ अली खान की मां शर्मिला थीं।

करीना और सैफ ने अपनी शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही बुलाया था। कोर्ट मैरिज के बाद, इनका निकाह भी हुआ था, जिसे मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में आयोजित किया गया था। शादी के बाद एक पार्टी आयोजित की गयी थी। इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर शादी करने की घोषणा 2012 की शुरुआत में की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *