चंद्रचूढ़ सिंह का नाम फिल्म माचिस से गहन गंभीर और खूबसूरत हीरो के रूप में उभरकर सामने आया है। चंद्रचूढ़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को एक काफी समृद्ध परिवार में हुआ था। चंद्रचूढ़ सिंह के पिता अलीगढ़ के पूर्व विधायक हैं और उनकी माँ उड़ीसा के बोलागिर के महाराजा की बेटी हैं।

चंद्रचूढ़ सिंह ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरआत फिल्म तेरे मेरे सपने के साथ की, जिसका निर्माण एबीसीएल ने किया था। चंद्रचूढ़ सिंह वास्तव में नई प्रतिभा की तलाश करने वाले एबीसीएल द्वारा खोजे गए थे, क्योंकि एबीसीएल अपनी पहली फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेताओं की तलाश कर रहे थे। चंद्रचूढ़ के साथ-साथ तेरे मेरे सपने के सभी सह-कलाकारों अरशद वारसी, सिमरन और प्रिया गिल को काफी पसंद किया गया था, लेकिन चंद्रचूढ़ सिंह को काफी सराहना मिली थी। हालाँकि फिल्म ने औसत कारोबार किया था, लेकिन दर्शकों को चंद्रचूढ़ का अभिनय कौशल काफी पसंद आया था।

चंद्रचूढ़ सिंह के अभिनय कैरियर का सबसे बड़ा मोड़ गुलजार की पंजाब आतंकवाद पर बनी फिल्म माचिस (वर्ष 1996) की बदौलत आया था। फिल्म माचिस में चंद्रचूढ़ सिंह दाढ़ी वाले अवतार में दिखाई देते हैं और अपने बेहतरीन अभिनय और गंभीर व्यक्तित्व के कारण अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में सफल हुए थे। प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब सराही गई थी। वह माचिस में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण वीडियोकॉन स्क्रीन अवार्ड और फिल्म फेयर अवार्ड जीतने में सफल हुए थे।

माचिस की सफलता के बाद, सभी ने चंद्रचूढ़ सिंह के अभिनय कैरियर को महान ऊँचाइयों तक जाने की उम्मीद की, लेकिन यह दुख की बात है कि उनकी सभी फिल्में माचिस की सफलता से बराबरी नहीं कर पाई। उनकी’ श्याम घनश्याम’, ‘बेताबी’ और ‘सिलसिला है प्यार का’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई थीं।

चंद्रचूढ़ सिंह की दिल क्या करे, जोश, क्या कहना और दाग-द फायर जैसी फिल्मों ने वावाही तो बटोरी थी, लेकिन इनमें से कोई भी इनकी एकल (मुख्य अभिनेता के पात्र वाली) फिल्म नहीं थीं। दिल क्या करें में अजय देवगन, जोश में शाहरुख खान,दाग-द फायर में संजय दत्त और क्या कहना में सैफ अली खान जैसे अन्य सितारों के साथ मिलकर अभिनय करना पड़ा था। चंद्रचूढ़  सिंह ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिका के किरदार को निभाते हुए नजर आते हैं।

चंद्रचूढ़ सिंह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक भी हैं और अब संगीत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसके कारण उनका अभिनय कैरियर अब खत्म होने की कगार पर है।

चंद्रचूढ़ सिंह के बारे में जानने योग्य बातें

पूरा नाम चंद्रचूढ़ सिंह
उपनाम रॉकी
जन्म-तिथि 11 अक्टूबर1968
राशि – चक्र चिन्ह तुला
जन्म-स्थान नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता
वैवाहिक स्थिति अवंतिका कुमारी से विवाह हुआ
निवास-स्थान 6 वीं मंजिल, ओकलैंड पार्क, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, वर्सोवा,मुंबई – 400 061
शिक्षा दून स्कूल,सेंट स्टीफंस कॉलेज,दिल्ली
पहली फिल्म तेरे मेरे सपने (वर्ष 1996)
ट्विटर https://twitter.com/chandrachur

 

संबंधित लोग

 

बॉलीवुड अभिनेता                               
 
आमिर खान जिमी शेरगिल राजेंद्र कुमार
अभिषेक बच्चन जितेंद्र राजेंद्र नाथ
अजय देवगन जॉन अब्राहम राजेश खन्ना
अक्षय कुमार जॉनी वाकर डॉ राजकुमार
अक्षय खन्ना कादर खान रजनीकांत
अमिताभ बच्चन कुमार गौरव रणधीर कपूर
अनिल कपूर कुंदन लाल सहगल रितेश देशमुख
आशुतोष राणा महेश मांजरेकर सैफ अली खान
बॉबी देओल मनोज बाजपेई सलमान खान
चंद्रचूढ़ सिंह महमूद संजय दत्त
दिलीप कुमार मिलिंद सोमन शाहरुख खान
डिनो मोरिया नसीरुद्दीन शाह नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फरदीन खान ओम पुरी शम्मी कपूर
फरहान अख्तर पृथ्वीराज कपूर सुनील शेट्टी
ऋतिक रोशन राहुल खन्ना सनी देओल
जैकी श्रॉफ राज बब्बर तुषार कपूर
जगदीप राज कपूर शाहिद कपूर
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेत्री
अदिति गोवित्रिकर करिश्मा कपूर रवीना टंडन
ऐश्वर्या राय कैटरीना कैफ रेखा गणेशन
अमीषा पटेल किम शर्मा रिमी सेन
अमृता अरोड़ा ललिता पवार रिंकी खन्ना
अमृता राव लिसा रे रिया सेन
अंतरा माली माधुरी दीक्षित समीरा रेड्डी
आयशा टाकिया महिमा चौधरी शबाना आजमी
बबीता मलाइका अरोड़ा शमिता शेट्टी
बिपाशा बसु मल्लिका शेरावत शर्मिला टैगोर
सेलिना जेटली मनीषा कोईराला शशिकला
डिंपल कपाडिया मेघना रेड्डी स्मिता पाटिल
दीया मिर्जा नम्रता शिरोडकर सोहा अली खान
ईशा देओल नंदिता दास सोनाली बेंद्रे
ग्रेसी सिंह नेहा धूपिया सोनाली कुलकर्णी
हेमा मालिनी पूजा बेदी सुचित्रा सेन
ईशा कोप्पिकर पूजा भट्ट सुष्मिता सेन
जया बच्चन प्रीती झांगियानी तब्बू
जूही चावला प्रीति जिंटा तारा शर्मा
काजोल प्रियंका चोपड़ा जोहरा सहगल
करीना कपूर दीपिका पादुकोण
फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता
दीपा मेहता महेश भट्ट यश चोपड़ा
सत्यजीत रे  
टेलीविजन
एकता कपूर जसपाल भट्टी  
तेलगू सिनेमा
चिरंजीवी नागार्जुन
तमिल सिनेमा
इलियाराजा प्रभु गणेश
मलयालम सिनेमा
ममूटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *