अजय देवगन की जीवनी

बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंटमैन, फाइट मास्टर और निर्देशक वीरू देवगन उर्फ अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1967 को हुआ था, जिन्होंने 1990 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था।

1990 में फिल्म “फूल और कांटे” की रिलीज के साथ अजय देवगन प्रसिद्ध हो गए, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड जीता था। ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों की शूटिंग और सेटों के लिए अपने पिता का अनुसरण किया करते थे, जो इस क्षेत्र में उनकी रूचि को विकसित करने में सहायक साबित हुआ।

मूल रूप से पंजाब के निवासी अजय ने जुहू और मितालीबाई कॉलेज के सिल्वर बीच हाईस्कूल से स्नातक किया और उसके बाद हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा। अजय देवगन के पिता के अलावा, उनके चचेरे भाई अनिल कपूर भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 को बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल से विवाह किया था। काजोल ने 20 अप्रैल 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया। उन दोनों का दूसरा बच्चा 13 सितंबर, 2010 को मुंबई में पैदा हुआ। इस बेटे का नाम युग रखा गया

अजय ने अपने स्टंट मैन पिता से बचपन में ही स्टंट का प्रदर्शन करना सीख लिया था। इसलिए शुरूआती फिल्मों में ही अजय देवगन ने एक एक्शन हीरो की भूमिका निभाई। जल्द ही उन्होंने 1997 में “इश्क” जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अभिनय करके अपने एक्शन हीरों की इमेज को तोड़ दिया। 1999 में “हम दिल दे चुके सनम” में अजय ने उम्दा अभिनय किया। अजय की फिल्में ‘जख्म’ (1998), ‘दिल क्या करे’ (1999), ‘कंपनी’ और ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ (2002), ‘भूत’ (2003), ‘काल’ (2005) और ‘ओमकारा’ (2006) को समीक्षकों द्वारा काफी प्रशंसा की गई।

बहुमुखी अभिनेता का एक लंबा फिल्म कैरियर है। अजय देवगन ने नीचे दी गई कुछ फिल्मों में अभिनय किया है:

2015

  • दृश्यम्

2014

  • सिंघम रिटर्न्स, एक्शन जेक्शन

2013

  • हिम्मतवाला, सत्याग्रह

2012

  • बोल बच्चन
  • सन ऑफ सरदार
  • तेज

2011

  • दिल तो बच्चा है जी
  • रेडी
  • सिंघम
  • रास्कल्स

2010

  • तीन पत्ती
  • अतिथि तुम कब जाओगे
  • राजनीति
  • वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबंई
  • गोलमाल-3

2009

  • आल द बेस्ट
  • लंदन ड्रीम्स

2008

  • संडे
  • यू, मी और हम
  • हाल-ए-दिल
  • महबूबा
  • गोलमाल रिटर्न्स

2007

  • केश
  • राम गोपाल वर्मा की आग

2006

  • गोलमाल
  • ओमकारा

2005

  • अपहरण
  • मैं ऐसा ही हूँ

2004

  • रेनकोट
  • युवा
  • एलओसी कारगिल
  • खाकी

2003

  • गंगाजल
  • चोरी चोरी

2002

  • दिवानगी

2001

  • लज्जा
  • ये रास्ते हैं प्यार के

2000

  • राजू चाचा (देवगन ने स्वंय के प्रोड्क्शन हाउस में बनाई थी)

1999

  • कच्चे धागे

1998

  • मेजर साब
  • प्यार तो होना ही था

1996

  • दिलजले

1995

  • हलचल
  • नाजायज
  • दिलवाले

1994

  • विजयपथ
  • सुहाग

1999

  • संग्राम
  • एक ही रास्ता
  • दिव्य शक्ति
  • प्लेटफार्म
  • दिल है बेताब
  • धनवान

पुरस्कार

सफल अभिनेता के रूप में अपने करियर के दौरान, अजय ने आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नीचे कुछ प्रमुख पुरस्कारों की सूची दी गई हैः

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

1999 में फिल्म “जख्म” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और 2003 में “द लेजेंड ऑफ भगत सिंह” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

फिल्म फेयर पुरस्कार

2001 में “लज्जा” में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, 2002 में फिल्म “दिवानगी” में नकारात्मक भूमिका के लिए, 2002 में “कंपनी” और “द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समीक्षक पुरस्कार दिया गया।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड

1998 में “जख्म” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 2002 में फिल्म “कंपनी” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 2002 में फिल्म “दिवानगी” के लिए सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका का पुरस्कार और “गोलमाल-3” में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा, अजय को भारतीय सिनेमा में शानदार अभिनय करने के लिए कई अन्य पुरस्कारों और बॉलीवुड में महत्वपूर्ण योगदान देने का श्रेय दिया गया है।

अजय देवगन के बारे में जानकारी

पूरा नाम अजय देवगन
जन्मतिथि विशाल देवगन, 2 अप्रैल 1969
राशि मेष राशि
लंबाई 5 फुट 9 इंच (1.75 मीटर)
जन्मस्थान नई दिल्ली, दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता
पिता का नाम वीरू देवगन
माता का नाम वीना देवगन
वैवाहिक स्थिति काजोल (1999)
धर्म पंजाबी
निवास स्थान मुबंई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा बापू स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और मितालीबाई कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
पहली फिल्म फूल और कांटे (1991)
परिवार के सदस्य काजोल (पत्नी)

न्यासा देवगन और युग देवगन (बच्चे)

सोमा मुखर्जी (ससुर)

तनुजा (सास)

तनिशा मुखर्जी (साली)

 

ट्विटर हैंडल https://twitter.com/ajaydevgn

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *