रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को एक प्रसिद्ध राजनीतिक व्यक्ति विलास राव देशमुख के यहाँ हुआ था। भारत के कुछ जाने-माने और मशहूर व्यक्ति उनके वंशज हैं। रितेश ने हमेशा अपने व्यावहारिक स्वभाव से अपने प्रशंसकों को अपना प्रिय बनाया है।

रितेश देशमुख ने आर्किटेक्चर और पर्यावरण अध्ययन के लिए कमला रहेजा विद्यानिधि इंस्टीट्यूट से अपनी वास्तुकला की डिग्री पूरी की और फिर एक साल तक एक विदेशी वास्तु फर्म में अभ्यस्त रहे। रितेश इवोल्यूशन (विकास) में स्वामित्व की भूमिका निभाते हैं, जो भारत में वास्तुकला और इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म पर आधारित है। रितेश ने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर स्कूल से स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

रितेश देशमुख आठ साल तक भारतीय फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ रहे। रितेश और जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को अपने धार्मिक मतभेदों के बावजूद कम प्रचारित चर्च विवाह के बाद, मराठी परंपराओं से विवाह किया।

रितेश ने वर्ष 2003 में फिल्म “तू मेरी कसम” से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की, जो एक बहुत ध्यान देने योग्य फिल्म नहीं थी। हालाँकि वर्ष 2004 में उनकी एक और फिल्म “मस्ती” रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। उसके बाद रितेश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत ही कम समय में सफलता हासिल करते चले गए।

वर्तमान समय में हिन्दी फिल्म उद्योग में रितेश देशमुख को सबसे अच्छे कॉमेडियनों (हास्य अभिनेताओं) में से एक माना जाता है, जो काफी सरलता से हास्य भूमिकाएं निभाने में सक्षम है। हास्य प्रेमियों के लिए रितेश देशमुख पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। बहुत कम हास्य अभिनेताओं के बीच, रितेश देशमुख अपनी क्षमता और कुशलता के साथ, हास्य भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए एक से अधिक पुरुस्कार प्राप्त कर चुके हैं। रितेश देशमुख ने हमेशा हास्य प्रेमियों को एक हास्य अभिनेता के रूप में अपनी भूमिका में प्राकृतिक प्रवाह व समय के साथ सटीक संवाद और उसका सटीक अर्थ प्रस्तुत करके आनंदित किया है।

रितेश देशमुख ने निम्नलिखित प्राप्त पुरुस्कारों से अपने आप को गर्वान्वित महसूस किया है:

  • वर्ष 2011 – ‘हाउसफुल’ में एक हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आईआईएफए (आईफा) अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2008 – इंटरटेनर ऑफ दि इयर के लिए जी सिने अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2006 – ‘क्या कूल हैं हम’ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए पेटल अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2006 – ‘ब्लफमास्टर’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए जी सिने अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2006 – ‘ब्लफमास्टर’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए आईएफए (आईफा) अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2005 – ‘मस्ती’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2005 – ‘मस्ती’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए जी सिने अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2005 – ‘मस्ती’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए आईआईएफए (आईफा) अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2004 – ‘तुझे मेरी कसम’ में पुरुषों के मोस्ट प्रामिसिंग नूकमर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2004 – ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनय के लिए जी सिने अवार्ड से सम्मानित।

रितेश देशमुख की अब तक की फिल्मोग्राफी

  • वर्ष 2012 – तेरे नाल लव हो गया
  • वर्ष 2012 – हाउसफुल 2
  • वर्ष 2012 – क्या सुपर कूल हैं हम
  • वर्ष 2011 –फालतू
  • वर्ष 2011 – डबल धमाल
  • वर्ष 2010 – रण
  • वर्ष 2010 – जाने कहाँ से आई है
  • वर्ष 2010 – हाउसफुल
  • वर्ष 2009 – डू नॉट डिस्टर्ब
  • वर्ष 2009 – अलादीन
  • वर्ष 2008 – दे ताली
  • वर्ष 2008 – चमकू
  • वर्ष 2007 – कैश
  • वर्ष 2007 – हे बेबी
  • वर्ष 2007 – धमाल
  • वर्ष 2006 – अपना सपना मनी मनी
  • वर्ष 2006 – डरना जरूरी है
  • वर्ष 2006 – मालामाल वीकली
  • वर्ष 2006 –फाइट क्लब– मेम्बर्श ओनली
  • वर्ष 2005 – क्या कूल हैं हम
  • वर्ष 2005 –मिस्टर या मिस
  • वर्ष 2005 – ब्लफमास्टर
  • वर्ष 2004 – मस्ती
  • वर्ष 2004 – नाच
  • वर्ष 2003 – तुझे मेरी कसम
  • वर्ष 2003 –आउट ऑफ कन्ट्रोल
सम्बंधित लोग
बॉलीवुड अभिनेता
अजय देवगन जॉन अब्राहम राजेश खन्ना
अक्षय कुमार जॉनी वाकर डॉ. राजकुमार
अक्षय खन्ना कादर खान रजनीकान्त
अमिताभ बच्चन कुमार गौरव रणधीर कपूर
अनिल कपूर कुंदन लाल सहगल रितेश देशमुख
आशुतोष राणा महेश मांजरेकर सैफ अली खान
बॉबी देओल मनोज बाजपेई सलमान खान
चंद्रचूढ़ सिंह महमूद संजय दत्त
दिलीप कुमार मिलिंद सोमन शाहरुख खान
डिनो मोरिया नसीरुद्दीन शाह नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फरदीन खान ओम पुरी शम्मी कपूर
फरहान अख्तर पृथ्वीराज कपूर सुनील शेट्टी
ऋतिक रोशन राहुल खन्ना सनी देओल
जैकी श्रॉफ राज बब्बर तुषार कपूर
जगदीप राज कपूर शाहिद कपूर
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेत्री
अदिति गोवित्रिकर करिश्मा कपूर रवीना टंडन
ऐश्वर्या राय कैटरीना कैफ रेखा गणेशन
अमीषा पटेल किम शर्मा रिमी सेन
अमृता अरोड़ा ललिता पवार रिंकी खन्ना
अमृता राव लिसा राय रिया सेन
अंतरा माली माधुरी दीक्षित समीरा रेड्डी
आयशा टाकिया महिमा चौधरी शबाना आज़मी
बबीता मालाइका अरोड़ा शमिता शेट्टी
बिपाशा बसु मल्लिका शेरावत शर्मिला टैगोर
सेलिना जेटली मनीषा कोइराला शशिकला
डिंपल कपाड़िया मेघना रेड्डी स्मिता पाटिल
दीया मिर्जा नम्रता शिरोडकर सोहा अली खान
ईशा देओल नंदिता दास सोनाली बेंद्रे
ग्रेसी सिंह नेहा धूपिया सोनाली कुलकर्णी
हेमा मालिनी पूजा बेदी सुचित्रा सेन
ईशा कोपिकर पूजा भट्ट सुष्मिता सेन
जया बच्चन प्रीति झंगियानी तब्बू
जूही चावला प्रीति जिंटा तारा शर्मा
काजोल प्रियंका चोपड़ा जोहरा सहगल
करीना कपूर दीपिका पादुकोण
फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता
दीपा मेहता महेश भट्ट यश चोपड़ा
सत्यजीत राय
टेलीविजन
एकता कपूर जसपाल भट्टी
तेलुगू सिनेमा
चिरंजीवी नागार्जुन
तमिल सिनेमा
इलियाराजा प्रभु गणेशन
मलयालम सिनेमा
मामूट्टी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *