रणधीर कपूर बॉलीवुड के एक अभिनेता हैं और अपने पिता राज कपूर द्वारा स्थापित आर के स्टूडियो के प्रमुख (मालिक) हैं। इनका जन्म 15 फरवरी 1947 ई0 को महाराष्ट्र के बाम्बे शहर में हुआ था। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और कृष्णा कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं।

सन् 1972 ई0 में इन्होंने उस समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री बबिता से शादी कर ली और इनकी दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं। इनकी दोनो बेटियां बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक तनावपूर्ण रिश्ते के कारण रणधीर कपूर और बबिता दोनों एक दूसरे से अलग हो गये।

सन् 1971 ई0 में रणधीर कपूर की पहली फिल्म कल आज और कल, के साथ वह सिनेमा में दिखाई दिए और यह फिल्म सुपर हिट गई। इस फिल्म में कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां, जैसे दादा पृथ्वीराज कपूर, पिता राज कपूर और रणधीर कपूर सहित उपस्थित थीं। इस फिल्म के बाद निर्देशक मनमोहन देसाई द्वारा निर्मित रामपुर का लक्ष्मण, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा शामिल थे एवं जया बच्चन के साथ जवानी दिवानी, दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं। रणधीर कपूर की कुछ अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में मामा भांजे, चाचा भतीजे, खलीफा, हाथ की सफाई, कस्में वादे, बीवी ओ बीवी और पुकार शामिल हैं।

एक अभिनेता के रूप में वह सामान्य तरीके से सफल रहे। रणधीर कपूर ने खजाना फिल्म के बाद 15 सालों तक फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और फिल्मों के निर्माण एवं निर्देशन के कार्यों में स्वंय को व्यस्त कर लिया। सन् 1999 ई0 में फिल्म मदर के साथ वापसी की इसके बाद 2003 में फिल्म अरमान में काम करने के बाद इन्होंने फिर कभी फिल्मों में कार्य नहीं किया।

रणधीर कपूर ने सन् 1975 ई0 में धर्म कर्म जैसी फिल्म का निर्देशन किया लेकिन यह नाकाम रही। सन् 1991 ई0 में फिल्म हिना का निर्देशन इनके द्वारा किया गया जो की सुपर हिट गई, इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर और पाकिस्तानी अभिनेत्री, जेबा बख्तियार ने भूमिका निभाई थी और सन् 1985 ई0 में उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली का नर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरुष्कार भी जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *