बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन, देश के सबसे अधिक जाने पहचाने (लोकप्रिय) नामों में से एक हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं और सामाजिक मुद्दों के मामलों में सहायक तथा जनसाधारण के साथ अच्छी तरह संबंध स्थापित करने में सक्रिय रहते हैं। टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर उनकी उपस्थिति ने उनके करियर को एक नया मुकाम दिया है और उन्हें प्रसिद्धि की और अधिक ऊँचाई तक पहुँचाया है।

बॉलीवुड में ‘एंग्री यंग मैन’ के नाम से प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन की हिंदी फिल्म उद्योग में वही गरिमा है जो भारतीय क्रिकेट के क्षेत्र में सचिन तेंदुलकर की है। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को विख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर में हुआ था। उन्होंने अपना फिल्मी करियर 1969 में आई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के साथ शुरू किया था। फिर 1973 में उनकी फिल्म ‘जंजीर’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक नए तरह के नायक की भूमिका में अन्याय करने वाले समूह का सामना किया जिससे इन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि मिली। मुंबई आने से पहले अमिताभ ने 1968 में कोलकाता में एक शिपिंग फर्म के साथ काम किया। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में एक नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन उनकी भारी आवाज के कारण उन्हें कथित तौर पर मना कर दिया गया था वही आवाज अब उनकी हस्ताक्षर (पहचान) बन गयी है।

वह ‘आनंद’ (1970) और ‘नमक हराम’ (1973) जैसी फिल्मों के साथ और भी बड़ी हिट फिल्मों को अर्जित करते हुए आगे बढ़ते चले गए। अमिताभ ने उस समय रंगमंच में पदार्पण किया, जब देश में विशेषकर शिक्षित बेरोजगारों के बीच काफी असंतोष की भावना फैली हुई थी। अगले वर्षों में उन्होंने कई प्रमुख हिट फिल्में दीं, जैसे ‘दीवार’ (1975), ‘त्रिशूल’ (1978),  ‘डॉन’ (1978),  ‘नटवरलाल’ (1979), में माफिया डॉन की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने  ‘सुहाग’ (1979), ‘द ग्रेट गैम्बलर’ (1980), ‘कालिया’ (1981), ‘सिलसिला’ (1981), ‘शक्ति’ (1982) आदि महान फिल्में की है।

हालाँकि, उन्होंने स्पष्टता से एंग्री यंग मैन की भूमिका निभाई तथापि, उन्होंने रोमांटिक या कामिक (हास्य) सभी प्रकार की भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह 1984 में राजनीति में शामिल हो गए और इलाहाबाद से सांसद चुने गए। वहाँ उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ‘अग्निपथ’ (1990) में उनकी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दुर्भाग्यवश  कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने लोकप्रिय क्विज कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी की और शानदार सफलता और प्रसिद्धि हासिल की और वो यहाँ भी नही रूके फिर उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रेट गैट्सबाइ’ (2013 में रिलीज) में भी अभिनय किया। अमिताभ बच्चन को 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अमिताभ बच्चन के करियर (जीवन) की एक सूक्ष्म झाँकी

  • पहली फिल्म : भुवन शोम।
  • पहली हिट फिल्म : जंजीर।
  • पहला पुरस्कार : ‘सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक’ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।
  • पहला फिल्मफेयर पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (फिल्म ‘आनंद’ के लिए)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर अवार्ड : 1976 में ‘कभी कभी’ के लिए।
  • राजनीति में प्रवेश : 1984 में।
  • चोट : 1982 में ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान।
  • अर्ध-रिटायरमेंट : काफी फ्लॉप के बाद
  • अर्ध-सेवानिवृत्ति : वर्ष 1992 में।
  • फिल्म निर्माण की शुरुआत : 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ के साथ
  • उनकी वापसी : वर्ष 2000 में टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में।

वापसी के बाद से वह अभिनेता के रूप में नहीं दिखे हैं। आज वह ऐसे स्थान पर सुरक्षित रूप से पहुँच गए हैं जिसे आने वाले वर्षों में किसी के द्वारा चुनौती नहीं दी जा सकती। उनकी लगभग सभी फिल्में दर्शकों और साथ ही आलोचकों पर भी प्रभाव डालती हैं। ‘आँखें’, ‘खाकी’, ‘बंटी और बबली’, ‘चीनी कम’,  ‘सरकार राज’ जैसी  सभी  फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही हैं। उन्होंने अग्रसर रहते हुए अनंत पुरस्कार और पहचान पाई हैं। ये हमेशा अपने ऊँचे कद के लिए, चैरिटी कार्यों के लिए, नम्र आवाज के लिए और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति विनम्र व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहते हैं। श्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शन के लिए वे लगभग सभी प्रतिष्ठित पुरस्कारों को ग्रहण करने वाले महान व्यक्ति हैं।

उनकी  फैमिली एक स्टार फैमिली है जिसमें जया बच्चन (पत्नी), अभिषेक बच्चन (बेटा) और मिस वर्ल्ड ब्यूटी की विजेता और लोकप्रिय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (बहू) शामिल हैं। कुछ समय पूर्व वह एक पोती पाकर धन्य हो गये हैं।

वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें फिल्म इतिहास में पहली बार दुर्घटनावश ‘कुली’ में काम करते समय पेट पर चोट लग गई थी फिर पेट में दर्द की शिकायत के बाद 11 फरवरी 2012 को पेट की सर्जरी की गई। यह सर्जरी सफल रही और सर्जरी के बाद इस लोकप्रिय अभिनेता ने सबसे पहले अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए प्यार और धन्यवाद दिया।

अमिताभ बच्चन के बारे में तथ्य

पूरा नाम अमिताभ हरिवंशराय बच्चन
निक नाम (उपनाम) बिग बी, मुन्ना, ऐंग्री यंग मैन,  बॉलीवुड के शहंशाह, अमित, एबी सीनियर, वन मैन इंडस्ट्री, सुपरस्टार ऑफ द मिलेनियम, महानायक अमितजी
जन्म तिथि 11 अक्टूबर 1942
राशि चिन्ह लिब्रा (तुला)
ऊंचाई 6.1″(1.85 मीटर)
जन्म स्थान इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता,  गायक,  टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता
पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन
माँ का नाम तेजी बच्चन (माँ),  श्यामा (सौतेली माँ)
वैवाहिक स्थिति जया भादुरी से विवाहित (1973 – वर्तमान)
धर्म हिन्दू
निवास स्थल प्रतिक्षा, मुंबई, महाराष्ट्र,  भारत
पहली फिल्म 1969 में  जारी ‘भुवन शोम’  में एक वाणी कथाकार के रूप में
गृहनगर मुम्बई
परिवार के सदस्य बच्चे (अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा)

अजिताभ बच्चन (भाई)

ऐश्वर्या राय बच्चन (बहू)

निखिल नंदा (दामाद)

आराध्या बच्चन (पौत्री)

ट्विटर हैंडल https://twitter.com/SrBachchan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *