Rate this post

तुषार कपूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को हुआ था। तुषार कपूर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता – जितेंद्र के बेटे और निर्माता एकता कपूर के भाई हैं। तुषार कपूर ने मिशिगन विश्वविद्यालय से लिबरल आर्ट्स में स्नातक की डिग्री और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेसन में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

तुषार कपूर ने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर प्रवेश किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और तुषार ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यु अवॉर्ड जीता। तुषार कपूर ने दो अन्य फिल्मों ’कुछ तो है’ और ’क्या दिल ने कहा’ में अभिनय किया, जो उनके होम प्रोडक्शन बालाजी द्वारा प्रोड्यूस्ड थी।

ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। लगभग दो वर्षों तक तुषार कपूर का कैरियर सही ढंग से नहीं चला। लेकिन फिल्म खाकी (2004) की रिलीज के साथ, तुषार कपूर का कैरियर सकारात्मक साबित हुआ और इस फिल्म में उनके प्रदर्शन की सराहना की गई थी। इस फिल्म में तुषार कपूर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकार शामिल थे। इसके बाद तुषार कपूर ने अभिनेत्री अमृता अरोड़ा  और ग्रेसी सिंह के साथ रोमांटिक फिल्म ‘शर्त’ में अभिनय किया और साल 2004 में फिल्म ‘गायब’ में अंतरा माली के साथ एक साइंस फिक्शन फिल्म में अभिनय किया।

तुषार कपूर की बॉक्स ऑफिस पर अगली हिट कॉमेडी फिल्म ’क्या कूल हैं हम’ थी। उसके अगले वर्ष एक और कॉमेडी फिल्म गोलमाल रिलीज हुई जो काफी सफल हुई।

तुषार कपूर की अगली फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला अभिनेता विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी के साथ है। इस फिल्म में तुषार कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार नकारात्मक भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *