अमीषा पटेल एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं। अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। अमीषा पटेल के पिता अमित पटेल और माता आशा पटेल हैं। अमीषा पटेल बॉम्बे फिल्म उद्योग पर राज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके भाई अश्मित पटेल भी बॉलीवुड के एक उभरते (भावी) हुए अभिनेता हैं।

अपने माता-पिता की एक मात्र बेटी होने के कारण अमीषा पटेल की परवरिश एक पारंपरिक, लेकिन आधुनिक तरीके से की गई। अपने स्कूल की हेड गर्ल (प्रमुख लड़की) के रूप में उन्होंने पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने स्कूल और कॉलेज में कई पुरस्कार जीतने में भी सफल रहीं।

शानदार अकादमिक प्रदर्शन के कारण अमीषा पटेल को यू.एस.ए. के बोस्टन में स्थित टफ्ट्स विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र का अध्ययन करने का एक मौका मिला था। वहाँ उनकी क्षमताएं उभर कर सामने आई और उन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में एक स्वर्ण पदक जीता। छुट्टियों के दौरान वह मुंबई में एक पार्ट-टाइम प्रोफेशन (अंशकालिक व्यवसाय) के रूप में मॉडलिंग का काम करती थीं।

भारत लौटने के बाद, अमीषा पटेल एक वित्तीय कंपनी में कार्य करने लगीं, लेकिन नौ बजे से पाँच बजे तक के कार्य होने के कारण ऊब जाया करतीं थीं। उनकी गुप्त रचनात्मक वृत्तियॉँ अंत में सामने आईं और वह एक थिएटर समूह में शामिल हो गईं। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था।

निर्देशक राकेश रोशन ने उनकी प्रतिभा को देखा और उन्होंने कहो ना प्यार है  फिल्म में अपने बेटे ऋतिक रोशन की विपरीत भूमिका वाली सोनिया के किरदार के लिए अमीषा को मौका दिया। ये अपने परिवार के कठोर प्रतिरोध पर काबू पाने में कामयाब रहीं और इस फिल्म के साथ इन्हें फिल्म स्टार के रूप में कैरियर बनाने की हरी झंडी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अमीषा की कुछ लोकप्रिय फिल्में कहो ना प्यार है, गदर-एक प्रेम कथा, वादा, हमराज, मंगल पांडे- द राइजिंग, मेरे जीवन साथी और हनी मून ट्रेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड आदि हैं।

संबंधित लोग
बॉलीवुड अभिनेता                                     
आमिर खान जिमी शेरगिल राजेंद्र कुमार
अभिषेक बच्चन जितेंद्र राजेंद्र नाथ
अजय देवगन जॉन अब्राहम राजेश खन्ना
अक्षय कुमार जॉनी वाकर डॉ राजकुमार
अक्षय खन्ना कादर खान रजनीकांत
अमिताभ बच्चन कुमार गौरव रणधीर कपूर
अनिल कपूर कुंदन लाल सगल रितेश देशमुख
आशुतोष राणा महेश मांजरेकर सैफ अली खान
बॉबी देओल मनोज बाजपेई सलमान खान
चंद्रचूर सिंह महमूद संजय दत्त
दिलीप कुमार मिलिंद सोमन शाहरुख खान
डिनो मोरिया नसीरुद्दीन शाह नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फरदीन खान ओम पुरी शम्मी कपूर
फरहान अख्तर पृथ्वीराज कपूर सुनील शेट्टी
ऋतिक रोशन राहुल खन्ना सनी देओल
जैकी श्रॉफ राज बब्बर तुषार कपूर
जगदीप राज कपूर शाहिद कपूर
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेत्री
अदिति गोवित्रिकर करिश्मा कपूर रवीना टंडन
ऐश्वर्या राय कैटरीना कैफ रेखा गणेशन
अमीषा पटेल किम शर्मा रिमी सेन
अमृता अरोड़ा ललिता पवार रिंकी खन्ना
अमृता राव लिसा रे रिया सेन
अंतरा माली माधुरी दीक्षित समीरा रेड्डी
आयशा टाकिया महिमा चौधरी शबाना आजमी
बबीता मालाइका अरोड़ा शमिता शेट्टी
बिपाशा बसु मल्लिका शेरावत शर्मिला टैगोर
सेलिना जेटली मनीषा कोईराला शशिकला
डिंपल कपाड़िया मेघना रेड्डी स्मिता पाटिल
दीया मिर्जा नम्रता शिरोडकर सोहा अली खान
ईशा देओल नंदिता दास सोनाली बेंद्रे
ग्रेसी सिंह नेहा धूपिया सोनाली कुलकर्णी
हेमा मालिनी पूजा बेदी सुचित्रा सेन
ईशा कोपिकर पूजा भट्ट सुष्मिता सेन
जया बच्चन प्रीती झांगियानी तब्बू
जूही चावला प्रीति जिंटा तारा शर्मा
काजोल प्रियंका चोपड़ा जोहरा सहगल
करीना कपूर दीपिका पादुकोण
फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता
दीपा मेहता महेश भट्ट यश चोपड़ा
सत्यजीत रे
टेलीविजन
एकता कपूर जसपाल भट्टी
तेलुगू सिनेमा
चिरंजीवी नागार्जुन
तमिल सिनेमा
इलियाराजा प्रभु गणेशन
मलयालम सिनेमा
ममूटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *